- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal: आज का...
मेष राशिफल: घर और मन को आज खास सुकून मिलेगा
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक सुख और पारिवारिक मजबूती की सौगात लेकर आया है। चंद्रदेव आज मिथुन से स्व-राशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं और ठीक आपकी राशि के सुख भाव में मंगलदेव-गुरुदेव के साथ त्रिग्रह युति बना चुके हैं। इसलिए घर, मां और मानसिक शांति से जुड़े मामलों में आज विशेष राहत महसूस होगी। परिवार के साथ समय बिताना और आत्म-चिंतन करना आज खास फायदेमंद रहेगा। हालांकि, साझेदारी भाव में शुक्रदेव वक्री होकर बैठे हैं, इसलिए जीवनसाथी या व्यापारिक साझेदार से जुड़े बड़े फैसले आज भी टाल देना समझदारी होगी। कार्य-जीवन का संतुलन आज खासतौर पर बेहतर बना रहेगा। फाइनेंशियल प्लानिंग पर फोकस करेंगे।
वृषभ राशिफल: नई हिम्मत महसूस होगी, धन लाभ होगा
क्या आज आपको अचानक नई हिम्मत और बोलने की कुशलता महसूस हो रही है? इसकी वजह है चंद्रदेव का कर्क राशि में प्रवेश, वे आज मिथुन से स्व-राशि में आकर आपके पराक्रम भाव में मंगल-गुरु के साथ त्रिग्रह युति बना चुके हैं, आज सोमवार को यह असर और बढ़ जाता है, इसलिए भाई-बहन, साहस और संचार से जुड़े मामलों में आज विशेष शुभता रहेगी। वित्तीय मामलों में आत्मविश्वास बना रहेगा, क्योंकि पराक्रम भाव की शुभता धन पर भी असर डालती है। कार्यक्षेत्र में नए निर्णय लेने से पहले आज भी पूरी तरह सोच-विचार करें। स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी बातों पर आज ध्यान दें, नई शुरुआत फिलहाल टालें।
मिथुन राशिफल: धन योग मजबूत है, मिलेगा आर्थिक लाभ
मिथुन राशि वालों के आर्थिक लिहाज से आज का दिन बहुत खास होने वाला है। चंद्रदेव आज आपके धन भाव में अपनी स्व-राशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं, मंगल-गुरु के साथ त्रिग्रह युति में, इसलिए वाणी, धन और पारिवारिक संपत्ति से जुड़े मामलों में आज खास शुभता रहेगी। शेयर मार्केट में किए गए निवेश या लॉटरी से लाभ हो सकता है या कहीं फंसे पैसे मिल सकते हैं। मानसिक स्थिरता बनी रहेगी। हालांकि, उत्साह थोड़ा कम हो सकता है। पुराने प्रेम-प्रसंग या भावनाएं दोबारा सामने आ सकती हैं, धैर्य रखना जरूरी होगा। खाने में मीठा, तीखा और ठंडी तासीर की चीजें मिल सकती हैं। आज आपके लिए खाने की च्वाइस अलग रहेगी।
कर्क राशिफल: गजकेसरी योग से हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन साल के सबसे खास दिनों में गिना जा सकता है। चंद्रदेव लग्न पर अपनी स्व-राशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं, जहां पहले से मंगलदेव-गुरुदेव विराजमान थे। नीचभंग राजयोग के साथ ही गजकेसरी योग बनने से आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज सोमवार को यह चंद्रदेव का अपना दिन भी है। इसका सीधा असर यह होगा कि व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और भावनात्मक मजबूती आज अपने चरम पर रहेगी। मन में जो भी ठानेंगे, उसे पूरा करने की ताकत महसूस होगी। सूर्यदेव के पराक्रम भाव में होने से साहसिक प्रयासों में सफलता जारी रहेगी, करियर में आगे बढ़ने का यह अच्छा समय है।
सिंह राशिफल: आंतरिक रूप से खुद को तैयार करने का दिन
सिंह राशि वालों के लिए आज आराम और भीतर की तैयारी का दिन है। चंद्रदेव आज कर्क राशि में आपके व्यय स्थान में तीन ग्रहों की ताकत लेकर बैठे है, इसलिए बाहर दिखावे की बजाय अंदर ही अंदर योजना बनाना आज ज्यादा फायदेमंद रहेगा। सूर्यदेव आपके धन भाव में बैठकर धन कमाने, उसे निवेश करने और खर्च करने के मामलों में आज आपको साफ सोच के साथ फैसले लेने में मदद करेंगे। किसी गुप्त कार्य की प्लानिंग अभी किसी के साथ शेयर न करें।
कन्या राशिफल: आय और सामाजिक दायरा बढ़ेगा
आज की सबसे अच्छी खबर आपके लिए आय और सामाजिक दायरे से जुड़ी है। चंद्रदेव कर्क राशि में प्रवेश कर आपके लाभ भाव में मंगल-गुरु के साथ त्रिग्रह युति बना चुके हैं, आज सोमवार को यह असर और प्रबल है। इसलिए नए संपर्क, प्रस्ताव या आय के स्रोत आज विशेष रूप से फायदेमंद साबित हो सकते हैं। साथ ही सूर्यदेव आपके लग्न पर बैठकर आपको जोश, ऊर्आ और आत्मविश्वास से भर देंगे। किसी पुराने वित्तीय मामले को लेकर चर्चा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखेगा। साझेदारी भाव में शनिदेव की वक्री गति से प्रेम जीवन में धैर्य आवश्यक है।
तुला राशिफल: करियर में नई पहचान मिलेगी
तुला राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी पहचान या तरक्की का संकेत मिल सकता है। चंद्रदेव कर्क राशि में प्रवेश कर आपके करियर भाव में मंगल-गुरु के साथ त्रिग्रह युति बना चुके हैं। नीचभंग राजयोग, गजकेसरी योग के साथ आज सोमवार को यह प्रभाव और सशक्त हो गया है, इसलिए कार्यक्षेत्र में प्रगति और पहचान के लिए आज विशेष शुभ दिन है। कार्यक्षेत्र की व्यस्तता के बीच आज ऊर्जा बनाए रखने के लिए छोटे-छोटे ब्रेक लेना फायदेमंद रहेगा। घर में शुभ काम हो सकते हैं। मानसिक रूप से आप स्थिर रहेंगे। हालांकि, निजी रिश्तों को लेकर बड़े फैसले अभी भी टाल देना बेहतर रहेगा। आत्म-मंथन जारी रखें। प्रेम जीवन में भावनाएं फिर उभर सकती हैं।
वृश्चिक राशिफल: भाग्य का विशेष साथ मिलेगा
वृश्चिक राशि वाले गुप्त मामलों में जो सतर्कता अब तक बरत रहे थे, आज उसमें थोड़ी राहत मिलेगी। चंद्रदेव अब आपके गुप्त भाव से हटकर भाग्य भाव में प्रवेश कर चुके हैं। अब मुख्य बात, लग्नेश मंगलदेव अब गुरुदेव के साथ-साथ चंद्रदेव के साथ भी भाग्य भाव में त्रिग्रह युति और नीचभंग राजयोग बना चुके हैं। इसलिए भाग्य का विशेष रूप से साथ मिलेगा। यात्रा और उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में शुभता रहेगी। आत्म-चिंतन और गहराई से सोचने का समय मिलेगा। आर्थिक मामलों के लिए आज अच्छा दिन रहेगा।
धनु राशिफल: परिवर्तन के लिए हो जाएं तैयार
धनु राशि वालों के लिए आज का मिजाज गहराई और आत्म-खोज का है। लग्नेश गुरुदेव अब मंगलदेव के साथ-साथ चंद्रदेव के साथ भी आपके गुप्त भाव में त्रिग्रह युति और नीचभंग राजयोग बना चुके हैं। इसलिए गुप्त ज्ञान और साझा संपत्ति से जुड़े मामलों में स्पष्टता मिलेगी। मन भी शांत और केंद्रित महसूस होगा। किसी भी तरह के परिवर्तन के लिए तैयार रहें। नए वित्तीय फैसलों में सतर्कता बरतें। कार्यक्षेत्र के लिए आज भी शुभ दिन रहेगा। प्रेम जीवन में आज गहराई और भावनात्मक निकटता के संकेत हैं, साथी के साथ खुलकर बात करें। मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से आराम को प्राथमिकता दें।
मकर राशिफल: रिश्तों में आज खास गर्माहट रहेगी, करियर के बदलाव फिलहाल टालें
मकर राशि वालों के लिए आज रिश्तों में गर्माहट भरने का दिन है। चंद्रदेव आज कर्क राशि में तीन ग्रहों की ताकत के साथ आपके साझेदारी वाले भाव में आ गए हैं। समाज में आपको काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी। जीवनसाथी या व्यापारिक साझेदार के साथ आज खास तालमेल महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव अभी भी टाल दें और इससे जुड़े मामलों में पुनर्विचार जरूर करें। शेयर मार्केट, लॉटरी जैसे किसी साधन से अनपेक्षित आय के अवसर आज बन सकते हैं। किसी पुरानी गलतफहमी को सुलझाने का यह अच्छा मौका है। सहयोग और साथ से आज मानसिक संबल मिलेगा, अकेले सब कुछ संभालने की कोशिश न करें।
कुंभ राशिफल: रोग, ऋण और शत्रुओं पर पाएंगे विजय
कुंभ राशि वाले आज अपनी पुरानी बीमारियों से राहत पाएंगे। उधार चुकाने के नए रास्ते तलाशेंगे और शत्रुओं पर विजय के मौके बनेंगे। दिनचर्या और स्वास्थ्य के लिए राहत भरी खबर है। यह सब चंद्रदेव कर्क राशि में प्रवेश की वजह से होगा, जो आपके छठवें भाव में मंगल-गुरु के साथ त्रिग्रह युति बना चुके हैं। पुरानी थकान या अनियमितता दूर होगी। चंद्रदेव का ध्यान अभी दिनचर्या पर ज्यादा केंद्रित है। कार्यक्षेत्र में आज विशेष सुधार होगा। प्रेम जीवन आज सामान्य रहेगा। ऊर्जा और स्वास्थ्य में आज विशेष सुधार महसूस होगा। अत्यधिक तनाव से बचने की कोशिश करें।
मीन राशिफल: प्रेम जीवन में महसूस करेंगे गहराई
क्या आज प्रेम जीवन में कोई खास गहराई महसूस हो रही है? इसकी वजह है चंद्रदेव का कर्क राशि में प्रवेश, वे आज आपके संतान और प्रेम भाव में मंगल-गुरु के साथ त्रिग्रह युति और नीचभंग राजयोग बना चुके हैं। इसलिए शिक्षा, संतान-सुख और रचनात्मक कार्यों के साथ-साथ प्रेम जीवन में भी आज विशेष शुभता और भावनात्मक गहराई रहेगी। लग्नेश गुरुदेव इसी युति का हिस्सा हैं, जबकि शनिदेव अभी भी आपके लग्न पर वक्री गति से अकेले बैठे हैं, इसलिए व्यक्तित्व में स्थिरता बनी रहेगी। अप्रत्याशित खर्च आ सकते हैं, लिहाजा थोड़ी सावधानी बरतें। गैरजरूरी खर्चों को कम करने की कोशिश करें।





