धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 6 नवंबर 2026

Subhi
6 Nov 2026 6:12 AM IST
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 6 नवंबर 2026
x

मेष राशिफल, खर्च पर कंट्रोल करें

मेष राशि के जातकों के लिए धनतेरस का दिन खरीदारी से ज्यादा घर की सफाई और व्यवस्था पर ध्यान देने का है। चंद्रदेव और नीच के शुक्रदेव आपके छठे घर में हैं, इसलिए दिवाली की सफाई, पुराने सामान की छंटाई और रसोई के बर्तन बदलने के काम करेंगे। घर में काम करने वाले सहायकों या कर्मचारियों को मिठाई या छोटा गिफ्ट देने से दिन अच्छा बनेगा। सोना-चांदी या पीतल, तांबे या स्टील का कोई बर्तन खरीदना शुभ रहेगा। उधार लेकर ज्यादा बड़ी खरीदारी न करें, क्योंकि किस्त का बोझ बाद में परेशान कर सकता है। ज्यादा मिठाइयां खाने से बचें। सफाई के दौरान धूल से गले में खराश और एलर्जी की आशंका है। शुभ रंग: कॉपर । शुभ अंक: 2उपाय: घर के मुख्य द्वार पर प्रदोष काल में तेल का दीपक जलाएं।

वृषभ राशिफल, खानपान में संयम बरतें

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज आपके राशीश शुक्रदेव का दिन है। मगर, उनके नीच और वक्री होने की वजह से उत्साह के साथ संयम भी रखना होगा। चंद्रदेव के साथ वे आपके पांचवें घर में हैं, इसलिए बच्चों के लिए तोहफा, मिठाई या दिवाली की सजावट का सामान खरीदने में खुशी मिलेगी। घर में रंगोली, फूल और दीपक सजाने में रचनात्मकता दिखेगी। सोने या चांदी का सिक्का वजन, हॉलमार्क और शुद्धता देखकर खरीदें। शेयर बाजार या ऑनलाइन सोने में एकदम पैसा लगाने की जल्दी न करें। प्रेम संबंध में शब्दों की मिठास बनी रहेगी, मगर दिखावे के लिए महंगा तोहफा देने का दबाव न लें। मिठाई और घी की अधिकता से पेट में भारीपन हो सकता है, हल्का भोजन रखें। शाम को परिवार के साथ लक्ष्मी पूजन करें।

मिथुन राशिफल, कमर दर्द की समस्या हो सकती है

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन घर को दिवाली के लिए तैयार करने का है। चंद्रदेव और शुक्रदेव आपके चौथे घर में हैं। इसलिए रंगाई-पुताई, पर्दे बदलना, घर की सजावट और माताजी के साथ बाजार जाना सुखद रहेगा। पुराना बेकार सामान दान करने या बेचने से घर में खुलापन महसूस होगा और मन को भी अच्छा लगेगा। घर के लिए कोई छोटा उपकरण या सजावटी वस्तु लेना शुभ है। आपके लग्नेश बुधदेव अस्त और वक्री हैं, इसलिए ऑर्डर बुक कराते समय शर्तें और डिलीवरी की तारीख चेक करें। घर में खर्च के हिसाब पर तीखी बहस न होने दें। सफाई के दौरान भारी सामान उठाने से कमर और पीठ में खिंचाव आ सकता है, सावधानी रखें।

कर्क राशिफल, ऑनलाइन ऑफर के झांसे से बचें

कर्क राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर मोलभाव की कला काम आएगी। आपके लग्नेश चंद्रदेव शुक्रदेव के साथ तीसरे घर में हैं, इसलिए छोटे भाई-बहन या पड़ोसी के साथ बाजार जाने से अच्छा सामान मोलभाव करके कम दाम में खरीद सकते हैं। दिवाली के लिए मिठाई, कपड़े या दीपक की थोक खरीद में फायदा होगा। रिश्तेदारों को भेजे जाने वाले तोहफे और कूरियर की तैयारी भी आज निपटा लें। सोशल मीडिया या मोबाइल पर आने वाले आकर्षक ऑफर और अनजान लिंक के झांसे में न आएं, बिना जांचे भुगतान न करें। छोटी बात पर झुंझलाहट हो सकती है। माताजी की राय को महत्व दें। सोने का बजट न हो, तो चांदी की कोई छोटी चीज खरीदना सही रहेगा। कंधों और गर्दन के पीछे जकड़न रह सकती है। शाम को परिवार के साथ दीपदान करें।

सिंह राशिफल, घर के बड़ों को दें उपहार, लेनदेन का रखें हिसाब

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन के हिसाब-किताब को जांचने और परिवार के रिश्तों को संभालने का है। चंद्रदेव और शुक्रदेव आपके दूसरे घर में हैं, इसलिए तिजोरी, बैंक खाते और बहीखाते का हिसाब-मिलाना सही रहेगा। चांदी का सिक्का, छोटा गहना या कोई बचत योजना शुरू करना शुभ है। बजट से बाहर जाकर खर्च न करें। घर के बड़े बुजुर्गों को तोहफा दें, आशीर्वाद भी मिलेगा और मन को खुशी भी मिलेगी। गुरुदेव आपके लग्न पर हैं, इसलिए मन में उदारता रहेगी, लेकिन किसी को बड़ी रकम उधार देने से पहले सोचें। बोलचाल में कटाक्ष करने से बचें, क्योंकि जुबान की तल्खी आज रंग में भंग कर सकती है।

कन्या राशिफल, भावनाओं में न बहने से बचें

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन भावनाओं की नमी और अपनी छवि पर ध्यान देने का है। चंद्रदेव के साथ नीच और वक्री शुक्रदेव आपके लग्न पर आ गए हैं, इसलिए सजने संवरने, कपड़े या सौंदर्य उत्पादों पर खर्च करने का मन बहुत रहेगा। मगर, महंगे पैकेज या ब्रांड के झांसे में आने से बचें। दूसरों से अपनी तुलना करके मन खराब न करें। मन कभी अचानक भावुक और कभी चिड़चिड़ा हो सकता है, इसे कुछ देर शांत बैठकर संभालें। धनतेरस पर अपने लिए छोटी सी चीज खरीदना शुभ है, जैसे चांदी की अंगूठी या घर का कोई बर्तन खरीद सकते हैं। प्रेम या दांपत्य में छोटी अपेक्षाओं को बड़ा न बनाएं। सिरदर्द, त्वचा में रूखापन और नींद की कमी की शिकायत हो सकती है। शाम को अपने हाथों से घर में एक दीपक सजाएं।शुभ रंग: पिस्ता ग्रीन । शुभ अंक: 5उपाय: शाम को तुलसी जी के पास दीपक जलाएं।

तुला राशिफल, बजट से बाहर खर्च न करें

तुला राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार को आपके राशीश शुक्रदेव नीच और वक्री होकर चंद्रदेव के साथ बारहवें घर में हैं। इसलिए धनतेरस पर खर्च का दबाव ज्यादा रहेगा। दिवाली के उपहार, मिठाई या दावत पर बजट से बाहर चले जाने की आशंका है। इसलिए पहले सूची बनाकर तय रकम ही निकालें। किसी पुराने कर्ज या किस्त को चुका सकते हैं। लग्न पर सूर्यदेव और बुधदेव हैं और बुधदेव अस्त भी हैं, इसलिए खुद के निर्णयों में भ्रम रह सकता है। मन में अकेलेपन या खालीपन की भावना आ सकती है। किसी जरूरतमंद की सहायता या मंदिर में दान करने से राहत मिलेगी। विदेश या दूर के किसी परिचित से बातचीत संभव है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और किसी के सामने अपनी योजनाएं ज्यादा न खोलें। शाम को प्रदोष काल में दीपदान जरूर करें।

वृश्चिक राशिफल, उपहार मिलेंगे, खरीदारी से मन होगा प्रसन्न

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धनतेरस का दिन दोस्तों के साथ समय बिताने, उपहार मिलने और लाभ की चर्चा का है। चंद्रदेव और शुक्रदेव आपके ग्यारहवें घर में हैं, इसलिए दिवाली मिलन, मित्रों के साथ मिठाई बांटना और बड़े भाई बहन से सहयोग मिलना सुखद रहेगा। कारोबार में नए ऑर्डर की पूछताछ या बकाया वसूली की उम्मीद है। बोनस मिलने से आपके मन को खुशी मिल सकती है। सोना-चांदी खरीदने की जगह छोटी नियमित बचत योजना शुरू करना अधिक समझदारी रहेगी। बड़े सौदे में भाग्य के भरोसे न रहें। सूर्यदेव और बुधदेव बारहवें घर में हैं, इसलिए अचानक कोई छोटा खर्च या यात्रा की योजना बन सकती है। दोस्तों की महफिल में किसी की निजी बात पर मजाक न उड़ाएं। मौसम बदलने से जुकाम और सिर में भारीपन हो सकता है, सुबह शाम गर्म पानी पिएं। शाम को प्रदोष काल में शिव जी का स्मरण करें।

धनु राशिफल, दुकान-दफ्तर में पूजन और नई शुरुआत का समय

धनु राशि के जातकों के लिए धनतेरस का दिन कारोबार, दुकान और दफ्तर की पूजा का है। चंद्रदेव और नीच के शुक्रदेव आपके दसवें घर में हैं। इसलिए औजार, मशीन, कंप्यूटर या दुकान के सामान की साफ-सफाई और पूजा करना शुभ रहेगा। कोई महिला अधिकारी या सहकर्मी आपके काम में मदद कर सकती है। नया बहीखाता शुरू करने या ग्राहकों के लिए दिवाली ऑफर की योजना आज से लागू करने में फायदा मिलेगा। शुक्रदेव नीच हैं, इसलिए जरूरत से ज्यादा सजावट और दिखावे में कारोबार का धन अधिक न लगाएं। दोस्तों और परिचितों से आमदनी की उम्मीद रहेगी। हालांकि, बिना लिखा-पढ़ी के किसी को उधार माल न दें। मंगलदेव आठवें घर में नीच के हैं, इसलिए मशीन या बिजली के उपकरण पर काम करते समय सतर्क रहें।

मकर राशिफल, निवेश पर लें जानकार की सलाह

मकर राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर भाग्य का साथ तो रहेगा, पर निवेश का फैसला समझदारी से लेना होगा। चंद्रदेव और शुक्रदेव आपके नौवें घर में हैं, इसलिए पिता जी या किसी वरिष्ठ से धन या खरीदारी की सलाह मिलेगी, जो काम आएगी। सोना-चांदी खरीदने के साथ म्यूचुअल फंड या बचत की योजना पर किसी जानकार से बात कर लें, क्योंकि शुक्रदेव नीच हैं और जल्दबाजी में निर्णय नुकसान दे सकता है। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से उपहार या शुभ समाचार मिल सकता है। सूर्यदेव और बुधदेव दसवें घर में हैं, इसलिए दफ्तर में आपकी साख बनी रहेगी, पर अस्त बुधदेव के कारण मेल या दस्तावेज में गलती की गुंजाइश है। धार्मिक कार्यों में दान करने से मन को शांति मिलेगी। दांतों में झनझनाहट या परेशानी हो सकती है। शाम को दीपदान करें।शुभ रंग: गहरा नीला । शुभ अंक: 8उपाय: यमराज के नाम पर घर के बाहर दक्षिण दिशा में एक दीपक रखें।

कुंभ राशिफल, ऑनलाइन लेन-देन में रखें सावधानी

कुंभ राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर खरीदारी के साथ सुरक्षा और सतर्कता भी जरूरी है। चंद्रदेव और नीच के शुक्रदेव आपके आठवें घर में हैं, इसलिए बाजार की भीड़ में पर्स, मोबाइल या गहनों का ध्यान रखें। मोबाइल बैंकिंग, ओटीपी या किसी अनजान कॉल पर भरोसा न करें, क्योंकि ठगी का खतरा है। अचानक कोई छोटा खर्च, जैसे मरम्मत या दवा, सामने आ सकता है। पुराने जेवर गिरवी रखने या बेचने का फैसला आज न लें। जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है जो मन को सुकून देगा। सूर्यदेव और बुधदेव नौवें घर में हैं, इसलिए बड़े बुजुर्गों से सलाह लेना ठीक रहेगा। सेहत में मिठाई या गरिष्ठ खाना खाने से पेट में मरोड़ या फूड प्वाइजनिंग जैसी परेशानी होने की आशंका है। शाम को मन शांत रखने के लिए कुछ देर ध्यान में बैठें।

मीन राशिफल, जीवनसाथी के साथ मिलकर होगी खरीदारी

मीन राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर जीवनसाथी और साझेदारी का मेल जरूरी रहेगा। चंद्रदेव और नीच के शुक्रदेव आपके सातवें घर में हैं, इसलिए पति-पत्नी के साथ बाजार जाना सुखद रहेगा। हालांकि, गहनों या सामान की पसंद और बजट को लेकर हल्की बहस हो सकती है। पहले बजट बना लें और उसी में खरीदारी करें। कारोबार में पुराने साझेदार या ग्राहक के साथ हिसाब साफ करने के लिए आज अच्छा समय है। थकान और जिम्मेदारियों का बोझ महसूस होगा, उसे जीवनसाथी से साझा करें। साझे में खरीदी चीज का बिल और मालिकाना हक साफ रखें। टखनों और पैर की उंगलियों में हल्की सूजन या दर्द रह सकता है। शुभ रंग: सुनहरा पीला । शुभ अंक: 7उपाय: जीवनसाथी के साथ मिलकर लक्ष्मी नारायण का पूजन करें।

Next Story