धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 29 जनवरी 2026

Subhi
29 Jan 2026 6:12 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 29 जनवरी 2026
x

मेष राशि, तकनीकी काम में आज लाभ प्राप्त कर पाएंगे

मेष राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन शुभ रहने वाला है, विशेष रूप से आज शाम का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से तीसरे और चौथे भाव में होने जा रहा है। ऐसे में आपको आज कार्यक्षेत्र में बड़े फैसले लेने होंगे। अगर आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपको आज किसी मित्र की मदद से भी फायदा होगा। आप विदेशी क्षेत्र और तकनीकी काम में भी आज लाभ प्राप्त कर पाएंगेो। आपके लिए आज पारिवारिक जीवन के मामले में दिन अच्छा है। आज की शाम आप परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही आज बड़े भाई से भी आपको सहयोग मिलेगा। जिन लोगों को बवासीर की समस्या है आज उनकी परेशानी बढ सकती है।

वृषभ राशि,आपको करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा

वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन प्रभाव और सम्मान में वृद्धि करने वाला होगा। नौकरी में आज आपको पूर्व में किए काम का फायदा मिलेगा। आपका कोई साहसिक फैसला आपको आज लाभ दिलाएगा। अधिकारीवर्ग से आपको आज तालमेल बनाकर रखना होगा इससे आपको करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वैसे आज कुछ अचानक बनने वाली परिस्थिति की वजह से आपको अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। आपके लिए आज सितारे बताते हें कि दूसरों के मामलों से जितना दूर रहेंगे आपके हित में रहेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ सहयोग का फायदा मिलेगा। आपको आज परिवार के सदस्यों से अपेक्षित सहयोग भी मिलेगा। लव लाइफ में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। पिता से भी आज आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे।

मिथुन राशि,शिक्षण कार्य में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन मिश्रित रहेगा। दिन भर आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा साथ ही मानसिक उलझन का भी आपको आज सामना करना होगा। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। लेकिन दोपहर के बाद से स्थिति बेहतर होगी। आपकी राशि में आज चंद्रमा और गुरु का संयोग होने से शाम से रात का समय आपका सुखद बीतेगा। आप शिक्षा और शिक्षण कार्य में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगेो। सितारे बताते हैं कि आज आपकी किसी पारिवारिक समस्या का निदान होगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल भी बना रहेगा। कोई प्रसन्नतादायक खबर भी मिलेगी। बीमार चल रहे जातको के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा लेकिन आपको आज खानपान में संयम रखना होगा।

कर्क राशि,आपको भाग्य से कम और परिश्रम से लाभ मिलेगा

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको भाग्य से कम और परिश्रम से लाभ मिलेगा इसलिए आज प्रयास में कमी न करें। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी की वजह से से तनाव मिल सकता है। कोई अधूरा अटका काम आपके लिए आज सिरदर्द बन सकता है। आर्थिक मामलों में दिन आपका आज खर्चीला रहेगा। आपको अपने गैर जरूरी खर्च पर कंट्रोल करना होगा। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आप आज जीवनसाथी की मदद से किसी पारिवारिक उलझन और समस्या को सुलझाने में सफल रहेंगे। कोई पूर्व परिचित आज आपकी मदद कर सकता है। दोस्तों से भी आज आपको सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में आज आपको लापरवाही से बचना चाहिए।

सिंह राशि, भाग्य किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ दिलाएगा।

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपकी राशि से आज दसवें उपरांत ग्यारहवें भाव में चंद्रमा का गोचर होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज आपको नौकरी में जहां मान सम्मान प्राप्त होगा वहीं आज आपको कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। आपका फंसा हुआ धन भी आपको मिल सकता है। आप चतुराई और कार्यकुशलता से आज अटके हुए काम को बनाने में सफल रहेंगे। भाग्य आपको आज किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ दिलाएगा। आपको लिए आज का दिन सरकारी क्षेत्र में लाभ और सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। सुख साधनों की भी आज प्राप्ति होने वाली है। घर परिवार के मामले मं आज का दिन आपका सुखद रहेगा आप आज फैमिली से अपेक्षित सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। लेकिन घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर आज आपको चिंता हो सकती है। संतान की सफलता से प्रसन्नता होगी। लेकिन लव लाइफ में आज संयम से काम लें। आपको आज वायु विकार की समस्या भी हो सकती है, खान पान में आज आप संयम रखें।

कन्या राशि,बिजनेस में आपकी कमाई मे वृद्धि होगी

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज राशि स्वामी बुध के गोचर के साथ ही साथ चंद्रमा का गोचर भी आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े अवसर प्राप्त होगे। नौकरी में आपका प्रभाव बढेगा। किसी विपरीतलिंगी साथी सहकर्मी से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपका भाग्य आज साथ देगा और बिजनेस में आपकी कमाई मे वृद्धि होगी। आपके लिए भाग्य आज अकाउंट और बैंकिंग के क्षेत्र में सफलता कग विशेष संयोग बना रहा है। आप किसी नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। आपके प्रभाव और सम्मान में आज वृद्धि होगी। आप विदेशी क्षेत्र से भी लाभ प्राप्त कर सकते हें। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा. किसी बात को लेकर आज जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। लेकिन आज आपको पिता और बड़े भाई से सहयोग भी मिलेगा। लव लाइफ में आपके बीच प्रेम और तालमेल बढेगा। शाम का समय आपका परिवार के साथ मनोरंजक बीतेगा। परिवार के साथ पार्टी और रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगेो। आपको आज सेहत का ध्यान रखना चाहिए, आपको आज कफ जनित समस्या होने की आशंका रहेगी।

तुला राशि,राजनीतिक संपर्क का फायदा मिलेगा

तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपके सितारे बताते हें कि आज आपकी किसी उलझन का समाधान होगा और आपको करियर में कोई लाभदायक मौका मिलेगा। अधिकारियों के साथ ही साथ आज सहकर्मियों से भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप आज कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आपको कला और बौद्धिक काम में आज सफलता मिलेगी। वैसे आज विरोधी भी सक्रिय रहेंगे इसलिए आपको लापरवाही से बचना होगा। यात्रा पर जा रहे हैं तो आज सतर्क रहना होगा, वाहन पर खर्च हो सकता है। वैसे आज आपको राजनीतिक संपर्क का भी फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन के मामले में आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का साथ सहयोग बना रहेगा लेकिन संतान संबंधी विषयो में आपकी चिंता आज बनी रहेगी। ससुराल से आपको अपेक्षित सहयोग और लाभ मिल पाएगा। किसी मित्र या परिचित की मदद से भी आज आपको फायदा होने वाला है। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए, बाहरी खानपान से आपको बचना चाहिए, संक्रमण की आशंका है।

वृश्चिक राशि,कार्यक्षेत्र में अपना प्रभाव और सम्मान बनाए रख पाएंगे

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आप आज कार्यक्षेत्र में अपना प्रभाव और सम्मान बनाए रख पाएंगे। आपको राजनीतिक संपर्क और परिचय का फायदा मिलेगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होगी। जो जातक नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं आज उनको कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आपके सितारे बताते हें कि आपको आज आर्थिक मामलों में भी भाग्य का साथ मिलेगा और आप पूर्व में किए कार्य और निवेश का भी लाभ ले पाएंगे। आपको अपनी व्यवहार कुशलता और वाणी कुशलता का भी फायदा मिलेगा। आपके घर में आज सुख साधनों की वृद्धि होगी, वैवाहिक जीवन में जहां आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा वहीं आज संतान की ओर से भी आपको प्रसन्नता मिलेगी। पड़ोसियों और मित्रो से भी आज आपको सहयोग मिल पाएगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आपका रोमांटिक समय बीतेगा। आपको आज सेहत के मामले में यूं तो बहुत चिंता करने की जरूरत नहीं है लेकिन एहतियात के तौर पर आपको आज जोखिम वाले काम से बचना चाहिए। लापरवाही से चोट लग सकती है।​

धनु राशि,वरिष्ठ लोगों से संपर्क का दायरा बढ़ेगा

धनु राशि के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। दिन भर भागदौड़ और परेशानी के बाद शाम का समय आपका मनोरंजक और सुखद बीतेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दिन के पहले भाग में आपको मानसिक परेशानी और उलझनों का सामना करना होगा लेकिन दिन के दूसरे भाग में आपको भाग्य आज लाभ का अवसर प्रदान करेगा। आपकी कमाई बढेगी। बिजनेस में भी आज लाभ पाएंगे। वरिष्ठ लोगों से संपर्क का दायरा बढेगा। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में भाग्य सफल बनाएगा। अपने लिए आज कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आपके सितारे बताते हें कि आज यात्रा और वाहन पर भी खर्च का संयोग बना हुआ है। पारिवारिक जीवन मे आपको आज घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। कोई पुराना मित्र या सहकर्मी आपकी मदद कर सकता है। किसी सगे संबधी से मिलने का आज संयोग भी बनेगा। लव लाइफ में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

मकर राशि,आर्थिक योजनाओं में आपको आज सफलता मिेलेगी।

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आपको आज भाग्य एक से अधिक स्रोत से लाभ प्रदान करेगा। और सबसे बड़ी बात की आज आपको कुछ अप्रत्याशित लाभ भी मिलेगा। आपका सरकारी क्षेत्र में अटका काम आज पूरा हो जाएगा। जबकि नौकरी मे आज आपको अधिकारीवर्ग से पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक योजनाओं में आपको आज सफलता मिेलेगी। अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्तियों का आपको आज सहयोग मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आज कार्यक्षेत्र में किसी की जिम्मेदारी लेने से बचे नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। वस्त्र और शौक श्रृंगार की चीजों के कारोबार से जुड़े जातकों की आज अच्छी कमाई होगी। पारिवारिक जीवन में आपको आज पारदर्शिता बनाकर रखनी होगी नहीं तो आपस में गलतफहमी हो सकती है। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको जीवनसाथी के साथ ही साथ बच्चों की ओर से भी प्रसन्नता मिलेगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें। आपकी सेहत आज सामान्य रूप से अच्छी रहेगी। मानसिक थकान और सिरदर्द की समस्या से बचाव के लिए योग ध्यान करना फायदेमंद होगा।

कुंभ राशि,साथी सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ और सुख में वृद्धि करने वाला रहेगा। आज सितारों की गणना से मालूम होता है कि चंद्रमा आपकी राशि से आज चतुर्थ उपरांत पंचम भाव में गोचर करेगा। चंद्रमा के इस गोचर के प्रभाव से आपकी फैमिली लाइफ आज सुखद रहेगी। आपको वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी की मदद से किसी पारिवारिक समस्या को दूर करने में सफलता मिलेगी। आपकी कोई मनोकामना भी आज पूरी हो सकती है जिससे आपको खुशी मिलेगी। नौकरी में आज आपको साथी सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा और आप अपना काम आज समय पर पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने काम से काम रखना चाहिए, ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाए रखें नहीं तो परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। लुभावने डील के चक्कर में आज फंसने से बचना होगा। सेहत के मामले में आज धन खर्च हो सकता है। जिन लोगों को घुटने में कुछ परेशानी है उनकी समस्या बढ सकती है। वायु विकार की भी समस्या हो सकती है।

मीन राशि,चतुर बुद्धि और अनुभव का लाभ मिलेगा

मीन राशि के जातको के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके लिए भाग्य उन्नति का अवसर तैयार कर रहा है। प्रॉपर्टी के काम में आज आपको लाभ मिल सकता है। नौकरी में आज आपको चतुर बुद्धि और अनुभव का लाभ मिलेगा। आप आज तकनीकी ज्ञान से भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। जो लोग प्रबंधन और शिक्षण के काम से जुड़े हुए हैं आज उनको विशेष रूप से लाभ मिलेगा। आज आपकी रुचि गूढ विषयों और अध्यात्म में रहेगी। छात्रों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा, कठिन विषयों को आसानी से सीख पाएंगेो। पिता और पैतृक पक्ष से आपको फायदा मिलेगा लेकिन संतान की ओर से आज आपकी चिंता बनी रह सकती है। पारिवारिक जीवन में आपको घर के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। किसी घरेलू परेशानी को सुलझाने में आपको जीवनसाथी और बड़े भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। आपके जीवन में आज कुछ सकारात्मक बदलाव भी हो सकता है। जिन जातकों को पूर्व में चोट लगी है आज उनकी परेशानी बढ सकती है। मानसिक शांति के लिए आज योग ध्यान करना फायदेमंद होगा।

Next Story
null