- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal : आज...

मेष राशि,दिन आज उलझन भरा रहेगा
मेष राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके लिए सितारे बताते कि आपको आज कुछ चुनौतियों और उलझनों का सामना करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज किसी तकनीकी समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है। सरकारी क्षेत्र के काम में आज बाधा आ सकती है। वैसे आर्थिक मामलों में दिन आपका अनुकूल रहेगा। दिन के दूसरे भाग में आज आपकी अच्छी कमाई हो सकती है। लेकिन आर्थिक लेन देन में आपको आज सतर्क रहना होगा। भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। सेहत का आपको ध्यान रखना चाहिए, जोखिम वाले काम से बचें।
वृषभ राशि, खर्च पर कंट्रोल करें, दिन अच्छा रहेगा
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपने दैनिक कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। आज आपको अपने रिश्तेदारों से कोई खास तोहफा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे और उन्हें अपने काम की सराहना भी मिलेगी। आज वो लोग भी अच्छी खबर सुन सकते हैं जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन खर्च थोड़ा बढा रहेगा जिस पर आपको कंट्रोल करना होगा।
मिथुन राशि, शुभ लाभ दिलाने वाला रहेगा दिन
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन बुधादित्य योग के प्रभाव से शुभ फल प्रदान करने वाला होगा। आपकी कार्यशैली और क्षमताओं से आपके अधिकारी और वरिष्ठजन प्रभावित होंगे। आज का दिन आपके रिश्तों के लिए भी बहुत अच्छा है। सगे संबंधियों के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा जो आपके लिए काफी सुखद रहेगा। आप आज दोस्ती के साथ भी मनोरंजक समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य भी आज आपका सामान्य बना रहेगा। आपको कुछ पुराने लेन देन चुकाने होंगे। आज आप कोई नई शुरुआत भी कर सकते हैं।
कर्क राशि, क्रोध पर आपको कंट्रोल करना होगा
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपके लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिक सजग और सतर्क होकर काम करना होगा। आपको आज किसी पर भी बहुत अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में आपका दिन खर्चीला रहेगा। आपको आज कुछ पुराने लेनदेन को पूरा करना होगा। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ मेलजोल बनाकर रखना चाहिए, उन्हें आपके साथ और सहयोग की जरूरत होगी। छात्रों का मन आज विचलित रह सकता है जिससे पढ़ाई लिखाई के मामले में मन नहीं लगेगा। क्रोध पर आपको आज कंट्रोल करना होगा।
सिंह राशि,कुछ तकनीकी परेशानी का सामना करना होगा
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने काम में अधिक समय लगाने और प्रयास करने की जरूरत होगी। दोस्तों और सहकर्मियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। आज आपको अपने कारोबार में कुछ तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपका आत्मविश्वास आज बढा रहेगा जिससे आप कठिन काम को भी आज पूरा कर पाएंगे। सरकारी काम में आज बाधा आने की आशंका है। जीवनसाथी के साथ आपका आज किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
कन्या राशि,दिन आपका अनुकूल और सुखद रहेगा
कन्या राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज आपको अपने कामकाज में खूब सफलता मिलेगी। आपके वरिष्ठ आपकी कार्यकुशलता से प्रसन्न रहेंगे। घर परिवार के मामले में भी आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए अनुकूल और सुखद रहेगा। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढेगा। आपको सगे संबंधियों से आज अपेक्षित लाभ मिलने का भी योग बना हुआ है। सेहत को लेकर आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी और आप अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे साथ ही जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत मे भी आज सुधार दिखेगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं को लागू करके भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। जो लोग तकनीकी कार्यों से जुड़े हुए हैं उनको भी आज लाभ मिल सकता है।
तुला राशि, कार्यों में आपको बड़ी सफलता मिलेगी
सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन शुक्र और गुरु की युति से तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक होगा। आज आपको अपने जीवन में कई सुखद और सकारात्मक बदलाव से खुशी होगी। आपको अपने कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी और आप अपने जीवन में नई योजनाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे। अगर आप शेयर बाजार में काम करते हैं तो आपको अपने निवेश से अच्छा मुनाफा हो सकता है। सितारे कहते हैं कि, आपके लिए व्यापार में पैसा कमाने के कई रास्ते खुलेंगे और आप अपने व्यापार में बेहद सफल रहेंगे। आज आपका दिन पार्टनर के साथ रोमांस से भरा रहेगा। किसी निकट संबंधी से आपको आज अच्छी खबर मिलेगी।
वृश्चिक राशि,सरकारी काम में आप सफलता पाएंगे
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी वजह से आपको आज अपनी दिनचर्या और कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। घर परिवार में आज जीवनसाथी के साथ आपको सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा, जीवनसाथी को आप आज कहीं घुमाने भी ले जा सकते हैं। खर्च आपका आज संतुलित रहेगा। किसी सामाजिक कार्य में आपको सहभागी बनने का मौका मिलेगा। आपको आज ससुराल पक्ष से फायदा हो सकता है।
धनु राशि,कम में बड़ी सफलता मिलेगा
धनु राशि के लोगों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज अच्छा बीतेगा। आपको अपने काम में बड़ी सफलता मिलेगी और आपको आपको आज बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहें और अपने काम से काम रखें,अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। घरेलू जरूरतों पर आप आज धन खर्च करेंगेो। आपको आज वाहन सुख मिल सकता है। सेहत के मामले दिन थोड़ा नरम रह सकता है। थकान और सुस्ती महसूस कर सकते हैं।
मकर राशि, जिम्मेदारियों में आज वृद्धि होगी
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन उलझन वाला रह सकता है। आपको अपने काम के प्रति आज सतर्क रहना होगा। आपको आज अपने किसी मित्र या संबंधी की मदद करनी पड़ सकती है। आज आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा और जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। आप अपने काम में सफल होंगे और इससे आपको भविष्य में फायदा भी मिलेगा। आपके संपर्क क्षेत्र का भी आज विस्तार होगा। कारोबार में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपने पूर्व में कुछ निवेश किया है तो आज इसका फायदा मिल सकता है। शाम का समय परिवार के साथ मनोरंजक बीतेगा।
कुंभ राशि,सफलता भरा दिन, खर्च पर कंट्रोल करें
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम में सफल होंगे और आपका मनोबल भी काफी ऊंचा रहेगा। विरोधियों से आपको आज सजग रहना होगा। आपके सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपने काम से काम रखना चाहिए और दूसरों के मामले में अपने विचार देने से बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। साथ ही आज अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें। शिक्षा के मामले में आज छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। आपको आज किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ मिलेगा।
मीन राशि,आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा
मीन राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन कमाई के लिहाज से अच्छा है लेकिन कमाई के साथ आज आपका खर्च भी बना रहेगा। किसी बात को लेकर आप आज उलझन में रहेंगे। वैवाहिक जीवन मे आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। नौकरी पेशा मे आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। वैवाहिक जीवन मे प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको उपहार की भी प्राप्ति होगी। सरकारी क्षेत्र के काम में आज कुछ अधिक प्रयास के बाद सफलता मिल सकती है। लव लाइफ मे आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा।





