- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal : आज...

मेष राशि,सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी
मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। आपकी कोई चाहत आज पूरी होगी। बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा। किसी कारण से आज आपको अपनी कुछ योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। सामाजिक मान सम्मान में आज वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण काम आज आपका परिवार के सहयोग से पूरा हो पाएगा। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। आपको आज कोई प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी। परिवार के साथ पार्टी और मनोरंजन का आयोजन हो सकता है। सुख साधनों पर आज खर्च होगा। आपको आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना होगा। खानपान मे संयम रखें, स्वाद के चक्कर में सेहत का नुकसान न करें। जोखिम लेने से बचें।
वृषभ राशि,आपकी कमाई अच्छी होगी
वृषभ राशि के लिए आज का दिन सुख साधनों में वृद्धि करने वाला रहेगा। जो लोग बेकरी और खानपान के काम से जुड़े हुए हैं आज उनकी कमाई में वृद्धि होगी। कोई लाभदायक सौदा मिलने की खुशी होगी। वस्त्र और ज्वेलरी के काम से जुड़े जातकों की कमाई अच्छी होगी। पिता और पैतृक पक्ष से आज लाभ मिलने का योग बना हुआ है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां बनी रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि का योग बना हुआ है। विदेश से भी आपको आज लाभ मिलेगा। शुगर और रक्तचाप से संबंधित समस्या है तो आज इसका ध्यान रखें।
मिथुन राशि,पेंडिंग काम को निपटाएंगे
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप आज अपने पेंडिंग काम को निपटाने में सफल रहेंगे। आपका काम काज आज सुचारू रूप से चलेगा। आप आज पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे। वाहन और स्वास्थ्य पर आज धन खर्च कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको प्रसन्नता मिलेगा। बच्चों के साथ आपका तालमेल बढेगा। आप आज अपनी किसी जिम्मेदारी को पूरा कर पाने से आत्मसंतोष महसूस करेंगेो। आपके मन में नौकरी में परिवर्तन का विचार तेजी से चलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हें। सेहत के मामले में ध्यान रखें, चिंता और वजह से बीपी बढ सकता है। पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है तो उसका ध्यान रखें।
कर्क राशि,आर्थिक मामलों में संभलकर चलें
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा ग्रहण योग फंसे हुए हैं। ऐसे में आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। नौकरी में आज का दिन आपका मिलाजुला रहेगा, आपका मन आज काम से हटकर इधर उधर की बातो में लगेगा। अधिकारियों का व्यवहार भी आपको आज आहत कर सकता है इसलिए अपने काम से काम रखें और किसी से अधिक उम्मीद न रखें। आपके मन मे आज नौकरी मे परिवर्तन का विचार आएगा। धैर्य और संयम से स्थिति को संभालने का प्रयास करें। सेहत के मामले में भी दिन आज नरम रहेगा। शरीर के ऊपरी भागों में आपको आज परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बनाकर चले, किसी बात को लेकर आपस में मतभेद हो सकता है। वैसे आज परिवार के सदस्यों और मित्रों से मिलने का भी संयोग बनेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है।
सिंह राशि,बिजनेस में लाभ मिलेगा
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रभाव और सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज नौकर में सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष आपका आज संतुलित रहेगा। आप पारिवारिक जरूरतों और बच्चों की खुशी पर धन खर्च कर सकते है। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा। जो लोग होटल और बेकरी के काम से जुड़े हुए हैं उनकी कमाई में आज विशेष रूप से वृद्धि होगी। आप आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बनाएंग। सगे संबंधियों और रिश्तेदारों से आज मुलाकात होगी। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा। कोई चाहत पूरी होने से आपका मन आज प्रसन्न होगा।
कन्या राशि,कोई अधूरी चाहत आपकी आज पूरी होगी
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और शुभ रहेगा। नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बना रहेगा। आपको आज अपनी योजना के अनुसार काम करने का मौका मिलेगा। कोई अधूरी चाहत आपकी आज पूरी होगी। मित्रों और सगे संबंधियों से आज मिलने का मौका मिलेगा। कहीं से आपको आज अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। आप रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंग। वस्त्र और उपहार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य आज आपका अनुकूल रहेगा। आप आज की शाम किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। छात्रों को शिक्षा पर ध्यान देना होगा। मानसिक भटकाव बना रह सकता है।
तुला राशि,कोई अधूरा काम आज पूरा होगा
तुला राशि के जातको को लिए आज गुरुवार का दिन बहुत ही अच्छा है। आप आज परिवार के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। आपके परिवार में आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से भी मिलने का संयोग बनेगा। बिजनेस करने वाले जातकों की आज अच्छी कमाई होगी। कोई अधूरा काम आपका आज पूरा होगा। संतान की ओर से आपको आज प्रसन्नता होगी। शिक्षा और प्रतियोगिता में आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। लव लाइफ में आपके प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा और उपहार का लेनदेन हो सकता है। शौक और मनोरंजन पर धन खर्च होगा। स्वास्थ्य आज बेहतर रहेगा। कुछ जातको को घुटनों और कंधे में दर्द की समस्या हो सकती है।
वृश्चिक राशि,तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा
आज के दिन वृश्चिक राशि के लोगों को एक से अधिक स्रोत से लाभ मिलने का संयोग बना हुआ है। आप आज अपनी बुद्धि और वाणी कुशलता से भी लाभ ले पाएंगे। आपके सितारे बताते हें कि आपको आज तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा। आप परिवार से आज अपेक्षित सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा। भाइयों के साथ किसी प्रकार का मतभेद चल रहा है तो आज वह दूर होगा और आपके बीच मधुर संबंध बना रहेगा। जो जातक किराना और होटल के कारोबार से जुड़े हुए हैं आज उनकी कमाई में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य आज अनुकूल बना रहेगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे। बीते दिनों स्वास्थ्य नरम रहा है तो उसमें सुधार दिखेगा।
धनु राशि, सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा
धनु राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपको आज परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी सगे संबंधी से भी आज आपकी मुलाकात हो सकती है। कोई पुराना मित्र या परिचित आपसे मिलने आ सकता है। आपको आज किसी शुभ काम में भाग लेने का मौका भी मिलेगा। घर के बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। आपके सितारे बताते हैं कि आप आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, प्रॉपर्टी के काम मे भी आज का दिन धनु राशि के लिए लाभदायक रहेगा। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें, आपको आज सिरदर्द और सर्दी जुकाम से संबंधित समस्या होने की आशंका है।
मकर राशि,मित्र या सगे संबंधी से मिल सकते हें
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपकी कमाई के साथ खर्च में भी वृद्धि होने के योग बने हुए हैं। नौकरी में आज आपको मानसिक तनाव मिल सकता है। मन को मारकर आप आज काम करेंगे। आप मन आज मनोरंजक और सुख साधनों की ओर जाएगा। दोस्तो के साथ सहयोग से खुशी मिलेगी। आज आप किसी मित्र या सगे संबधी से मिल सकते हें। वाहन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज इसमे आपको सफलता मिलेगी। लव लाइफ में आज आपका दिन अच्छा है। प्रेमी के साथ आज वक्त बिताएंगे, आपके संबंध प्रगाढ बनैंगे। संतान की ओर से भी मन प्रसन्न होगा। शाम के समय आज परिवार के साथ रुचिक खानपान का आयोजन कर सकते है। पैरों और कमर में आज आप दर्द महसूस कर सकते हैं।
कुंभ राशि,भावुकता और उतावलेपन से बचना होगा
कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कुछ अनचाहे खर्च भी करने होंगे। कोई काम आपका आज उलझ सकता है जिसकी वजह से आपका मन आज परेशान हो सकता है। किसी तकनीकी समस्या की वजह से भी आपको आज परेशानी होने की आशंका है। यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधानी बरते। आपको आज भावुकता और उतावलेपन में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा नहीं तो आज परेशानी हो सकती है। आपको आज अल्पकालिक निवेश से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता। आपके लिए आज सलाह है कि अपने मान सम्मान का ध्यान रखते हुए काम करें, पड़ोसियों से उलझने से बचें। आपको आज सिरदर्द और मानसिक तनाव मिल सकता है।
मीन राशि,कोई चाहत आपकी पूरी होगी
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपका काम आज सुचारू रूप से चलेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा। आज कोई चाहत भी आपकी पूरी होगी। आप लोहा और बिल्डिंग मटेरियल के कारोबार में आज अच्छी कमाई कर पाएंगे। घर परिवार के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज परिवार से भी पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ मे आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। ससुराल के संबंधियों से आज वाद विवाद में उलझन से आपको बचना होगा। संतान को लेकर आज चिंता हो सकती है। पिता की सेहत का भी आज आपको ध्यान रखना होगा। आपकी सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी। एहतियातन खानपान में संयम रखें और तामसिक भोजन से बचें।





