धर्म-अध्यात्म

आज 06 अक्टूबर 2020 का राशिफल: इन राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में होगी वृद्धि, आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

Triveni
6 Oct 2020 4:45 AM GMT
आज 06 अक्टूबर 2020 का राशिफल: इन राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में  होगी वृद्धि, आर्थिक पक्ष होगा मजबूत
x
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, अधिक आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

राशिफल

मेष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

कर्क: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है

कन्या: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पिता अथवा धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

तुला: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। उच्च अधिकारी एवं जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक: शासन सत्ता से सहयेाग मिलेगा। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा।

मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य से सफलता मिलेगी।

कुंभ: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

मीन: क्रोध पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से विवाद की स्थिति आ सकती है। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी का निरंतर सहयोग मिलेगा।

Next Story