धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 13 सितंबर 2025

Subhi
13 Sept 2025 6:12 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 13 सितंबर 2025
x

मेष राशि,वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें

मेष राशि के लिए आज शनिवार के सितारे बताते हैं कि, कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आने से आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। अपने काम पर ध्यान दें, और दूसरों के मामलौं से दूर रहे अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आज वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। शिक्षा के मामले में छात्रो को अपना ध्यान केंद्रित करना होगा, मानसिक भटकाव से दिक्कत होगी। आज आपके वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लेकिन आर्थिक मामलो में दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें आपको लाभ मिलेगा। बिजनेस में भी आपकी कमाई अच्छी होगी। प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि,कोई काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी।

वृषभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन भावुकता पर कंट्रोल करना होगा। आपको आज अपने फैसलों से फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यकुशलता में वृद्धि के कारण रोजगार के क्षेत्र में भी सफलता पाएंगे। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। राजनीतिक लोगों से सहयोग मिलेगा। सितारे यह भी कहते हैं कि आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपको आज किसी भौतिक सुख साधनों के मिलने की भी खुशी होगी। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम बना रहेगा।

मिथुन राशि,रिश्तेदारों से मिलने का संयोग बनेगा

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज ससुराल पक्ष से फायदा मिल सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको आज आज भाई-बहनों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी रिश्तेदार से मिलने का संयोग बन सकता है। आपका पैसा फंसा है तो आज डूबा धन मिल सकता है। आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। कोई काम अटका हुआ था तो वह पूरा होगा। आपको दोस्तों से आज सहयोग प्राप्त होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशि,आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी

कर्क राशि के लिए आज शनिवार का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपकी कोई चिंता परेशानी आज दूर होगी। निवेश से आपको आज फायदा होगा। छात्रो को आज शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। आपके नेतृत्व में किए गए कार्य आज सफल होंगे। आपको अपनी प्रबंधन क्षमता का भी लाभ मिलेगा आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी और आज आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। धन और पद में वृद्धि होने का योग बना हुआ है। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। आपको आज माता और मातृपक्ष से फायदा मिलने का योग बना है।

सिंह राशि, रोजगार की दिशा में प्रयास सफल होंगे

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपका प्रभाव और पराक्रम बढेगा। आप कठिन काम को भी पूरा कर पाने में सफल होंगे। मित्रो और परिवार के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। आपको परिवार से सपोर्ट मिलेगा और यात्रा का संयोग बनेगा। जीवनसाथी से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा, विदेश से व्यापार करने वालों को आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और प्रभाव एवं धन वैभव की भी आज वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधी विवादों से आज आपको बचना चाहिए क्योंक यहां आपको आज तनाव मिल सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे। ससुराल पक्ष से उपहार और सम्मान की आज प्राप्ति होगी। परिवार के किसी सदस्य से आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि, कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर पाएंगे

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपका वैवाहिक जीवन अनुकूल और सुखद होगा। जीवनसाथी आपके हर कदम पर आपके साथ होगा जिससे आपका काम भी बनेगा और आपका मनोबल भी ऊंचा होगा। वैसे आज आपको अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा। आज बाहर का खाना खाने से आपको परहेज रखना चाहिए, यह आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी होगा। रोजगार के क्षेत्र में सफलता के योग हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में सहभागी होने से आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आज आपको किसी मित्र की मदद करने का मौका मिल सकता है। छात्रो को आज शिक्षा के प्रति सजग रहना होगा और मन को संयमित रखना होगा।

तुला राशि,आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत है

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिकारियों से सम्मान और सहयोग मिलेगा। कारोबार में कमाई बढने के साथ ही साथ आज कोई अच्छी डील भी मिल सकती है। आज अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा। आप भावुकता और जोश में बजट से बढकर धन खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ में आज कुछ तनाव रह सकता है। संतान संबंधी विषयो को लेकर भी आज आपको चिंता होगी।

वृश्चिक राशि, कीमती वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, अगर आपका पैसा कही फंसा हुआ है तो उसे वसूलने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आपको अपने गैर जरूरी खर्च पर काबू रखना होगा। साझेदारी के व्यापार में वृद्धि के लिए आपको आज साझेदारों के साथ मिलकर किसी योजना पर का्म करना होगा तभी लाभदायक स्थिति बनेगी। पिता का सहयोग मददगार साबित होगा। आज किसी कीमती वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है, इसलिए अपनी चीजों का ध्यान रखें और अतिउत्साह से बचें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। जीवनसाथी से भी आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आपके घर परिवार में आज कोई शुभ काम हो सकता है।

धनु राशि,सेहत के मामले में आज जोखिम से बचना चाहिए

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आगर आप कोई काम साझेदारी में कर रहे हैं तो आज उसमें परेशानी आ सकती है। सफलता पाने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपकी मधुर वाणी समाज में आपका मान सम्मान बढ़ाएगी। आज के दिन आपको ससुराल पक्ष से भी लाभ प्राप्त होने का योग बना है। लेकिन सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा, बाहरी खाना खाने से आपको बचना होगा। परिवार के छोटे बच्चों के साथ आज की शाम मनोरंजक बिताएंगे। प्रेमी के साथ आज की शाम आप कहीं घू्मने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास में आज आपको सफलता मिलेगी। प्रोपर्टी मै निवेश करना चाह रहे हैं तो आज संभव हो तो इसे टाल देना चाहिए।

मकर राशि, आपकी योजनओं को आज बल मिलेगा

मकर राशि क लिए आज आज का दिन शुभ होने जा रहा है। आपकी राशि से पंचम में चंद्रमा के होने से आपकी लाइफ आज सुखद और रोमांटिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। जबकि आज छात्रों को मनचाहा परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी व्यावसायिक योजना को आज बल मिलेगा और लाभ का संयोग बनेगा। मित्रों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे और विरोधी आपके आज परास्त होंगे। आज परिवार में किसी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है

कुंभ राशि, रोजगार के क्षेत्र में प्रगति का योग है

कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। भाई बहनों से संबंध आज सुधरेंगे,जो लोग नौकरी और कारोबार में उन्नति के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी। आज का दिन रोजगार के सुनहरे अवसर लेकर आएगा। आपको किसी भी तरह के वाद विवाद से बचना चाहिए, नहीं तो आप खुद उसके लपेटे में आ सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना आपके रिश्तों के लिए आज फायदेमंद होगा। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास आज सफल होंगे। जीवनसाथी की सलाह से आज फायदेमंद साबित होगी। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ संयमित व्यवहार करें।

मीन राशि,सेहत और बजट का ध्यान रखना जरूरी होगा

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए आज काम करना चाहिए। सर्दी जुकाम और संक्रमण की आशंका है। वैसे आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में जो समस्याएं आ रही थीं,आज उनसे छुटकारा प्राप्त कर पाएंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलो में आज आपको बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। वैसे आज आपके सामाजिक दायरे का विस्तार होगा। धार्मिक और दार्शनिक विषयो में आज आपकी रुचि बनी रहेगी। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है।

Next Story
null