धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 12 अगस्त 2026

Subhi
12 Aug 2026 6:13 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 12 अगस्त 2026
x

​मेष राशिफल, भावनात्मक फैसलों में जल्दबाजी न करें

आज घर परिवार से जुड़े मामलों में मन गहराई से जुड़ेगा। सूर्यदेव, चंद्रदेव, बुधदेव और गुरुदेव चारों वहां मौजूद हैं, लेकिन चंद्रदेव अस्त हैं, इसलिए भावनाओं में थोड़ी धुंधलाहट महसूस हो सकती है। यह घबराने की बात नहीं, बल्कि भीतर की तरफ मुड़ने का स्वाभाविक समय है। खुद के प्रति नरमी रखिए, जल्दबाजी में कुछ मत सोचिए, खुद को थोड़ा वक्त दीजिए। मंगलदेव के शत्रु राशि में अकेले होने से भाई-बहन से बातचीत में तीखापन आ सकता है, बहस से बचिए, बात को हल्के में लीजिए। सेहत में शुक्रदेव की स्थिति के कारण डायबिटीज, किडनी, आंखों की परेशानी जैसे बीमारियों को हल्के में न लें। खर्च और नींद पर ध्यान दीजिए, शनिदेव की वजह से सुस्ती संभव है। करियर में गुरुदेव अस्त होने से फल में देरी होगी, धैर्य रखिए।

​वृषभ राशिफल, धन खर्च या निवेश से जुड़े बड़े फैसले टाल दें

आज भाई बहन या आसपास रहने वालों से बातचीत में गहराई तो दिखेगी लेकिन साथ ही थोड़ी उलझन भी महसूस हो सकती है। दरअसल, सूर्यदेव, चंद्रदेव, बुधदेव और गुरुदेव का चतुष्ग्रहीय योग शुभ असर डालेगा, हालांकि चंद्रदेव अस्त होने से स्पष्टता की कमी लग सकती है। ऐसे में घबराइए मत, यह अस्थायी है। धन के मामलों में मंगलदेव के अकेले शत्रु राशि में होने की वजह से बड़ा आर्थिक फैसला आज टाल दीजिए तो बेहतर रहेगा, हाथ थोड़ा रोककर रखिए। प्रेम प्रसंग में शुक्रदेव की वजह से खुद को कोसने से बचिए, जो हो रहा है उसे सहजता से लीजिए। दोस्तों का साथ मिलेगा, बातों में सुकून महसूस होगा। करियर सामान्य रहेगा। शनिदेव की स्थिति के कारण थकान महसूस होने पर सेहत के लिए आराम करना जरूरी है।

​मिथुन राशिफल, छोटी-मोटी बातों को तूल देकर बड़ा न बनाएं

आज आपके व्यक्तित्व में मंगलदेव अकेले शत्रु राशि में सक्रिय हैं, इसलिए बहस या जल्दबाजी से बचना जरूरी है। बात करते वक्त संभलकर बोलिए, वर्ना छोटी बात बड़ी बन सकती है। गुस्सा आए तो एक पल रुककर सोचें, फिर बोलें, संयम बनाए रखिए। धन और परिवार से जुड़े मामलों में सूर्यदेव, चंद्रदेव, बुधदेव और गुरुदेव का जमावड़ा असर डालेगा। चंद्रदेव अस्त होने से आर्थिक फैसलों में स्पष्टता कुछ कम महसूस हो सकती है, लिहाजा बड़ा फैसला आज टाल दीजिए। भाई-बहन से बातचीत में सतर्क रहें, बेवजह की नोकझोंक टालिए। करियर में गुरुदेव अस्त होने से फल में देरी होगी, धैर्य रखिए। प्रेम में संयम जरूरी है, वरना बात बिगड़ सकती है। सेहत के मामले में हल्की बेचैनी संभव है।

​कर्क राशिफल, भाग्य का साथ मिलेगा पर असर देर से दिखेगा

आज चंद्रदेव अपनी ही स्व-राशि कर्क में हैं, फिर भी सूर्यदेव के बेहद करीब आने से अस्त अवस्था में हैं, इससे मन और भावनाओं की स्पष्टता कुछ धुंधली पड़ सकती है, यह घबराने की नहीं बल्कि भीतर की तरफ मुड़ने का स्वाभाविक समय है। बुधदेव और गुरुदेव का साथ भी बना हुआ है। स्व-राशि होने से चंद्रदेव की मूल शक्ति फिर भी बरकरार है, असर हल्का ही रहेगा, लेकिन ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। मंगलदेव की वजह से 12वां भाव सक्रिय होने से खर्च बढ़ सकते हैं और एकांत में रहने का मन कर सकता है। भाई-बहन से जुड़े विषयों में शुक्रदेव के कारण अच्छे कामों में खर्च हो सकता है या कहीं क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा पर असर देर से दिखेगा। आज कोई बड़ा भावनात्मक फैसला मत लीजिए, मन साफ होने का इंतजार कीजिए।

​सिंह राशिफल, वित्तीय फैसलों में सावधानी बरतें

आज दोस्तों और सामाजिक दायरे से जुड़े मामलों में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जल्दबाजी या उत्तेजना महसूस हो सकती है, वित्तीय फैसलों में सावधानी बरतें। बेवजह के खर्च से बचिए। एकांत में समय बिताने का मन करे तो इसे नजरअंदाज मत कीजिए, सूर्यदेव, चंद्रदेव, बुधदेव और गुरुदेव की इस भाव में युति गहराई लाएगी। हालांकि, चंद्रदेव अस्त होने से मन में हल्की उलझन या झुंझलाहट महसूस हो सकती है, इसे सामान्य मानिए। धन भाव में शुक्रदेव बैठकर पैसे न होने पर भी लग्जरी दिला सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा, असर धीरे धीरे दिखेगा। प्रेम में भावनाएं भीतर ही रहेंगी। ध्यान या पूजा पाठ आज खासतौर पर फायदेमंद रहेगा। थोड़ा वक्त दीजिए खुद के लिए निकालिए।

​कन्या राशिफल, जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला मत लीजिए

आज करियर के मोर्चे पर मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, तेजी और जोश रहेगा पर जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला मत लीजिए, थोड़ा रुककर सोचना बेहतर रहेगा। दोस्तों और सामाजिक दायरे से सूर्यदेव, चंद्रदेव, बुधदेव और गुरुदेव का जमावड़ा शुभ सहयोग दिलाएगा। हालांकि, चंद्रदेव अस्त होने से इच्छाओं को लेकर मन में हल्की उलझन रह सकती है, इसे सहज लीजिए। यदि आपसे कोई काम नहीं बन पा रहा है, या आप किसी मामले में पीछे छूट गए हैं, तो उसके लिए खुद को जिम्मेदार मत मानिए। कई बार आपकी योग्यता से ज्यादा परिस्थितियां इसमें बड़ी भूमिका निभाती हैं। जीवनसाथी या पार्टनर से जुड़े मामलों में आप संवेदनशील रहेंगे, लेकिन उनके काम धीमे-धीमे ही करेंगे। प्रेम के मामले में जीत-हार की सोच के साथ न चलें। कई बार सही होकर भी झुकने से ही रिश्ते चलते हैं।

​तुला राशिफल, पद-प्रतिष्ठा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा

आज करियर और सम्मान से जुड़े मामलों में सूर्यदेव, चंद्रदेव, बुधदेव और गुरुदेव के चतुष्ग्रहीय योग का असर दिखने से पद-प्रतिष्ठा मिलेगी। हालांकि, चंद्रदेव के अस्त होने से निर्णयों लेने में कुछ कम स्पष्टता महसूस हो सकती है, तो सोच-विचार के लिए थोड़ा वक्त लीजिए। भाग्य और धार्मिक कामों में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जोश रहेगा पर जल्दबाजी में कोई कदम मत उठाइए, पहले पूरी जानकारी जुटा लीजिए। शुक्रदेव की नीच स्थिति की वजह से आज अकेलापन जैसी भावना आ सकती है, इसे ज्यादा तूल मत दीजिए। सेहत में सावधानी बरतिए, दिनचर्या बिगड़ने मत दीजिए। दोस्तों का साथ मिलेगा, सुकून महसूस होगा। प्रेम में गहराई बढ़ेगी, बातचीत में अपनापन झलकेगा। आज यात्रा के दौरान संभलकर चलिए और धैर्य से काम लीजिए।

​वृश्चिक राशिफल, आर्थिक मामलों में लाभ हो सकता है

आज भाग्य स्थान में सूर्यदेव, चंद्रदेव, बुधदेव और गुरुदेव का जमावड़ा होने से उच्च शिक्षा, धार्मिक कार्यों या पिता से सहयोग के मामले में लाभ मिल सकता है। हालांकि चंद्रदेव अस्त होने से मन में हल्की उलझन रह सकती है, यह भीतर की तरफ मुड़ने का समय है, इसे सहज लीजिए। किसी गुप्त या छिपे मामले में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, पूरी बात समझे बिना जल्दबाजी में कोई फैसला मत लीजिए। शुक्रदेव के असर से दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा, मन आनंदित रहेगा और आर्थिक मामलों में भी लाभ हो सकता है। संतान से सुख मिलेगा, प्रेम प्रसंग में जल्दबाजी से बात बिगड़ सकती है। जीवनसाथी से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा, इच्छापूर्ति होगी। सेहत ठीकठाक रहेगी, खानपान का ध्यान रखिए।

​धनु राशिफल, पैसों के मामले में सावधानी बरतिए

आज जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ सक्रिय रहेंगे, बातचीत में तेजी रहेगी पर बहस से बचना जरूरी है, वरना बात बिगड़ सकती है, संयम बनाए रखिए। किसी गुप्त या छिपे विषय को लेकर सूर्यदेव, चंद्रदेव, बुधदेव और गुरुदेव का जमावड़ा गहराई लाएगा, हालांकि चंद्रदेव अस्त होने से स्पष्टता में कमी महसूस हो सकती है। बड़े फैसले टाल दीजिए, वक्त लगने दीजिए। करियर में शुक्रदेव की स्थिति के कारण सतर्कता जरूरी है, जल्दबाजी से बचिए। घर-परिवार का माहौल स्थिर रहेगा, कोई तनाव नहीं। पैसों के मामले में सावधानी बरतिए, बड़े खर्च टाल दीजिए। सेहत के मोर्चे पर देखा जाए, तो आज जरूरत से ज्यादा काम करने की वजह से थकान हो सकती है।

​मकर राशिफल, काम में जल्दबाजी से बचें

रोजमर्रा के कामकाज में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जल्दबाजी से चोट या गलती का खतरा है, इसलिए संभलकर काम कीजिए। आज जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ सूर्यदेव, चंद्रदेव, बुधदेव और गुरुदेव का जमावड़ा रिश्ते में गहराई लाएगा, हालांकि चंद्रदेव अस्त होने से बातचीत में हल्की उलझन भी महसूस हो सकती है, धैर्य रखिए। भाग्य के मामलों में शुक्रदेव की स्थिति के कारण साथ मिलेगा। भाई-बहन से बहस मत कीजिए, बेवजह की तकरार से बचिए, बात को हल्के में लीजिए। करियर में शुभ मार्गदर्शन मिलेगा, फल में देर लग सकती है। पैसों के मामले में सावधानी बरतिए। धीरे धीरे आगे बढ़िए, हड़बड़ी बिल्कुल मत दिखाइए।

​कुंभ राशिफल, करियर सामान्य तरीके से चलता रहेगा

आज दिनचर्या को लेकर सूर्यदेव, चंद्रदेव, बुधदेव और गुरुदेव का जमावड़ा गहराई लाएगा। आप पुराने चल रहे रुटीन में कुछ नया जोड़ने की कोशिश करेंगे। पुरानी आदतों में सुधार लाना फिर भी फायदेमंद रहेगा, इसे आजमाइए। हालांकि, चंद्रदेव के अस्त होने से मन में हल्की उलझन रह सकती है। संतान, प्रेम या किसी रचनात्मक काम में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, उत्साह रहेगा पर जल्दबाजी से बचिए। भाई-बहन से जुड़े मामलों में नई ऊर्जा महसूस होगी, रिश्ता मजबूत होगा, आपस में बातचीत बढ़ेगी। करियर सामान्य तरीके से चलता रहेगा। सेहत को हल्के में मत लीजिए, आज इसका ख्याल रखिए।

​मीन राशिफल,खर्च पर आपको कंट्रोल करने की जरूरत है।

आज करियर में रचनात्मकता का सहारा लीजिए, यही आपकी असली ताकत है। संतान, प्रेम संबंध या रचनात्मक कामों में आपके लग्नेश गुरुदेव समेत सूर्यदेव, चंद्रदेव और बुधदेव की युति हर तरह से मदद करने को तैयार है। हालांकि, चंद्रदेव अस्त होने से मन में इन विषयों को लेकर हल्का संशय हो सकता है। आज का दिन अपने भीतर झांकने का भी है। विचार कीजिए कि आप क्या बेहतर कर सकते हैं। घर के चौथे भाव में शत्रु राशि में सक्रिय मंगलदेव घर-परिवार में या मां के साथ बहस या विवाद का संकेत दे रहे हैं। लिहाजा, थोड़ा संयम से काम लेंगे, तो चीजें आसान हो जाएंगी। जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े मामलों में शुक्रदेव की स्थिति के कारण सतर्क रहिए, बात को धैर्य से सुनिए। खर्च बेतरतीब तरीके से हो सकता है, थोड़ा कंट्रोल करें।

Next Story