धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 15 सितंबर 2024

Subhi
15 Sep 2024 12:46 AM GMT
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 15 सितंबर 2024
x

​मेष राशि वाले लाभ पाने से प्रसन्न रहेंगे

आज रविवार का दिन बुधादित्य से मेष राशि के लिए सुखद रहेगा। आप आज मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। नौकरीपेशा जातक आराम के मूड में रहेंगे, लेकिन कोई अनपेक्षित कार्य आ जाने से आपको आलस्य त्याग कर काम पर ध्यान देना होगा। व्यापारी वर्ग के जातक आज कम समय में अधिक लाभ पाने से प्रसन्न रहेंगे। आपको आज पारिवारिक जीवन में भी सुख मिलेगा। घर में दोस्तों और रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल रहेगी और मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

​वृषभ राशि के जातक सेहत का ध्यान रखें

वृषभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज आप फैमिली के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। घर गृहस्थी के मामले में आज आफ जीवनसाथी का हाथ भी बटाएंगे। वाहन पर भी आज आपका धन खर्च हो सकता है। आर्थिक मामलों में आज आपका दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू कार्यों पर आज आपको धन खर्च करना होगा। सेहत के मामले में आपको खानपान पर संयम रखना होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। पिता से सहयोग पा सकेंगे।

​मिथुन दिन के पहले भाग में धन वसूली का काम करें

मिथुन राशि के जातक आज आलस करेंगे लेकिन काम के दबाव की वजह से आज आपको सक्रिय रहना होगा और मन चिड़चिड़ा हो सकता है। आपको आज आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए। आपके विरोधी आज पीठ पीछे आपकी शिकायत कर सकते हैं। दिन के पहले भाग आज आपको धन की वसूली का प्रयास करना चाहिए इससे आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा और आपकी कोई उलझन सुलझ जाएगी। सेहत का ध्यान रखे।

​कर्क राशि वालों को धन लाभ का मौका मिलेगा

आज कर्क राशि के सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपका मन आज प्रसन्न होगा। आपको आज लाभ का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोग किसी बहुप्रतीक्षित योजना पर काम शुरू करेंगे। पारिवारिक जीवन में भी आज आप सुख शांति महसूस करेंगे। धन लाभ भी आज आपको मिलेगा। दूर रहने वाले संबंधियों से आपको आज अच्छी खबर मिलगी। सलाह है कि आलस्य को अपने पर हावी न होने दें।

​सिंह राशि वालों की मनोकामना पूरी होगी

सिंह राशि के जातक आज पिता से लाभ और सहयोग पाएंगे। आपके विरोधी और शत्रुओं को आज आप मात देने में सफल रहेगे। राजनीतिक और सामाजिक कार्य से जुड़े जातकों को आज जनता का समर्थन प्राप्त होगा और सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी कोई मनोकामना भी आज पूरी होगी। संतान के साथ आप आज मनोरंजक पल बिताएगे। आपको आज जीवनसाथी के साथ आनंददायक पल बिताने का मौका मिलेगा।

​कन्या राशि वालों के अचानक खर्च होगे

कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि,आज का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। छात्रों को आज अपनी शिक्षा पर ध्यान देना होगा क्योंकि मानसिक भटकाव आज बना रहेगा। आज आपके खर्च भी बने रहेंगे और अचानक कुछ नए खर्च सामने आएंगे। दोपहर के बाद आज परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। कारोबार में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन किसी न किसी वजह से मानसिक तनाव भी मिलेगा। आपको आज ससुराल के संबंधियों से सहयोग मिलेगा।

​तुला राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा

तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको लाभ और शुभ फल की प्राप्ति होगी। कई दिनों से टल रही आपकी कोई योजना आज पूरी हो सकती है। आज आपके ऊपर काम का दबाव भी रहेगा। आर्थिक मामले में आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन आपका आज सुखद रहेगा। आप आज घर को सजाने संवारने पर भी काम करेंगे। धर्म कर्म में भी आपका आज मन लगेगा। बहन भाइयों से आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।

​वृश्चिक राशि वाले सुख साधनों पर खर्च करेंगे

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन सुखद रहेगा और आपके सुख सुविधाओं में आज वृद्धि होगी। घर के लिए नया सामान खरीदेंगे। आज आप आराम की जिंदगी जीने पर ज्यादा जोर देंगे और इसके लिए आप धन भी खर्च करेंगे। सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी करेंगे। शौक श्रृंगार की चीजों का कारोबार करने वाले जातक आज अच्छी कमाई कर पाएंगे। आप आज वाहन पर भी खर्च करेंगे। घर के बड़ों से आपको आज आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। विवाह की बात चल रही है तो बात पक्की हो सकती है।

​धनु राशि वालों को पिता से लाभ मिलेगा

आज रविवार का दिन धनु राशि के लोगों के लिए सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आपको आज अपने काम में सफलता मिलेगी। दिन की शुरुआत आज सुस्त रहेगी लेकिन दिन के दूसरे भाग में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। आपको आज पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिलेगा। परिवार में आपसी प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। आपको आज किसी कारण से यात्रा करनी होगी। छोट भाई बहनों से सहयोग मिलेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है।


Next Story