धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 24 अगस्त 2026

Subhi
24 Aug 2026 6:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 24 अगस्त 2026
x

मेष राशिफल : आज मिलेगा खास फायदा, भाग्य देगा पूरा साथ

आज आपके लिए दिन खास रहने वाला है। एक शुभ संयोग आज आपको अतिरिक्त फायदा दे सकता है। मन में को शांति मिलेगी और घर में अच्छा धार्मिक माहौल बना रहेगा। भाग्य स्थान में चंद्रदेव की उपस्थिति से कोई रुका हुआ काम आज आगे बढ़ सकता है, पुरानी मेहनत का फल भी मिल सकता है। बच्चों या प्रेम से जुड़े मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा, पर इससे जुड़ी कोई जरूरी बात आज सोच समझकर ही कहिए। घर में बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपको करियर में और जीवन में आगे बढ़ने में मदद करेगी। मिथुन राशि में शत्रु के घर में बैठे मंगलदेव की चौथी दृष्टि छठे भाव में नीच के शुक्र में होने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। लिहाजा, उधार लेन-देन करने में सावधानी रखें। भाई बहन से बातचीत में आज तीखापन आ सकता है, बहस से बचिए।

वृषभ राशिफल : आर्थिक फैसले जल्दबाजी में न लें

आज किसी पुरानी उलझन या छिपी बात को लेकर मन को राहत मिलेगी। इससे जुड़ा कोई नया कदम आज उठाया जा सकता है। दृढ़ता के साथ आगे बढ़िए, कोई पुराना सवाल भी सुलझ सकता है। घर-परिवार में आज सुखद माहौल रहेगा, कोई नई शुरुआत भी हो सकती है, नया सामान भी घर आ सकता है। पर घर से जुड़ी कोई जरूरी बात आज जल्दबाजी में मत कहिए। भाई-बहन से आज शुभ सलाह मिलेगी, बात जल्दी सुलझ जाएगी, आपसी समझ भी बढ़ेगी। बच्चों के साथ बातों को सहजता से लीजिए। पैसों के मामले में आज कोई बड़ा फैसला मत लीजिए, हाथ रोककर रखिए। प्रेम प्रसंग के मामले में ज्यादा कंट्रोल करने की कोशिश न करें।

मिथुन राशिफल : जीवनसाथी का हर कदम पर मिलेगा साथ

आज जीवनसाथी का साथ आपको मिलेगा। चंद्रदेव के साझेदारी के भाव में होने से आपको जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। अपने बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। इससे जुड़ा कोई नया कदम आज उठाया जा सकता है, आपसी बातचीत सुलझी हुई रहेगी, पुरानी गलतफहमी भी दूर हो सकती है। भाई-बहन से बातचीत से आपको नई दिशा मिल सकती है। कोई नई बात भी सामने आ सकती है, लेकिन बातचीत में जल्दबाजी से बचिए। पैसों के मामले में आज शुभ सलाह मिलेगी, आर्थिक सोच स्पष्ट रहेगी, सही फैसले लेने में मदद मिलेगी। घर के किसी मुद्दे पर आज खुद की आलोचना से बचिए। आपके स्वभाव में आज तीव्रता रहेगी, बहस या जल्दबाजी से बचना जरूरी है।शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

कर्क राशिफल : आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा

आज आपके व्यक्तित्व से ज्ञान और आत्मविश्वास झलकेगा। सोच स्पष्ट रहेगी, मन को स्थिरता मिलेगी, कोई पुरानी उलझन भी सुलझ सकती है। लोग आपकी बात मानेंगे। आपकी सही सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। सेहत को लेकर आज कोई नई दिनचर्या शुरू की जा सकती है, राहत महसूस होगी, पुरानी सुस्ती भी दूर होगी। पैसों के मामले में आज आत्मविश्वास बढ़ेगा, कोई नया मौका भी दिख सकता है। धन के निवेश को लेकर आप बहुत स्पष्टता के साथ विचार कर सकेंगे। आज सावन के सोमवार के दिन धार्मिक मामलों में आपका रुझान बना रहेगा। रक्षाबंधन से पहले भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार लाने की कोशिश कीजिए। खर्च आज बढ़ सकता है, दिनचर्या संतुलित रखिए, फिजूलखर्ची से बचें, हिसाब किताब पर नजर रखिए।

सिंह राशिफल : आज मिलेगा खास फायदा, दिन रहेगा खास

आज आपके लिए भी दिन खास रहने वाला है। एक शुभ संयोग आपको अतिरिक्त फायदा दे सकता है, मन में आत्मविश्वास बना रहेगा, पुराना काम भी सफल हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में आज आत्मविश्वास और नेतृत्व की ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपकी बात मानेंगे। आपकी तार्किक सोच आगे बढ़ने में मदद करेगी। बच्चों की वजह से मन में उत्साह बना रहेगा, कोई नया आइडिया भी आ सकता है। दोस्तों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचें, वित्तीय बातों में सतर्क रहिए। आज किसी जरूरी बात में जल्दबाजी मत दिखाइए, थोड़ा वक्त लीजिए। व्यवहार में संयम और विनम्रता बनाए।

कन्या राशिफल : घर में मिलेगी राहत

आज आपके व्यक्तित्व को लेकर खुद की छवि को बेहतर बनाने में काम करेंगे। अपना आत्मविश्वास बनाए रखिए। घर से जुड़ा कोई नया बड़ा काम आज शुरू किया जा सकता है, घर का माहौल बेहतर होगा, कोई पुरानी बात भी सुलझ सकती है। करियर के मोर्चे पर आज तेजी रहेगी, वरिष्ठों का ध्यान भी मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा। दोस्तों से आज शुभ सहयोग मिलेगा, समय के साथ फल दिखेगा। यदि अकेले में थोड़ा वक्त बिताएंगे, तो मन को कुछ नई दिशा मिल सकती है। मन को शांत रखिए। आज खुद की तुलना दूसरों से करने से बचिए, समझदारी से आगे बढ़िए, मन को हल्का रखिए।

तुला राशिफल : सरकारी काम से मिल सकता है लाभ

आज लाभ स्थान पर केतु-बुध-सूर्य की युति आपको लाभ दिला सकती है। सरकार या सरकारी काम से आपको पहले किए गए काम का नतीजा मिल सकता है। करियर और सम्मान से जुड़े मामलों में आज शुभ फल मिलेगा, तरक्की के संकेत हैं, मेहनत का असर दिखेगा। धार्मिक कामों में आज पूरी ऊर्जा के साथ जुड़े रहेंगे। आज सावन के सोमवार का व्रत भी आपकी ऊर्जा को कम नहीं करेगा। साथ ही इसका फल भी आने वाले समय में मिलेगा। भाई-बहन के साथ संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए कोई नया कदम आज उठाया जा सकता है। कोई छोटी यात्रा भी हो सकती है, आपसी बातचीत सुखद रहेगी। पुरानी बात भी सुलझ सकती है। जल्दबाजी में कोई कदम मत उठाइए, पहले जानकारी जुटा लीजिए, धैर्य से काम लीजिए। सामाजिक दायरे में आज आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिसे आपको नए मौके भी मिल सकते हैं। खुद के लिए आप लग्जरी चीजों पर खर्च कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल : धन के मामलों में मिलेगी राहत

आज पैसों से जुड़ा कोई नया कदम उठाया जा सकता है, कोई पुराना निवेश भी फायदा दे सकता है। आर्थिक सोच बेहतर होगी, सही फैसले लेने में मदद मिलेगी। करियर के मोर्चे पर आज आत्मविश्वास बढ़ेगा, ऑफिस में आपकी बात का असर रहेगा। भाग्य के मामलों में आज शुभ फल मिलेगा, मन को राहत मिलेगी, पुरानी बाधा भी दूर होगी। घर लौटते ही आज मन को सुकून मिलेगा। चौथे घर में केतु-बुध-सूर्य की युति घर, मां और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों को छूएगी। सावन सोमवार पर मां या पत्नी के साथ पूजा-पाठ करने से मन को खास शांति मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों में आज गर्माहट बढ़ेगी, किसी पुरानी गलतफहमी का अंत हो सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आज थोड़ा समय अकेले बिताना भी फायदेमंद रहेगा। खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

धनु राशिफल : नई शुरुआत के लिए है शुभ दिन

आज आपके लिए भी दिन खास रहने वाला है। हिम्मत और हौसला आज आपका साथ नहीं छोड़ेगा। भाग्य स्थान पर केतु-बुध-सूर्य की युति यात्राओं के मौके लेकर आएगी। कोई ऐसा काम जिसे करने से आप हिचक रहे थे, आज उसकी शुरुआत कर सकते हैं। लेखन, बातचीत या कम्युनिकेशन से जुड़े काम में आज खास सफलता मिल सकती है। सावन सोमवार का व्रत आपकी ऊर्जा को और बढ़ाएगा, इसी जोश से अटके काम पूरे होंगे। भाई-बहन के साथ किसी पुरानी बात पर सुलह हो सकती है। एक शुभ संयोग आपको अतिरिक्त फायदा दे सकता है। धार्मिक कामों में मन लगेगा, कोई शुभ खबर भी मिल सकती है। करियर में थोड़ा रिलैक्स फील करेंगे। जीवनसाथी से आज बहस से बचना जरूरी है।

मकर राशिफल : जीवनसाथी संग मिलेगी शुभ ऊर्जा

आज खर्च या एकांत से जुड़े मामलों में कोई नया कदम उठाया जा सकता है, मन को राहत महसूस होगी। जीवनसाथी के साथ आज रिश्ते में शुभ फल मिलेगा, आपसी समझ भी बढ़ेगी, बातचीत सुखद रहेगी, रिश्ता मजबूत होगा। रुका हुआ पेमेंट आज मिल सकता है, या कोई नया आर्थिक जरिया सामने आ सकता है। बोलचाल में आज मिठास रखें, किसी अहम मीटिंग या बातचीत में शब्दों का चुनाव सोच-समझकर कीजिए। सावन सोमवार का व्रत पारिवारिक सुख-शांति के लिहाज से खास रहेगा। खाने-पीने का शौक आज बढ़ सकता है, बस सेहत का ध्यान रखें। पुरानी बचत को किसी नई जगह लगाने से पहले पूरी जानकारी जुटा लीजिए।

कुंभ राशिफल : दोस्तों से जुड़े मामलों में मिलेगी राहत

आज इच्छा पूरी होने के आसार भी हैं। मन उत्साहित रहेगा, नए मौके भी मिल सकते हैं। आज खुद पर भरोसा एकदम अलग स्तर पर होगा। केतु-बुध-सूर्य की युति आपकी ही राशि में लग्न में है, तो इसका असर आपकी सोच, सेहत और व्यक्तित्व पर दिखेगा। दिमाग आज तेज चलेगा, कोई मुश्किल फैसला भी आसानी से हो जाएगा। सावन सोमवार का व्रत आपको भीतर से हल्का और ऊर्जावान बनाए रखेगा। लोगों के बीच आज आपकी बात का वजन बढ़ेगा, नेतृत्व करने के मौके भी मिल सकते हैं। गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखें, क्योंकि आज छोटी बात भी बड़ी बन सकती है। खुद के लिए वक्त निकालना मत भूलिए। बच्चों या प्रेम प्रसंग के मामले में उत्साह रहेगा।

मीन राशिफल : व्रत और ध्यान से मन को गहरी शांति मिलेगी

आज करियर से जुड़ा कोई नया कदम उठाया जा सकता है, मेहनत का असर जल्द दिखेगा। वरिष्ठों का ध्यान भी मिल सकता है। रचनात्मक कामों में आज शुभ फल मिलेगा, मन में उत्साह रहेगा, कोई नया विचार भी जन्म ले सकता है। घर से जुड़े मामलों में आज जल्दबाजी या बहस से बचें, वरना छोटी बात बड़ी बन सकती है। सेहत को लेकर आज आत्मविश्वास बढ़ेगा, नई ऊर्जा भी महसूस होगी। जीवनसाथी के साथ बात को समझदारी से सुलझाइए। मन आज कुछ अंतर्मुखी और शांत रहने का करेगा और यही आपके लिए फायदेमंद भी है। किसी पुराने खर्च का हिसाब आज सामने आ सकता है, इसे सुलझा लेना बेहतर रहेगा। सावन सोमवार के व्रत और ध्यान से आज मन को गहरी शांति मिलेगी, आत्मचिंतन के लिए यह दिन खास है। विदेश से जुड़ा कोई काम या पढ़ाई का मामला आगे बढ़ सकता है। नींद और आराम का ध्यान रखें।


Next Story