- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal : आज...

मेष राशि, रचनात्मक कार्यों से फायदा मिलेगा
मेष राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपको दोस्तो के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी से वैचारिक मतभेद होने की आशंका है,अपने व्यवहार को संयमित रखें। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। नए काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाई की सलाह से आपको फायदा होगा। सामाजिक कार्यों में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आपकी रचनात्मक कार्यो से फायदा मिलेगा। बिजनेस में व्यवहार कुशलता का फायदा मिलेगा।
वृषभ राशि,आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आज आप कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने काम की वजह से अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज व्यस्तता के बावजूद आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकालेंगे, जिससे आपका रिश्ता बेहतर होगा। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। शाम का समय सामाजिक संबंधों के लिए लाभकारी रहेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों की वजह से आपको आपको तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आपको जोखिम लेने से बचना होगा।
मिथुन राशि,वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सेहत के मामले में नरम रह सकता है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। यदि आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कड़ी मेहनत के बाद आपको सफलता मिलेगी। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े कार्यों में वृद्धि होगी। शाम का समय दोस्तों और परिवार के साथ आनंद में बीतेगा। नौकरी और व्यापार से जुड़े मामले भी आज सुलझते हुए नजर आ रहे हैं। आपको आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि,नौकरी से जुड़े लोगों के अधिकारों में आज वृद्धि होगी
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा लेकिन खर्च से आपको खुशी मिलेगी। आप सुख साधनों का आनंद लेंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि आप साहस के साथ अपने काम पर ध्यान दें, विरोधियो की बातों पर ध्यान देंगे तो आपका काम बनने की बजाय बिगड़ सकता है। नौकरी से जुड़े लोगों के अधिकारों में आज वृद्धि होगी। आज आप अपने सामाजिक क्षेत्र में भी मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए आज अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। छात्रों को आज शिक्षा के प्रति ध्यान देने की जरूरत है।
सिंह राशि,अटके हुए काम पूरे होंगे
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। सगे संबंधियों की मदद से अटके हुए काम पूरे होंगे और आपको आज किसी अप्रत्याशित स्रोत से अचानक धन लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों पर खर्च करने से आज आपकी कीर्ति और सम्मान में वृद्धि होगी, जिससे आपका मन भी प्रफुल्लित रहेगा। नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। आज आपको किसी अनजान व्यक्ति से पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा और जीवनसाथी की मदद से आपका कोई काम भी पूरा होगा।
कन्या राशि,कारोबार में कमाई से आपको खुशी मिलेगी
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपको अपनी कार्यकुशलता और रचनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग भी आपको आज मिलता रहेगा। लव लाइफ मे आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। शाम को अचानक लाभ मिलने के योग हैं। कारोबार में कमाई से आपको खुशी मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आज कन्या राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपको किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। यात्रा आपकी सफल और सुखद रहेगी।
तुला राशि,अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ पाएंगे
तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके पद और अधिकार में वृद्धि होगी। लव लाइफ मे आज आपको कोई उपहार मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा पर जाने के संयोग बनेंगे। पिता तुल्य व्यक्तियों का सहयोग आज आपको लाभ प्रदान करेगा। नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए आज आप खूब प्रयास करेंगे और इसका आपको लाभ भी मिलेगा। किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ पाएंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के सदस्य आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आज धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी
वृश्चिक राशि,व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे
वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपकी लव लाइफ में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। परिवार के लोगों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। वैसे आज आपके खर्च में वृद्धि होगी। किसी महिला मित्र के कारण आज आपको व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किसी सरकारी संस्था से दीर्घकालिक लाभ की पृष्ठभूमि भी आज बनती हुई दिख रही है। शाम को संतान पक्ष से आपको आज कोई अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के प्रति ध्यान देने की जरूरत है।
धनु राशि,आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा
धनु राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन नए संपर्कों से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज भाग्य का पूरा सपोर्ट भी मिलेगा। सरकारी काम भी आज गति पकड़ेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी विशेष आयोजन के तहत आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा और धर्म अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि और आस्था बढ़ेगी। आपके सितारे यह भी कहते हैं कि आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा।
मकर राशि,खुशी और खर्च दोनों में वृद्धि होगी
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन धनदायक और अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होने से शत्रु आपका अहित नहीं कर पाएंगे। मेहमानों के आने से खुशी और खर्च दोनों में वृद्धि होगी। साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी। आज आप परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ किसी विषय को लेकर सलाह कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य का आपको ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अपने काम से काम रखना चाहिए और दूसरों के मामले में हाथ डालने से बचना चाहिए।
कुंभ राशि,सांसारिक सुखों का आनंद लेंगे
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी बात को लेकर आपका मन आज उलझन में रहेग। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपको छोटी अवधि के निवेश में धन लगाने से बचना चाहिए। वैसे आज आपको प्रॉपर्टी से संबंधित काम में सफलता मिल सकती है। आप सांसारिक सुखों का आनंद लेंगे। पुराने व्यावसायिक संबंध आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देंगे। लव लाइफ में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आज आपको व्यवसाय में पारिवारिक संबंधियों से पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में आपको जोखिम लेने से बचना चाहिए, मौसम के अनुसार आहार विहार अपनाना चाहिए।
मीन राशि, उपलब्धि के मिलने से आपको प्रसन्नता होगी
मीन राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। छात्रों को प्रतियोगिता में जीत मिल सकती है और आज आपको भूमि और भवन से जुड़े मामलों में कुछ राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष उपलब्धि के मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। लव लाइफ में आज मधुरता बनी रहेगी। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन अनुकूल है, आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धर्म कर्म के काम मे भी आप आज रुचि लेंगे।





