धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 16 सितंबर 2026

Subhi
16 Sept 2026 6:11 AM IST
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 16 सितंबर 2026
x

मेष राशिफल. दोपहर बाद मन में हल्की बेचैनी महसूस हो सकती है

सुबह के समय रचनात्मकता और प्रेम से जुड़े विषयों में मन सहज रहेगा। दोपहर बाद जब मन थोड़ा अस्थिर हो जाएगा, तो जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, खुद को थोड़ा समय दीजिए। घर के मामलों में सुख और स्थिरता रहेगी। साझेदारी में मिठास बनी रहेगी। बातचीत में स्पष्टता रहेगी। खर्चों पर हल्की नजर रखें।

वृषभ राशिफल, सुबह अच्छा, दोपहर बाद रखें संयम

सुबह घर और परिवार से जुड़े विषयों में मन शांत रहेगा। दोपहर बाद मन थोड़ा भावुक या अस्थिर हो सकता है, ऐसे में परिवार से जुड़ी किसी बात को दिल से ज्यादा न लगाइए। सेहत और रोजमर्रा के कामकाज में आज सुधार रहेगा। वाणी में स्पष्टता महसूस होगी। पैसों के मामले में लाभ धीरे धीरे मिलेगा, धैर्य बनाए रखें।

मिथुन राशिफल, आज संयम में है खास भलाई

आज व्यक्तित्व में सक्रियता तो रहेगी पर साथ में हल्की बेचैनी भी महसूस होगी, कोई भी बड़ा फैसला आज टाल दीजिए। सुबह धन और वाणी के मामलों में स्पष्टता रहेगी, दोपहर बाद मन थोड़ा अस्थिर हो सकता है। प्रेम और रचनात्मकता में मिठास रहेगी। करियर में मेहनत का फल थोड़ी देर से मिलेगा, संयम बनाए रखिए।

कर्क राशिफल, व्यक्तित्व में रहेगी देवगुरु की कृपा

आपके व्यक्तित्व में देवगुरु की कृपा आज भी बनी हुई है। सुबह घर के मामलों में सुख रहेगा, दोपहर बाद धन और वाणी को लेकर मन थोड़ा संवेदनशील हो सकता है, फिजूल खर्च से बचें। रिश्तों में गहराई महसूस होगी। बुद्धि और वाणी में स्पष्टता महसूस होगी। नए काम की शुरुआत में आज थोड़ी सावधानी बेहतर रहेगी।

सिंह राशिफल, महत्वाकांक्षा में आज हल्की बेचैनी संभव

आज व्यक्तित्व में आत्मविश्वास तो रहेगा पर महत्वाकांक्षा को लेकर मन में हल्की बेचैनी भी महसूस हो सकती है, संयम रखिए। सुबह धन और वाणी के मामले अच्छे रहेंगे, दोपहर बाद मन थोड़ा भावुक हो सकता है। घर के मामलों में सुख रहेगा। रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी। किसी जोखिम भरे फैसले से पहले एक बार और सोच लीजिए।

कन्या राशिफल. बुद्धि तेज, पर आज संतुलन जरूरी

आज आपके लग्न में बुद्धि की स्थिति बेहद मजबूत है, सोच में स्पष्टता और गहराई दोनों रहेंगी। साथ ही ऊर्जा भी भरपूर रहेगी, पर आज अनुशासन और जोश के बीच संतुलन बनाना जरूरी है, जल्दबाजी में कोई बात न कहें। धन के मामलों में मिठास रहेगी। करियर में आज संघर्ष जैसा महसूस हो सकता है, संयम से काम लीजिए। लाभ और सामाजिक दायरे में देवगुरु का साथ मिलेगा।

तुला राशिफल, सुबह अच्छी, दोपहर बाद थोड़ा संयम रखें

सुबह के समय व्यक्तित्व में आकर्षण और आत्मविश्वास दोनों रहेंगे। दोपहर बाद मन थोड़ा संवेदनशील हो सकता है, इसलिए रिश्तों में कोई बात दिल से ज्यादा न लगाइए। लाभ और सामाजिक दायरे से जुड़े विषयों पर मन शांति से विचार करेगा। करियर में देवगुरु का साथ मिलेगा। किसी जरूरी बातचीत या सौदे में आज थोड़ी सावधानी रखें।

वृश्चिक राशिफल,आज मन में रहेगी खास अस्थिरता, संयम जरूरी

आज सुबह के बाद आपके लग्न में मन कमजोर और संवेदनशील स्थिति में रहेगा, आत्मविश्वास में हल्की कमी या भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। खुद के प्रति नरमी रखिए, आज कोई बड़ा फैसला या नई शुरुआत टालना बेहतर रहेगा। करियर से जुड़े विषयों पर मन सक्रिय रहेगा। भाग्य और पिता से जुड़े मामलों में देवगुरु का साथ मिलेगा। रिश्तों में प्यार से बात रखिए।

धनु राशिफल, भाग्य और करियर में रहेगी शुभता

आज भाग्य और आस्था से जुड़े विषयों में देवगुरु का साथ मिलेगा। सुबह भाग्य के मामलों में सक्रियता रहेगी, दोपहर बाद मन थोड़ा भावुक हो सकता है। साझेदारी या जीवनसाथी के साथ आज बहस से बचिए। करियर में मेहनत का फल मिलेगा भले थोड़ी देर से। कोई जोखिम भरा फैसला आज टालना बेहतर रहेगा।​

मकर राशिफल, मेहनत लाएगी आज खास सफलता

आज साहस और मेहनत में धीमी लेकिन पक्की प्रगति बनी रहेगी, निरंतरता बनाए रखिए। सुबह अचानक घटनाओं पर मन विचारशील रहेगा, दोपहर बाद यह थोड़ा और गहरा हो सकता है, सतर्क रहें। रिश्तों में देवगुरु का साथ मिलेगा। करियर में सफलता और सम्मान के योग हैं। प्रतिस्पर्धा में आज थोड़ी अतिरिक्त मेहनत लगेगी।

कुंभ राशिफल, महत्वाकांक्षा में आज हल्की बेचैनी संभव

आज व्यक्तित्व में रहस्यमय आकर्षण बना रहेगा, पर महत्वाकांक्षा को लेकर मन में हल्की बेचैनी भी महसूस हो सकती है। सुबह रिश्तों में गर्माहट रहेगी, दोपहर बाद मन थोड़ा संवेदनशील हो सकता है। धन के मामलों में अनुशासन जरूरी है। सेहत और प्रतिस्पर्धा में देवगुरु का साथ मिलेगा। रचनात्मकता और प्रेम में जल्दबाजी से बचिए।

मीन राशिफल, जिम्मेदारी के साथ मिलेगा बुद्धि का साथ

आज रचनात्मकता, प्रेम और भाग्य में देवगुरु का आशीर्वाद बना हुआ है। जीवन में गंभीरता और जिम्मेदारियों का बोझ आज भी रहेगा, पर आज बुद्धि और भाग्य दोनों का साथ मिलने से राह आसान होगी। सुबह सेहत के मामलों में ध्यान देना होगा, दोपहर बाद मन थोड़ा संवेदनशील हो सकता है। रिश्तों में गर्माहट रहेगी। नींद और आराम का खास ध्यान रखिए।

Next Story