- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal: आज का...
x
आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, 8 November 2026 : आज 8 नवंबर दिन रविवार है। कार्तिक मास की चतुर्दशी उपरांत अमावस्या तिथि का संयोग बना है। और इस पर चंद्रमा तुला राशि में आकर स्वाति नक्षत्र से संचार कर रहे हैं। ऐसे में आज दिवाली का दिन कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। मेष और मिथुन समेत कई राशियों को आज अप्रत्याशित लाभ और खुशी मिल सकती है। किसी काम में ईश्वरीय कृपा का आभास भी होगा। आज बुधादित्य योग का भी संयोग बना है जिससे तुला और धनु समेत कई राशियों को फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।
मेष राशि,भाग्य का साथ मिलेगा
आपको आज सप्तम भाव में बन रहे बुधादित्य योग और त्रिग्रह योग का फायदा मिलेगा। परिवार के साथ ही साथ करियर और कारोबार के फ्रंट पर भी भाग्य का साथ मिलेग। आपका सामाजिक दायरा और प्रभाव बढ़ेगा जिससे आपको भविष्य में भी लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आपको प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा। कोई साझेदारी भी होगी जो फायदेमंद रहेगी। धर्म कर्म में आपका रुझान होगा।
वृषभ राशि,शुभ संदेश पाएंगे
आपके लिए आज शुक्र का वक्री होकर छठे भाव में गोचर करना खर्च को बढ़ावा दे रहा ऐसे में मन को समेटने में भलाई है। वैसे सप्तम भाव का चंद्रमा आपको कलात्मक रुचि प्रदान कर रहा है। मन में कल्पनाओं के घोड़े दौड़ेंगे। दोस्तों और दूर रहने वाले सगे संबंधियों से शुभ संदेश मिलने से मन हर्षित होगा। पड़ोसियों से तालमेल बनाए रखेंगे तो अपेक्षित सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में आपको लापरवाही से बचना होगा।
मिथुन राशि,सामाजिक दायरा बढाएंगे
आपके लिए आज बुध और सूर्य का समागम शुभ और सुखद है। आपको अपने सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपना सामाजिक दायरा बढाएंगे। दूर रहने वाले भाई बहनों से मिलने का मौका मिलेगा या लंबी बातचीत हो सकती है। आपके घर में किसी मांगलिक कार्य का संयोग बन सकता है। बच्चों से सहयोग मिलेगा। मन पसंद भोजन मिलने की खुशी होगी। धर्म अध्यात्म में गहरे उतरेंगे।
कर्क राशि,मन की चंचलता पर काबू रखना होगा
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन त्रिग्रह योग शुभ बना रहा है लेकिन जरूरी है कि मन की चंचलता पर काबू रखें। आर्थिक मामलों में आपको अपने प्रयास का फायदा मिलेगा। लेकिन घरेलू जरूरतों और अचानक बनने वाली परिस्थिति से आपको खर्च करना होगा। किसी मित्र या संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। बच्चों पर नजर बनाए रखें। माता पिता की ओर से स्नेह आशीर्वाद मिलेगी। परिवार में सम्मान पाएंगे।
सिंह राशि,सुख सहयोग मिल सकता है
सिंह राशि के जातकों की रुचि आज धार्मिक और सामाजिक काम में रहने वाली है। आप घर के काम में जीवनसाथी की मदद करेंगे जिससे आपके बीच प्रेम और तालमेल बढेगा। भाई बहनों के बीच भी आपसी सामंजस्य बना रहेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको सुख सहयोग मिल सकता है। किसी पूर्वपरिचित अथवा मित्र से मिलने का संयोग बनेगा। खानपान में आपको संयम रखना होगा नहीं तो पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। पारंपरिक विषयों मे आपकी रुचि रहेगी। आपके हाथों कोई पुण्य कार्य हो सकता है।
कन्या राशि, सरप्राइज गिफ्ट पाएंगे
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद और आनंद भरा रहेगा। परिवार में आपको जीवनसाथी और घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का भी संयोग बनेगा। कोई सरप्राइज गिफ्ट भी आपको मिल सकता है। बिजनेस में लाभ मिलेगा। घर में सुख साधनों का आगमन हो सकता है। वाहन सुख का भी संयोग बना है। शाम का समय पारिवारिक काम से व्यस्तता में बीतेगा।
तुला राशि,प्रोत्साहन और सम्मान मिल सकता है
तुला राशि के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपको आज किसी पूर्व में किए गए काम के लिए प्रोत्साहन और सम्मान मिल सकता है। आपकी सक्रियता और सजगता का आपको फायदा मिलेगा। सगे संबंधियों से आपको सहयोग मिलेगा। उपहार की प्राप्ति भी हो सकती है। लेकिन भावुकता पर आपको कंट्रोल करना होगा नहीं तो लोग आपकी उदारता का गलत मतलब निकाल सकते हैं। धार्मिक कार्यो में मन लगेगा। महिलाओं को सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
वृश्चिक राशि, आवेश में फैसला लेने से बचें
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद लेकिन खर्चीला रहेगा। सेहत और घरेलू जरूरतों पर बजट से बाहर खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद भी हो सकता है, आवेश में कोई भी फैसला लेने से बचें। आपके लिए जरूरी है कि लोगों से अधिक अपेक्षा नही रखें जो भी काम करना हो उसमें अपने दम पर आगे बढ़ने का हौसला रखें। दीर्घकालीन निवेश करना फायदेमंद होगा।
धनु राशि,चाहत पूरी होने की खुशी मिलेगी
धनु राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों मे आपको भाग्य का साथ प्राप्त होगा। आपकी कोई चाहत पूरी होने की खुशी मिलेगी। आपके घर में मित्रों और मेहमानों का आगमन होने से चहल पहल रहेगी। बच्चों से आपको सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म में आपकी रुचि रहेगी। परंपराओं से जुड़ने का मौका मिलेगा।
मकर राशि,दिन व्यस्तता भरा रहेगा
मकर राशि के लिए आज दिवाली का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपको कई तरह की जिम्मेदारियों को निभाना होगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा और आपके बीच उपहार का लेनदेन भी हो सकता है। आपको सामाजिक मामलो में भाग लेने का मौका मिलेगा लेकिन दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचना होगा। पिता और घर के बड़ों से लाभ और आशीर्वाद प्राप्त होगा। शाम का समय आपका पुण्य कार्यों में बीतेगा।
कुंभ राशि, अनचाहे और अप्रत्याशित खर्च होंगे
कुंभ राशि के लिए आज लाभ और खर्च का संगम रहने वाला है। कारोबार में आपकी कमाई तो होगी लेकिन कुछ अनचाहे और अप्रत्याशित खर्च का भी सामना करना होगा। किसी दूर रहने वाले सगे संबंधियों से मिलने जुलने अथवा बातचीत का सिलसिला बन सकता है। दिन भर आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। छोटी यात्रा का भी संयोग बनेगा। दान पुण्य भी आपके हाथों हो सकता है। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। लेकिन जोखिम वाले काम और कूटनीतिक चालों से बचने की जरूरत है।
मीन राशि,दूसरों के मामलों से दूर रहें
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए,सेहत की अनदेखी करेंगे तो बाद में परेशानी हो सकती है। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा, आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। खर्च पर आप कंट्रोल करना चाहेंगे लेकिन कुछ अनचाहे खर्च न चाहते हुए भी करना होगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। योग ध्यान करना आपके लिए फायदेमंद होगा।
Next Story





