धर्म-अध्यात्म

आज 10 अक्टूबर 2020 का राशिफल: इन राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, बिजनेस प्लान होगा सफल

Triveni
10 Oct 2020 5:24 AM GMT
आज 10 अक्टूबर 2020 का राशिफल: इन राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, बिजनेस प्लान होगा सफल
x
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा?
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, अधिक आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: सूर्य चित्रा नक्षत्र में।

राशिफल

मेष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यक्ति विशेष से तनाव मिल सकता है। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृष: मैत्री संबंध मधुर होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। अग्नि, वाहन, सड़क दुर्घटना के प्रति सचेत रहें।

मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, सतर्क रहें।

कर्क: भावुकता पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह: रिश्तों में निकटता आएगी, लेकिन व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक संबंधों में निकटता आएगी।

तुला: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर की मुखिया महिला या अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। वाणी पर संयम रखें, जिससे रिश्तों में तनाव न आए। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्क रहकर यात्रा करें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। भाई-बहन का सहयोग रहेगा।

कुंभ: स्वास्थ्य में सुधार होगा, फिर भी अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

मीन: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, जबकि संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। वाणी पर संयम रखें।

Next Story