- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal : आज...

मेष राशिफल, विवाद से जितना बच सकें, उतना अच्छा रहेगा
आज रविवार होने से खुद को अभिव्यक्त करने में आत्मविश्वास खासतौर पर बढ़ा हुआ महसूस होगा। किसी नए काम को शुरू करने की प्लानिंग करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। हालांकि, आज मन में एक अलग तरह की गहराई और भारीपन भी महसूस हो सकता है। ऐसे में अकेले में कुछ वक्त बिताना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, इसे नजरअंदाज मत कीजिए। भाई-बहन या करीबी लोगों से बातचीत में आज तीखापन आ सकता है। विवाद से जितना बच सकें, उतना अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में सामान्य सावधानी बरतें। प्रेम-प्रसंग में आज निजी समय की चाह रहेगी। सेहत के लिए आज आराम और भरपूर नींद पर खास ध्यान दीजिए। शाम के समय परिवार के साथ बिताया गया थोड़ा वक्त भी मन को हल्का महसूस कराएगा।
वृषभ राशिफल, सामाजिक दायरे में बढ़ेगा आपका प्रभाव
आज सामाजिक दायरे में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आप लोगों के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। किसी पुराने दोस्त या परिचित से बातचीत मन को सुकून देगी। हालांकि, सामाजिक मेलजोल में आज थोड़ी थकान महसूस हो तो आराम कर लीजिए, खुद को जबरदस्ती व्यस्त रखने की जरूरत नहीं है। आपको ऐसा लग सकता है कि आपका आकर्षण कम हो रहा है। करियर में प्रगति सामान्य लेकिन स्थिर रहेगी, बड़े निर्णय सोच-समझकर लीजिए। पैसों के मामले में कोई खास उपलब्धि नहीं मिलेगी। निवेश से संबंधित मामलों को थोड़ा सावधानी से निपटाएं। प्रेम-प्रसंग के मामले में कठोरता दिखाने से काम नहीं चलेगा। सेहत के लिहाज से आज आराम को प्राथमिकता दीजिए।
मिथुन राशिफल, मन में जोश रहेगा, बहस से पूरी तरह बचिए
स्वभाव में तीव्रता महसूस हो सकती है, इसलिए किसी बहस में उलझने या जल्दबाजी में कोई कदम उठाने से पूरी तरह बचिए। बातचीत में आज पहले से ज्यादा स्पष्टता महसूस होगी, फिर भी संभलकर बोलें। घर के किसी अटके हुए काम को आज पूरा कर सकते हैं। पैसों के मामले में सामान्य स्थिति रहेगी, बड़ा वित्तीय फैसला जल्दबाजी में मत लीजिए। प्रेम-प्रसंग में आज धैर्य रखिए, स्थिति सामान्य रहेगी। हल्की मानसिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आज आराम को नजरअंदाज मत कीजिए। कामकाज में लंबी अवधि की योजना बनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। शाम को अकेले में कुछ देर बैठकर मन की उलझनों को सुलझाना आज खासा फायदेमंद रहेगा।
कर्क राशिफल, आध्यात्मिकता की गहराई करेंगे महसूस
आज आपको आध्यात्मिकता की गहराई महसूस होगी। मन में एक अलग तरह की गंभीरता भी बनी रहेगी, इसलिए आज खुद के साथ संवेदनशीलता से पेश आइए। किसी विषय पर आपका विश्वास दृढ़ बना रहेगा। गुरु की कृपा से व्यक्तित्व में गहन ज्ञान और शुभता आज भी बनी रहेगी। पैसों के मामले में आज आत्मविश्वास खासतौर पर मजबूत रहेगा, कोई वित्तीय काम आज सक्रियता से आगे बढ़ सकता है। घर के लिए कोई नई खरीदारी कर सकते हैं। रिश्तों में आज विश्वास मजबूत होगा और संबंधों को आप दिल से निभाएंगे। सेहत के लिहाज से ऊर्जा अच्छी रहेगी, फिर भी भावनात्मक रूप से तनाव हो सकता है। धार्मिक कामों में आज मन लगेगा। रक्षाबंधन के बाद आज भाई-बहन के साथ प्यार भरी बातचीत हो सकती है, इसका आनंद लीजिए। परिवार के साथ आज कुछ शांत पल बिताना मन को राहत देगा।
सिंह राशिफल, आज भावनाओं में रखें संतुलन
आज रविवार होने से आपके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास और नेतृत्व की ऊर्जा खासतौर पर सशक्त रहेगी। लोग आपकी एक आवाज पर आपके पीछे चलने को तैयार रहेंगे। पर आज मन में एक अलग तरह की गंभीरता और भारीपन भी महसूस हो सकता है। उदासी जैसी भावना से बचने के लिए आत्म-चिंतन को अपनाइए। गहरी भावनाओं और रहस्यों को जानने में आज मन ज्यादा जाएगा। बातचीत और संचार में आज पहले से राहत महसूस होगी। पैसों के मामले में स्थिति शुभ बनी रहेगी, सूर्य की स्थिरता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में आज गहरे और निजी पलों की चाह रहेगी। सेहत के लिहाज से ऊर्जा आज अच्छी रहेगी, अपनी देखभाल पर ध्यान दीजिए। दोस्तों के साथ वित्तीय मामलों को लेकर कोई वादा या बड़ी प्लानिंग न करें।
कन्या राशिफल, रिश्तों में मिलेगी गंभीर बातचीत का मौका
आज जीवनसाथी या करीबी रिश्तों से जुड़े मामलों में गंभीरता और गहराई महसूस होगी। किसी विषय पर सार्थक बातचीत आज हो सकती है, पर इसे धैर्य के साथ ही आगे बढ़ाइए। अपनी पर्सनैलिटी को लेकर आत्म-संदेह बिल्कुन न करें। सजने-संवरने या खूबसूरती को लेकर आज आप जरूरत से ज्यादा सोच-विचार कर सकते हैं। भीतरी सोच में आज गहराई रहेगी, अकेले में समय बिताने से मन को राहत मिलेगी। करियर में प्रगति सामान्य रहेगी। बड़े निर्णय सोच-समझकर ही लीजिए। पैसों के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। रिश्तों में आज भावनाओं को व्यक्त करने का अच्छा मौका है। सेहत के मामले में आज जरूरत से ज्यादा मेहनत करने से बचें। दोस्तों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। करियर के बारे में आज ज्यादा सोच-विचार करने से बचें और छुट्टी का आनंद लें। स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होंगी।
तुला राशिफल, दिनचर्या में अनुशासन लाना जरूरी रहेगा
आज दिनचर्या और सेहत को व्यवस्थित करने के लिए अच्छा दिन है। कोई अच्छी और नई आदत भी शुरू की जा सकती है। मगर, इसको लेकर खुद पर बहुत ज्यादा सख्ती मत बरतिए। सामाजिक दायरे और आमदनी से जुड़े मामलों में आज आत्मविश्वास बना रहेगा। अनुशासित जीवनशैली से आप कई तरह की उलझनों से बच सकते हैं। कोई जरूरी नेटवर्किंग बातचीत आज सामान्य सावधानी से कीजिए। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। निजी पलों में आज गहराई महसूस होगी। सेहत के मामले में आज अनुशासन बढ़ाने का अच्छा मौका है, लेकिन संतुलन बनाए रखिए। सामाजिक दायरे में आज आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे कोई नया मौका भी मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य से आज सुलह भरी बात भी हो सकती है।
वृश्चिक राशिफल, संतान और आय के विषय पर रहेगा फोकस
आज रविवार होने से करियर से जुड़े मामलों को मन से निकालकर पूरी तरह रिलैक्स रहें। आज के दिन को किसी विषय या स्किल को सीखने में इस्तेमाल करें। आज आपके फोकस में दो चीजें विशेष रूप से रहेंगी। आप संतान के साथ अच्छा समय बिताएंगे या उसे आगे बढ़ाने के लिए नए रास्तों पर विचार करेंगे। ये मुद्दे उसकी पढ़ाई के साथ ही क्रिएटिविटी से जुड़े हो सकते हैं। दूसरा फोकस आय बढ़ाने के विकल्पों को तलाश करने पर रहेगा। रचनात्मक कामों में आज भावनात्मक गहराई के साथ नई अभिव्यक्ति संभव है, कोई पुराना विचार भी नए रूप में सामने आ सकता है। मन के भीतर आज एक गहरी ऊर्जा महसूस होगी। प्रेम-प्रसंग में भावनाएं गहरी रहेंगी, लेकिन आवेग में कोई फैसला मत लीजिए। पैसों के मामले में लंबी अवधि के लिए स्थिरता मिलेगी। सेहत को लेकर कोई विशेष चिंता की स्थिति नहीं है। घर से बाहर निकलने पर आपको अच्छा महसूस होगा।
धनु राशिफल, घर-परिवार में गंभीर मामलों पर होगी चर्चा
आज पारिवारिक मामलों में गंभीरता और भावनात्मक गहराई महसूस होगी। घर में किसी गंभीर विषय को लेकर चर्चा हो सकती है। इसे धैर्य के साथ ही निभाइए। किसी गुप्त प्रयास या पढ़ाई-लिखाई के काम में आज शुभता मिलेगी। जीवनसाथी या साझेदारी से जुड़े मामलों में आज रिलेक्स रहें। वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें। गाड़ी से जुड़ा कोई काम जैसे सर्विस आदि करा सकते हैं। पैसों के मामले में सोच स्थिर रखिए। भाई-बहन के साथ आज बातचीत में संवेदनशीलता बनाए रखिए। धार्मिक कामों में आज मन लगेगा, इससे भीतर से अच्छा महसूस होगा। सेहत के लिए आज घर पर आराम करें और भावनात्मक रूप से खुद को स्थिर करने पर ध्यान दीजिए। आप कोई शुभ खबर भी मिल सकता है। परिवार के साथ बिताया गया समय दिल को सुकून देगा।
मकर राशिफल, सार्थक बातचीत के लिए है अच्छा समय
आज बातचीत और संवाद के मामले में गहराई और ईमानदारी बनी रहेगी। किसी गंभीर विषय पर कोई सार्थक बातचीत आज हो सकती है। इसलिए बोलने में विशेष संयम रखिए। बातचीत से जुड़ा कोई पुराना विषय आज भावनात्मक रूप से दोबारा सामने आकर परेशान कर सकता है, इसे शांति से संभालिए। गहरी आंतरिक शक्ति आज बढ़ेगी, इसका फायदा आत्म-चिंतन में उठाइए। प्रेम जीवन में आज गंभीर मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। सेहत के लिए आज मानसिक शांति और आराम को प्राथमिकता दीजिए, खुद को जबरदस्ती व्यस्त मत रखिए। जीवनसाथी या किसी करीबी के साथ आज बातचीत गहरी और भरोसेमंद रहेगी, रिश्ता और मजबूत होगा। परिवार के साथ आज कुछ वक्त बिताने से मन को सुकून मिलेगा। भाई-बहन के साथ आज बातचीत में भी थोड़ी गंभीरता रह सकती है, इसे सहजता से लीजिए।
कुंभ राशिफल, खर्च के मामले में भावुक होकर फैसला मत लीजिए
आज ध्यान आपके व्यक्तित्व से हटकर पैसों और सुरक्षा से जुड़े मामलों पर ज्यादा केंद्रित रहेगा। पैसों के मामलों में एक अलग तरह की गंभीरता महसूस होगी, इसलिए खर्च से जुड़ा कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर मत लीजिए। ठोस योजना बनाकर ही आगे बढ़िए। कोई चीज सिर्फ खरीदने के लिए मत खरीदें। यह भी देखें कि क्या वास्तव में इसकी आपको जरूरत है या वह आपकी लाइफ में सच में कोई वैल्यू एडीशन करेगी। रिश्तों में आज आत्मविश्वास बना रहेगा, कोई पुरानी बात भी सुलझ सकती है। घर परिवार के मामले में थोड़ा तनाव और दबाव महसूस हो सकता है। बिजनेस के मामले में साझेदारी को लेकर सावधानी बरतें। प्रेम-प्रसंग में आज सामान्य स्थिति रहेगी, धैर्य रखिए। सेहत को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी, फिर भी मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश कीजिए। उन विषयों पर काम करें, जो आपके आगे बढ़ने के लिए जरूरी हैं।
मीन राशिफल, जबदस्त जोश के साथ आज करेंगे काम
आज खासतौर पर आपके लिए भावनात्मक गंभीरता और आत्म-मूल्यांकन का खास दिन है। मन में उदासी या भारीपन जैसा एहसास हो सकता है, इसलिए आज खुद के साथ बहुत नरमी से पेश आइए और कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में मत लीजिए। आप इस ऊर्जा का इस्तेमाल किसी काम में रिसर्च करने में लगा सकते हैं। रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए आज भी विशेष शुभ दिन है, कोई नया विचार सामने आ सकता है। दिनचर्या और सेहत को लेकर आज आत्मविश्वास रहेगा। प्रेम-प्रसंग में आज गंभीर आत्म-मूल्यांकन का समय है, जल्दबाजी में कोई भावनात्मक फैसला मत लीजिए। पैसों के मामले में कुल मिलाकर स्थिति शुभ बनी हुई है। सेहत के लिए आज आराम और अकेले में समय बिताने को प्राथमिकता दीजिए। विदेश से जुड़ा कोई काम या पढ़ाई का मामला आगे बढ़ सकता है। आज किसी करीबी से मन की बात साझा करने से हल्कापन महसूस होगा।





