धर्म-अध्यात्म

आज 12 अक्टूबर 2020 का राशिफल: इन रा​शि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से होगी बेहतर, उपहार या सम्मान में होगा वृद्धि का योग

Triveni
12 Oct 2020 4:16 AM GMT
आज 12 अक्टूबर 2020 का राशिफल: इन रा​शि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से होगी बेहतर, उपहार या सम्मान में होगा वृद्धि का योग
x
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा?
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, अधिक आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज की भद्रा: प्रात: 05:17 बजे से शाम 04:38 बजे तक।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियेागिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। जीवनसाथी का निरंतर सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृष: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। मानसिक और शारीरिक कष्ट के प्रति सचेत रहें। कोई जोखिम न उठाएं।

मिथुन: बुध के अस्त होने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आर्थिक मामलों में कतई जोखिम न उठाएं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कर्क: आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। संबंध मधुर होंगे।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तुला: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संबंध मधुर होंगे।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। कुछ पारिवारिक एवं कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

मीन: बुध के अस्त होने से कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।


Next Story