धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 17 जून 2026

Subhi
17 Jun 2026 6:12 AM IST
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 17 जून 2026
x

मेष राशि: आज बातचीत में एक नई ताजगी रहेगी

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कल से काफी अलग और हल्का है। चंद्रदेव पुनर्वसु नक्षत्र में आ गए हैं, जो कल की आर्द्रा की भावनात्मक उथल-पुथल के बाद एक ताजी हवा की तरह है। सूर्यदेव, चंद्रदेव और बुधदेव तीनों आपके तीसरे घर में हैं, लिहाजा बातचीत में आज संतुलित और उम्मीद से भरा नजरिया दिखेगा। कल जो बात तीखी या इंटेंस लगी होगी, वो आज आसानी से और सही तरीके से कही जा सकेगी। मंगलदेव आज कृत्तिका नक्षत्र में आ गए हैं, यानी उनकी ऊर्जा और भी तेज और धारदार हो गई है। सुबह के वक्त बड़े फैसले लें और जरूरी बातचीत करें। हालांकि, शाम के बाद मन में थोड़ी बेचैनी या ट्रांजिशन फील हो सकती है, उस वक्त बड़े फैसलों से दूर रहें। घर में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ बनाए हुए हैं।

वृष राशि: आज पैसों की बातें होंगी, लोग आपकी बात सुनेंगे

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन कल जैसा भारी नहीं है। जो उलझन कल मन में थी वो आज थोड़ी हल्की लगेगी और रास्ता साफ दिखने लगेगा। पैसों के मामले में आज जो भी बात करनी हो वो सुबह में कर लें। सुबह के समय मन साफ रहेगा और आपकी बातों का असर भी होगा। किसी से कोई पुराना हिसाब-किताब करना हो, कोई लोन की बात करनी हो, या कोई इन्वेस्टमेंट का फैसला लेना हो तो आज का दिन उसके लिए अच्छा है। घर में आज सुकूनभरा माहौल रहेगा, परिवार के लोग थोड़े ज्यादा सहयोगी रहेंगे। लग्नेश शुक्रदेव और बृहस्पति की समझदारी बातचीत में काम आएगी। शाम के बाद परिवार में अगर कोई पुरानी बात उठे, तो उसे उसी वक्त सुलझाने पर जोर मत दें। आज के लिए उसे टाल देना ज्यादा फायदेमंद होगा।

मिथुन राशि: आज व्यक्तित्व में नई ताजगी और उम्मीद दिखेगी

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कल से कहीं हल्का और संतुलित है। चंद्रदेव आज भी आपकी अपनी राशि में पुनर्वसु नक्षत्र में हैं, जो हीलिंग और उम्मीद का नक्षत्र है। बुधदेव भी इसी नक्षत्र में हैं, तो सोचने और बोलने दोनों में आज ज्ञान और स्पष्टता साफ झलकेगी। कल जो भावनाएं बाहर आई होंगी, आज उनके बाद मन में आज एक हल्कापन है। पैसों और परिवार के मामले में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ जारी है। सुबह का वक्त किसी भी जरूरी काम या बातचीत के लिए इस्तेमाल करें। हालांकि, शाम के बाद मन में एक अजीब सी बेचैनी या खिंचाव महसूस हो सकता है, उस वक्त बड़े फैसले मत लें, बस थोड़ा आराम करें।

कर्क राशि: आज काम की जगह उठाए गए कदम लंबे समय तक रहेंगे याद

कर्क राशि वालों के लिए आज करियर के मोर्चे पर अलग तरह का असर छोड़ने का दिन है। मंगलदेव कृत्तिका नक्षत्र में आ गए हैं और आपके कर्म स्थान में बैठे हैं। इसका मतलब है कि आज जो भी कदम उठाएंगे, उसमें एक ऐसी धार और सफाई होगी जो कल तक नहीं थी। जो काम लंबे समय से अटका हो, जो बात कहने में हिचक रहे हों, जो फैसला टालते आ रहे हों, वो सब आज सुबह करें। लग्न में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ है, जिससे आज आप जहां भी जाएंगे अच्छा इंप्रेशन छोड़ेंगे। अगर थोड़ा वक्त एकांत में बिता सकें, तो मन को अलग सी शांति मिलेगी। शाम के बाद मन में थोड़ी अजीब सी बेचैनी हो सकती है। हालांकि, कोई समस्या नहीं बस एक बदलाव का एहसास है। उस वक्त कोई बड़ा काम मत करें, बस आराम करें।

सिंह राशि: आज नए लोगों से मिलें, कुछ न कुछ अच्छा जरूर हाथ लगेगा

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कमाई और नए संपर्कों के मामले में बेहतर है। मन में एक नई उम्मीद और लचीलापन आया है। जिस इंसान से मिलना टाल रहे थे, जिस रिश्ते को फिर से जोड़ना चाहते थे या जिस मौके के लिए पहल करनी थी, वो सुबह के समय में कर लें। किस्मत आज और भी जोरदार तरीके से साथ दे रही है, लिहाजा भाग्य पर भरोसा रखें और आगे बढ़ें। बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ बता रहा है कि जो मेहनत चुपचाप और बिना दिखावे के आपने की है वो रंग लाएगी। शाम के बाद नेटवर्किंग या कमाई से जुड़ा कोई बड़ा फैसला मत लें। उस वक्त मन में हिचकिचाहट आ सकती है, उसे सुनें और रुकें।

कन्या राशि: आज आपकी बात में वो ताकत है, जो सामने वाले को मना लेगी

कन्या राशि वालों के लिए आज करियर के मोर्चे पर एक ऐसा दिन है, जो महीने भर में एक बार ही आता है। लग्नेश बुधदेव आज अपनी सबसे ताकतवर स्थिति में हैं और चंद्रदेव के साथ दसवें घर में बैठे हैं। सूर्यदेव भी वहीं है। यानी आज जो भी काम की जगह पर कहेंगे, उसमें एक ऐसी सफाई और जोर होगा जो सुनने वाले को आपकी बात मानने पर मजबूर कर दे। कोई जरूरी मीटिंग है, कोई पुरानी मांग है जो मानी नहीं जा रही, या किसी को कुछ समझाना है तो वो करने का समय है। पैसों की तरफ से राहत मिलती रहेगी। बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ इस तरफ से भरोसा दिला रहा है। साझेदारियां आज स्थिर और मजबूत बनी हुई हैं। शाम के बाद खुद को जबरदस्ती किसी काम में मत लगाएं। मन थोड़ा बेचैन हो सकता है, उसे आराम दें।

तुला राशि: आज किस्मत का बंद दरवाजा खुलेगा

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बिल्कुल अलग होगा। जो मामले कल उलझे हुए लग रहे थे, वो आज एक ठहराव के साथ सामने आएंगे और रास्ता खुद-ब-खुद साफ दिखने लगेगा। सुबह उठते ही मन में हल्कापन होगा, जो कल नहीं था। भाग्य से जुड़ा कोई जरूरी काम हो, कोई अटकी हुई बात जो आगे बढ़नी हो, उसे सुबह करने पर लाभ मिलेगा। करियर के मामले में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ हर रोज और गहरा हो रहा है। काम में आपकी बुद्धिमत्ता स्पष्ट रूप से दिखेगी। रिश्तों में आज एक सच्ची और थोड़ी तीखी बात हो सकती है। उसका बुरा मत मानें, यह रिश्ते को और मजबूत करेगी। शाम के बाद खुद को थोड़ा आराम दें, मन की बेचैनी को जबरदस्ती दबाने की कोशिश न करें।

वृश्चिक राशि: मुकाबले में आज मंगलदेव की ऊर्जा पहले से ज्यादा तेज है

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन प्रतिस्पर्धा के मोर्चे पर दमदार है। लग्नेश मंगलदेव आज कृत्तिका नक्षत्र में आ गए हैं, जो तीखापन और शुद्धता का नक्षत्र है। हर्ष योग की ताकत अब और भी धारदार और निर्णायक हो गई है। आज दुश्मन और प्रतिस्पर्धी आपके सामने खुद ही कमजोर पड़ेंगे। चंद्रदेव और बुधदेव गहरे शोध और परिवर्तन वाले घर में पुनर्वसु नक्षत्र में हैं, यानी ट्रांसफॉर्मेशन में आज उपचार और बुद्धिमानी से भरे नजरिए की जरूरत होगी। भाग्य के घर में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ जारी है। सुबह से दोपहर तक का वक्त किसी भी निर्णायक काम करने के लिए उपयुक्त है। हालांकि, शाम के बाद किसी के साथ विवाद करने से बचें। ट्रांजिशन की वजह से मन थोड़ा अस्थिर हो सकता है।

धनु राशि: रिश्तों में आज एक सुकूनभरी ताजगी महसूस होगी

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों के मामले में काफी राहतभरा है। चंद्रदेव, बुधदेव और सूर्यदेव तीनों सातवें घर में हैं और पुनर्वसु नक्षत्र में होने से रिश्तों में एक नई उम्मीद और बैलेंस ला रहे हैं। कल जो रिश्तों में तीव्रता या कड़वाहट आई होगी वो आज एक हीलिंग के नजरिए से देखी जा सकती है। पार्टनर के साथ सुबह के वक्त बात करना बेहद प्रोडक्टिव और पॉजिटिव रहेगा। लग्नेश बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ पर्दे के पीछे से कुछ शुभ बना रहा है। मंगलदेव के कृत्तिका नक्षत्र में होने से रचनात्मक काम में नई और तीव्र ऊर्जा रहेगी। हालांकि, शाम के बाद पार्टनरशिप में कोई बड़ा फैसला न लें, थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

मकर राशि: किसी रिश्ते को पक्का करने के लिए दिन बेहतर है

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों और साझेदारियों के मामले में खास है। सातवें घर में बृहस्पति और शुक्रदेव की युति बता रही है कि जो रिश्ता लंबे समय से अटका हो, जिस इंसान के साथ कारोबार में हाथ मिलाना हो या जो बात पक्की करनी हो, वो आज सुबह के समय कर सकते हैं। देर मत करें वर्ना मौका हाथ से निकल सकता है। सेहत के मामले में भी आज समझदारी से काम लें। खुद का ध्यान रखें। लंबे समय से अटके घर से जुड़े मामले में आज साफ फैसला लेने की हिम्मत मिलेगी। सुबह का वक्त इन कामों के लिए सबसे सही है। हालांकि, शाम के बाद मन में बेचैनी हो सकती है। उस वक्त कोई बड़ा फैसला न लें। बस आराम करें।

कुंभ राशि: रचनात्मक काम में आज संतुलित और उम्मीद भरी ऊर्जा दिखेगी

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मक काम में सुलझा हुआ है। चंद्रदेव, बुधदेव और सूर्यदेव पांचवें घर में हैं और अब चंद्रदेव पुनर्वसु नक्षत्र में होने से क्रिएटिविटी से लोगों को कुछ उम्मीद मिलेगी। कल जो रचनात्मक बात इंटेंस या अस्पष्ट लगी होगी, वो आज एक बैलेंस के साथ सामने आएंगी। योगकारक शुक्रदेव और बृहस्पति की युति सेहत और मुकाबले वाले घर में होने से इन मामलों में आप समझदारी दिखाएंगे। मंगलदेव कृत्तिका नक्षत्र में संचार के घर में हैं, जिससे बातचीत में बेबाकी और स्पष्टता दिखाई देगी। सुबह के वक्त रचनात्मक काम और बातचीत दोनों के लिए बेस्ट है। शाम के बाद क्रिएटिव डिसीजन थोड़ा रोककर रखें, मन ट्रांजिशन के मोड में हो सकता है।

मीन राशि: घर में आज एक सुकूनभरी ऊर्जा महसूस होगी

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन घर और परिवार के मामले में काफी राहतभरा रहेगा। चंद्रदेव, बुधदेव और सूर्यदेव चौथे घर में हैं और चंद्रदेव पुनर्वसु नक्षत्र में होने से घर में एक हीलिंग और बैलेंस्ड एनर्जी है। कल जो घर में तीव्रता थी वो आज एक ठहराव और समझ के साथ देखी जा सकती है। आपके लग्नेश बृहस्पति और शुक्रदेव पांचवें घर में हैं, जिससे प्रेम और रचनात्मकता में सुंदर और गहरा दौर जारी है। मंगलदेव कृत्तिका में पैसों के घर में हैं, जिससे परिवार की आर्थिक बातों में स्पष्टता आई है। सुबह से दोपहर तक घर से जुड़े जरूरी काम और बातचीत करें। शाम के बाद घर में कोई पुराना मसला उठे, तो उसे उसी वक्त सुलझाने की कोशिश न करें।

Next Story