- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal : आज...

x
आज का राशिफल
Aaj ka rashifal 7 August 2026, Today Horoscope: ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा वृषभ राशि में, मंगल मिथुन राशि में, सूर्य, बुध, गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, शुक्र कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में चल रहे हैं। चंद्रमा कृत्तिका नक्षत्र के हैं और यह सूर्य का नक्षत्र होता है, सूर्य के नक्षत्र में चंद्रमा और शुक्र की वृषभ राशि में चल रहे हैं। इस तरह से सूर्य और शुक्र के प्रभाव में चंद्रमा हैं. यह एक अच्छी स्थिति है और आपके अंदर एक ऐक्टिवनेस, ऊर्जा, कंस्ट्रक्टिव ऊर्जा बनी रहेगी और एक रोग प्रतिरोधक क्षमता की बढ़ोतरी होगी। एक अच्छी स्थिति है।
मेष राशि:
धन-दौलत, लिक्विड फंड इत्यादि की बढ़ोतरी होगी। मित्रों की संख्या बढ़ेगी। सुस्वादु भोजन मिलेगा। प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है और निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि:
सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। फुल ऑफ एनर्जी (ऊर्जावान) रहेंगे और वह एनर्जी पॉजिटिव रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी, व्यापार भी अच्छा रहेगा। अभी निवेश के लिए उपयुक्त समय नहीं रहेगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि:
स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। मन भी परेशान रहेगा, खर्च की अधिकता रहेगी। निवेश करने लायक समय नहीं रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति सुधार चुकी है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि:
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है, व्यापार बहुत अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि:
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशि:
स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। जोखिम से उबर चुके हैं। प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि:
चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार आपका अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। डेटिंग इत्यादि के लिए शुभ समय रहेगा। जीवनसाथी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
धनु राशि:
धनु राशि वालों के लिए छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं और समय थोड़ा डिस्टर्बिंग रह सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी हो चुकी है तथा व्यापार भी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।
मकर राशि:
मकर राशि वालों की स्थिति भावुकता वाली रहेगी। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करना शुभ होगा और विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय है। हालांकि, प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम है और तू-तू-मैं-मैं के संकेत हैं। भावुकता में आकर कोई भी निर्णय न लें। बाकी व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। सफेद वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि वालों के लिए भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा और भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। हालांकि, गृह-कलह के भी संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम हो चुकी है, जबकि व्यापार अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि:
मीन राशि वालों का पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे और व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा, प्रेम और संतान की स्थिति काफी उन्नत और सहयोगी बनेगी तथा व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
Next Story





