धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 1 फरवरी 2025

Subhi
1 Feb 2025 12:41 AM GMT
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 1 फरवरी 2025
x

​मेष राशि,कमाई होगी, रुका काम बनेगा

आज शनिवार का दिन मेष राशि के जातकों को वाणी में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, इससे कारोबार में कमाई बढ़ाने में सफल रहेंगे। आज आप लोगों से अपना काम निकलवाने के लिए कूटनीतिक बुद्धि का सहारा ले सकते हैं। आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलता नजर आ रहा है। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई काम भी बनेगा। आपका कोई रुका हुआ काम भी आज शाम तक पूरा हो जाएगा। आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा और सोच-समझकर खर्च करना होगा। वैसे आज आपकी कमाई भी बनी रहेगीा। और किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन मिल सकता है।

​वृषभ राशि,राजनीतिक संपर्क से लाभ मिलेगा

वृषभ राशि के लिए आज शश राजयोग में शनिवार का दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने जीवनसाथी की प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे। आपको कोई अच्छी खबर मिलने से खुशी होगी। अगर परिवार में किसी सदस्य की शादी में कोई रुकावट आ रही थी तो आज दूर हो सकती है, शुभ संयोग बनेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। बिजनेस में कमाई से प्रसन्नता होगी।

​मिथुन राशि,दिन भर काम का दबाव बना रहेगा

मिथुन राशि के लिए आज शनिवार का दिन व्यस्तता में बीतने वाला है। आपके ऊपर आज कार्यक्षेत्र के साथ ही साथ पारिवारिक जीवन की भी कई जिम्मेदारियां रहेंगी। आपको अपनी सेहत के मामले में भी आज ध्यान रखने की जरूरत है। यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। यदि आज आप किसी से पैसों का लेनदेन करें तो बहुत ही सावधानी से करें। आज आपको अपनी संतान की ओर से कोई समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

​कर्क राशि,महत्वाकांक्षाओं को पूरा करेंगे

कर्क राशि के लिए आज शनिवार का दिन व्यस्तता के साथ लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अचानक बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आप आज प्रसन्न रहेगे। किसी शुभ सूचना के मिलने से भी आप आज आनंदित होंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में भी आज सफल होंगे। अगर आज आप किसी काम के लिए अपने जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। शाम का समय आपका आज मनोरंजन में बीतेगा। आप दोस्तों के साथ पार्टी और रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं।

​सिंह राशि,आर्थिक योजना आज सफल होगी

सिंह राशि के लिए आज फरवरी का पहला दिन लाभदायक रहेगा। आय के नए स्रोत मिलने से आपको खुशी होगी। पुराना निवेश भी आपको आज लाभ प्रदान करेगा। आज आपको दफ्तर में अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी इससे आप सहयोगियों और सहकर्मियों से सहयोग पा सकेंगे। अगर छात्र किसी प्रतियोगिता के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं इसके लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक योजना आज सफल रहेगी। पिता से भी आप सहयोग पा सकेंगे। किराना कारोबारियों के लिए दिन विशेष रूप से फायदेमंद होगा।

​कन्या राशि, शुभ समाचार से आनंदित होंगे

आज कन्या राशि के जातकों को शुभ योग का लाभ मिलेगा। संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज अगर आप किसी को अपने बिजनेस में पार्टनर बनाते हैं तो यह आपके लिए दीर्घकाल में फायदेमंद हो सकता है। आज आप शाम के समय किसी धार्मिक आयोजन अथवा सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यदि आपका अपने भाइयों से कोई विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी।

​तुला राशि,आर्थिक मामले सुलझेंगे

आज शनिवार के दिन तुला राशि के जातकों का मान-सम्मान बढ़ सकता है। आज आप अपना पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। साथ ही आपका कोई फंसा धन है तो वह भी आपको मिल सकता है। आज आपके पिता को नेत्र संबंधी कोई समस्या हो सकती है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। आज आपको लव लाइफ में प्रेमी की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आप शाम का समय मनोरंजन में बिताएंगे। मन पसंद भोजन का भी आनंद ले सकते हैं।

​वृश्चिक राशि, निवेश में जोखिम से बचें

वृश्चिक राशि के लिए आज शनिवार के दिन सितारे बताते हैं कि, अगर आप किसी व्यक्ति की बातों में आकर शेयर बाजार में पैसा लगाएंगे तो आपका पैसा डूब सकता है, इसलिए निवेश में जोखिम लेने से बचें। आज शाम को आपके परिवार वाले आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से भी आपको आज कोई खुशी मिलेगी। यदि आप आज कोई नया व्यवसाय शुरू करते हैं तो उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी कारण से यात्रा का भी संयोग बन सकता है। संपत्ति से संबंधित विवाद से आपको आज बचना चाहिए।

​धनु राशि, शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए

धनु राशि के लिए आज शनिवार के दिन सितारे बताते हैं कि, आज आपके विरोधी आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए आपको शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। जो लोग शोध कार्य या किसी अनुसंधान में लगे हैं उनको आज कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। आर्थिक लेनदेन में आपको आज सतर्क रहना चाहिए, बिना प्रूफ के किसी को उधार या कर्ज न दें। आज आपको अपने ससुराल वालों से लाभ मिलने का योग है। आज आप अपने दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

​मकर राशि, अप्रत्याशित धन पाएंगे

आपके लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में उत्साहवर्धक रहेगा। आपको आज परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। कहीं से आपको अप्रत्याशित धन का लाभ मिल सकता है। लेकिन आपको आज दोस्तों और संबंधियों पर अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए क्योंकि आपको उनसे अपेक्षित सहयोग मिलने की संभावना कम है। जो लोग नौकरी और कारोबार में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आज शाम के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे चहल पहल रहेगी।

​कुंभ राशि, लाभ के साथ खर्च भी बना रहेगा

कुंभ राशि के लिए आज शनिवार का दिन मिश्रित रहेगा। आज आप अपने प्रियजनों से किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको आज कुछ अनचाहे काम भी करने पड़ सकते हैं जिससे मन खिन्न होगा। किसी कारण से आपके लिए आज यात्रा का भी संयोग बन सकता है। व्यावसायिक व्यस्तता के कारण आज आप अपनी लव लाइफ के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। या किसी बात को लेकर आपका आज प्रेमी और जीवनसाथी से मतभेद भी हो सकता है। आर्थिक मामलों में दिन लाभ के साथ खर्च की भी वृद्धि कर रहा है।

​मीन राशि, वैवाहिक जीवन की समस्या दूर होगी

मीन राशि के लिए आज फरवरी महीने का पहला दिन खट्टा मीठा रहने वाला है। आज आपको बच्चों से संबंधित किसी बात को लेकर चिंता होगी, लेकिन आप जीवनसाथी की मदद से समस्या को सुलझाने में सफल रहेंगे। आपकी मित्रता का दायरा बढ़ेगा और नए दोस्त बनेंगे। अगर आज आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मदद मांगेंगे तो आपको मदद मिल जाएगी। यदि कई दिनों से दाम्पत्य जीवन में कोई परेशानी चल रही थी, तो वह भी आज आपकी माता के सहयोग से समाप्त होती नजर आ रही है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक टाइम बिताएंगे। लव लाइफ में भी आप आज प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।


Next Story