धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 24 सितंबर 2026

Subhi
24 Sept 2026 6:14 AM IST
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 24 सितंबर 2026
x

मेष राशिफल, आर्थिक मामलों में संभलकर चलने की जरूरत है

आज दिनचर्या और कार्यक्षेत्र में सूर्य-बुध की युति से आत्मविश्वास व स्पष्टता बनी रहेगी। बुधादित्य योग का असर सेहत और काम-काज दोनों पर अच्छा रहेगा। चंद्रमा आज मकर से निकलकर कुंभ राशि में राहु के साथ युति कर रहे हैं। यह आपके लाभ और सामाजिक दायरे से जुड़े भाव में पड़ रहा है, इसलिए आय के मामले में उतार-च़ढ़ाव हो सकता है। दोस्तों से जुड़ी किसी भी अफवाह पर तुरंत भरोसा न करें, मन में हल्की बेचैनी भी महसूस हो सकती है। घर और मां से जुड़े मामलों में लग्नेश मंगल-गुरु की युति से राहत और सुधार के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ आज संतुलन बना रहेगा। खर्च पर आज नियंत्रण रखना जरूरी है।

वृषभ राशिफल, करियर के फैसलों में जल्दबाजी न करें

आज सूर्य-बुध की युति संतान, प्रेम और रचनात्मकता के भाव में बुधादित्य योग बना रही है। इसलिए इन क्षेत्रों में आत्मविश्वास और स्पष्टता बनी रहेगी। चंद्रमा आज राहु के साथ आपके करियर भाव में कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आज जल्दबाजी में न लें। कार्यस्थल में अफवाहों या भ्रम की स्थिति से बचें। भाई-बहन या छोटी यात्रा से जुड़े मामलों में शुरुआती तनाव के बाद राहत मिलेगी। लग्नेश शुक्र अपनी स्व-राशि में सेहत और नौकरी के भाव में होने से दिनचर्या में संतुलन और सेहत अच्छी रहेगी। आय धीमी पर स्थिर गति से बढ़ेगी, धैर्य रखें।

मिथुन राशिफल, घर-परिवार के मामले में रहेगी विशेष शुभता

आज लग्नेश बुधदेव सूर्य के साथ अपनी उच्च राशि में घर और मां से जुड़े भाव में बुधादित्य योग बना रहा है, इसलिए पारिवारिक मामलों और मानसिक शांति के लिए दिन विशेष शुभ है। चंद्रमा आज राहु के साथ आपके भाग्य भाव में कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं इसलिए भाग्य का साथ मिलेगा। धन और परिवार के भाव में मंगल-गुरु की नीचभंग राजयोग से मिश्रित शुरुआत के बाद सुधार के संकेत हैं। प्रेम जीवन में आकर्षण और रचनात्मकता बनी रहेगी। शनि की वक्री गति से करियर के बड़े फैसले आज सोच-समझकर लें।

कर्क राशिफल, संचार और यात्रा से मिलेगा लाभ

आज सूर्य-बुध की युति आपके भाई-बहन और संचार से जुड़े भाव में बुधादित्य योग बना रही है, इसलिए बातचीत और छोटी यात्राओं से लाभ मिल सकता है। लग्नेश चंद्रमा आज राहु के साथ गुप्त मामलों और दस्तावेज़ों से जुड़े भाव में कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए आज कोई भी गुप्त लेनदेन या दस्तावेज काम बहुत सावधानी से करें, मन में हल्की बेचैनी भी महसूस हो सकती है। लग्न पर मंगल-गुरु का नीचभंग राजयोग जारी रहने से व्यक्तित्व में साहस और ऊर्जा बनी रहेगी। घर में शुक्र की उपस्थिति से सुख और शांति रहेगी। शनि की वक्री गति से भाग्य संबंधी फैसले धैर्य से लें।

सिंह राशिफल, पैसों के मामले में शुभ दिन

आज लग्नेश सूर्य बुध के साथ धन भाव में बुधादित्य योग बना रहा है। इसलिए वित्तीय आत्मविश्वास और वाणी में मिठास बनी रहेगी, कोई अटका पैसा मिल सकता है। चंद्रमा आज राहु के साथ आपके साझेदारी और जीवनसाथी के भाव में कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए रिश्तों या बिजनेस पार्टनरशिप में आज किसी गलतफहमी या भ्रम से बचें, स्पष्ट बातचीत करें। एकांत और खर्च के भाव में मंगल-गुरु का नीचभंग राजयोग शुरुआती मिश्रित असर के बाद राहत देगा, फिर भी खर्च पर नियंत्रण रखें। भाई-बहन से संबंध अच्छे बने रहेंगे। केतु के लग्न पर रहने से आज आत्म-चिंतन और थोड़ा आत्म-संदेह महसूस हो सकता है।

कन्या राशिफल, व्यक्तित्व में विशेष चमक रहेगी, सेहत के प्रति सतर्क रहें

आज सूर्य-बुध लग्न पर सीधे युति करके बुधादित्य योग बना रहे हैं। बुध अपनी उच्च राशि में स्थित होने से व्यक्तित्व, बुद्धि और आत्मविश्वास का दुर्लभ संयोग जारी रहेगा। चंद्रमा आज राहु के साथ सेहत और दिनचर्या के भाव में कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। लिहाजा, सेहत को लेकर सतर्क रहें। मानसिक बेचैनी या भ्रम की स्थिति बन सकती है। आराम को प्राथमिकता दें। लाभ भाव में मंगल-गुरु का नीचभंग राजयोग आय और सामाजिक दायरे में सुधार के संकेत देता है। धन भाव में शुक्र की उपस्थिति से वित्तीय लाभ के योग हैं। जीवनसाथी या साझेदार के साथ शनि की वक्री गति से आज भी धैर्य रखना जरूरी रहेगा।

तुला राशिफल, प्रेम जीवन में गलतफहमी से बचें

आज लग्नेश शुक्र अपनी स्व-राशि में सीधे लग्न पर अकेला स्थित है, इसलिए व्यक्तित्व, आकर्षण और आंतरिक संतुलन के लिए दिन आज भी विशेष शुभ रहेगा। चंद्रमा आज राहु के साथ प्रेम और रचनात्मकता के भाव में कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए प्रेम जीवन में आज किसी गलतफहमी या भ्रम की स्थिति से बचें, स्पष्ट बातचीत जरूरी है। करियर भाव में मंगल-गुरु का नीचभंग राजयोग मान्यता और प्रगति के संकेत देता रहेगा। एकांत भाव में सूर्य-बुध की युति से चिंतन में स्पष्टता रहेगी, पर सार्वजनिक फैसलों में आज भी सोच-समझकर आगे बढ़ें। दिनचर्या और सेहत में शनि की वक्री गति से थोड़ी सतर्कता जरूरी है।

वृश्चिक राशिफल, आय के मामले में आत्मविश्वास रहेगा

आज सूर्य-बुध की युति आपके लाभ भाव में बुधादित्य योग बना रही है, इसलिए आय और सामाजिक दायरे से जुड़े मामलों में आत्मविश्वास बना रहेगा। चंद्रमा आज राहु के साथ घर और मां से जुड़े भाव में कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए घर-परिवार के मामलों में आज किसी भी भ्रम या अफवाह से बचें। मां की सेहत का खास ध्यान रखें। लग्नेश मंगल भाग्य भाव में गुरु के साथ नीचभंग राजयोग बनाए हुए है, जिससे भाग्य संबंधी मामलों में राहत जारी रहेगी। खर्च के भाव में शुक्र की उपस्थिति से अनपेक्षित खर्च हो सकता है, सावधानी रखें। प्रेम जीवन में शनि की वक्री गति से आज भी धैर्य और गंभीरता जरूरी रहेगी।

धनु राशिफल, बातचीत में गलतफहमी से सावधान रहें

आज सूर्य-बुध की युति करियर भाव में बुधादित्य योग बना रही है, इसलिए कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास और मान्यता मिलने के संकेत जारी रहेंगे। चंद्रमा आज राहु के साथ भाई-बहन और संचार से जुड़े भाव में कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए आज बातचीत में किसी गलतफहमी या अफवाह से सावधान रहें। लग्नेश गुरु मंगल के साथ गुप्त भाव में नीचभंग राजयोग बनाए हुए है, गुप्त या शोध कार्यों में शुभता जारी रहेगी। केतु के लग्न पर रहने से आज आत्म-चिंतन और आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। लाभ भाव में शुक्र से सामाजिक दायरे में सुखद अनुभव मिलेंगे। घर से जुड़े फैसलों में शनि की वक्री गति से आज देरी हो सकती है।

मकर राशिफल, करियर में सफलता के योग बने रहेंगे

आज सूर्य-बुध की युति भाग्य भाव में बुधादित्य योग बना रही है। इसलिए भाग्य का साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा के योग बनेंगे। चंद्रमा आज राहु के साथ आपके धन भाव में कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए वित्तीय मामलों में आज किसी अफवाह या भ्रम पर भरोसा न करें। अनपेक्षित खर्च से भी सावधान रहें। जीवनसाथी भाव में मंगल-गुरु का नीचभंग राजयोग रिश्तों में शुरुआती तनाव के बाद सुधार के संकेत देता रहेगा। लग्नेश शुक्र करियर भाव में स्व-राशि में होने से कार्यक्षेत्र में सफलता और पहचान के योग आज भी बने रहेंगे। भाई-बहन से जुड़े मामलों में शनि की वक्री गति से आज देरी संभव है।

कुंभ राशिफल, आज मन में बेचैनी संभव है

आज चंद्रमा राहु के साथ सीधे आपके लग्न पर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह आज की सबसे खास घटना है, इससे व्यक्तित्व आत्मविश्वास की कमी, मानसिक बेचैनी, भ्रम या अत्यधिक कल्पनाशीलता महसूस हो सकती है। लिहाजा आज कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में बिल्कुल न लें, मन को शांत रखने की कोशिश करें। गुप्त और शोध से जुड़े भाव में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग स्पष्टता देगा। कार्यक्षेत्र और सेहत के भाव में मंगल-गुरु का नीचभंग राजयोग सुधार के संकेत दे रहा है। लोन लेने की स्थिति बन सकती है। भाग्य भाव में शुक्रदेव शुभता देंगे। लग्नेश शनि धन भाव में वक्री गति से धीमी पर स्थिर प्रगति जारी रखेंगे, वित्तीय अनुशासन बनाए रखें।

मीन राशिफल, रिश्तों में स्पष्ट संवाद रहेगा

लग्नेश शनि सीधे लग्न पर वक्री गति से गोचर कर रहे हैं। इससे व्यक्तित्व में गहराई, आत्म-अनुशासन और आध्यात्मिक झुकाव जारी रहेगा। चंद्रमा राहु के साथ आपके खर्च से जुड़े भाव में कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए आज खर्च पर विशेष सावधानी रखें। नींद और मानसिक शांति भी थोड़ी प्रभावित हो सकती है। लिहाजा, आराम को प्राथमिकता दें। जीवनसाथी और साझेदारी के भाव में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग स्पष्ट संवाद और आत्मविश्वास बनाए रखेगा।

Next Story