धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 17 दिसंबर 2025

Subhi
17 Dec 2025 6:13 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 17 दिसंबर 2025
x

मेष राशि,जोखिम वाले काम से आपको आज बचना होगा

मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज जोखिम वाले काम से बचना होगा। आपके सितारे बताते हें कि आज कुछ अनचाहे खर्च होने से आपका बजट हिल सकता है। मन को स्थिर रखकर काम करना जरूरी है। आज अष्टम चंद्रमा होने से आपका मन विचलित होगा। सेहत का भी आपको आज ध्यान रखना होगा। आज आपको वाहन सावधानी से चलना चाहिए। हड्डियों से संबंधित परेशानी होने की भी आशंका है। घर परिवार के मामले में आज क दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आपको अपनी कला और अनुभव का फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

वृषभ राशि,पुण्य कार्यो में आज आपकी रुचि बढेगी

वृषभ राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज कलानिधि योग आपको अपनी कला और कार्यकुशलता का लाभ प्रदान करेगा। नौकरी में आज आका दिन आपका सुचारू चलेगा। आपको भाग्य आर्थिक लाभ के साथ सुख और आनंद भी प्रदान करेगा। यात्रा संबंधी योजना भी बन सकती है। आपके प्रभाव और सम्मान में भी आज वृद्धि होगी। धर्मिक और पुण्य कार्यो में आज आपकी रुचि बढेगी। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपका शुभ रहेगा। आपको कल बिजनेस में में अपेक्षा से बढकर लाभ प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि,बुद्धि और धैर्य से पाएंगे सफलता

मिथुन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज चंद्रमा के गोचर से लाभ मिलेगा। आप बुद्धि और धैर्य से आज सभी विषयों को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। नौकरी में आज आपका प्रभाव बढेगा। वैवाहिक जीवन आपका आज सुखद होगा। संतान से संबंधित आपकी किसी चिंता समस्या का समाधान होगा। अगर आप नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको कामयाबी मिल सकती है। आप आज रुचिकर भोजन का भी आनंद ले पाएंगे। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा, आपकी सेहत में सुधार होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपका मनोबल ऊंचा रहेगा, और आप अपने कई अटके कार्यों को भी पूरा कर पाएंगे।

कर्क राशि,कमाई मे विशेष वृद्धि होगी

कर्क राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा। राशि स्वामी चंद्रमा आज नीच के होकर आपको मानसिक तनाव दे सकते हैं। आपको आज अपने काम में अधिक सजग और गंभीर रहना होगा। छोटी सी गलती भी आज आपको परेशान कर सकती है। नौकरी में आज आपको दूसरों के मामलो से दूर रहना होगा। किसी और की जिम्मेदारी लेने से आपको आज बचना चाहिए। बिजनेस में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। जो लोग होटल, खाने-पीने की वस्तुओं और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनकी कमाई मे विशेष वृद्धि होगी। आप आज कुछ परंपरा से हटकर भी काम कर सकते हैं। बच्चों को लेकर आपको आज चिंता हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा, किसी बात से कहासुनी होने की आशंका है। सेहत के मामले में भी आपको आज अपना ध्यान रखना होगा। आपको आज शरीर के ऊपरी भागो में कष्ट हो सकता है। सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्या होने की भी आशंका है।

सिंह राशि,उन्नति और सफलता पाएंगे

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ फलादयी होगा। आज चंद्रमा और मंगल की शुभ स्थिति से आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति और सफलता मिलने का संयोग बनेगा। अधिकारी वर्ग से भी आपको आज सहयोग और सपोर्ट मिल सकता है। आप आज आर्थिक मामलो में बजट का ध्यान रखकर चलें तो बैहतर होगा, अनचाहे खर्च का योग बना हुआ है। आपको आज घर परिवार में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पिता और पिता समान किसी व्यक्ति से आपको आज सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा, प्रेमी से आपको उपहार और लाभ मिलने का भी योग बना हुआ है। कोई जरूरी काम आपका पूरा होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान आज बढेगा। बीपी और हृदय रोग की जिन जातकों को समस्या है वह अपनी सेहत के अनुसार आज खान-पान और आहार विहार बनाए रखें।

कन्या राशि,कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त कर पाएंगे

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज साहसिक कदम उठाकर लाभ पाने का मौका मिलेगा। आप वाणी और व्यवहार कुशलता से भी आज कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। कारोबार में आज आपको अपनी मेहनत और योजनाओं का लाभ मिलेगेा। आपने पूर्व जो भी निवेश किया है उसका भी आपको आज फायदा मिल सकता है। घर परिवार में आज आपको माता पिता से सपोर्ट मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन अनुकूल बीतेगा। दिन के पहले भाग में आज किसी वजह से आपको अपनी योजना में कुछ बदलाव करना पड़ सकता हैा। दोस्तों से आपको आज सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में आज आपको सर्दी जुकाम संबंधी समस्या होने की आशंका है। अधिक तैलीय और मसालेदार भोजन से आपको आज परहेज करना चाहिए।

तुला राशि,आज उपहार की प्राप्ति होगी

तुला राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन शुभ रहने वाला है। आपका दिन आज सामान्य बीतेगा। आप अपना काम आज सुचारू रूप से पूरा कर पाएंगे। आपकी बुद्धि और कार्यकुशलता आपको आज लाभ दिलाएगी। आपको आज उपहार की प्राप्ति होगी। कोई फंसा हुआ आपका काम आज पूरा हो पाएगा। यात्रा संबंधी योजना भी आज बन सकती है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अच्छा है। आपको किसी पारिवारिक काम में घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। बच्चों की सेहत को लेकर आपको आज चिंता हो सकती है। वायु विकार और अपच संबंधी समस्या होने की आज आशंका रहेगी।

वृश्चिक राशि,मन विचलित होगा और खर्च बढेगा

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी राशि में स्थिति चंद्रमा आज आपके मन को विचलित और अस्थिर कर सकता है। ऐसे में आज आपको आर्थिक मामलो में सोच समझकर निर्णय लेना होगा। जल्दबाजी और भावुकता में लिया गया निर्णय आज आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आपको आज अपने खर्च पर भी कंट्रोल करना होगा। कुछ अनचाहे खर्च भी आज बढने वाले है। पारिवारिक जीवन में आज आपको माता की सेहत का ध्यान रखना चाहिए, उनको स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या हो सकती है। वैवाहिक जीवन मे प्रेम और कहासुनी का संगम बना रहेगा जिससे वैवाहिक जीवन में धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी। आज कुछ अचानक से खर्च भी आपके सामने आएंगे। आपको आज रक्तचाप से संबंधित समस्या होने की आशंका है।

धनु राशि,कोई अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है

धनु राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन अच्छा है। आपको आज आर्थिक मामलो में भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आज सरकारी काम में भी आप सफलता पाएंगे। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आज आप सहकर्मियों और सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज कोई अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके सुझाव का लोग सम्मान करेंगे। मित्रों से आपको आज सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म और पुण्य काम मे भी आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके लिए आज भाग्य कुछ नए अवसर भी लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समांजस्य बना रहेगा। संतान की ओर से आपको प्रसन्नता मिलेगा। महिलाओ को मायके से सहयोग और अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य उत्तम है लेकिन जोखिम लेने से बचें।

मकर राशि,आप लाभ प्राप्त कर सकते है

मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको अपने प्रयास और परिश्रम का आज लाभ मिलेगा। आपने पर्व में कोई इंटरव्यू दिया है तो उसका भी परिणाम आ सकता है। नौकरी में आज का दिन आपका बेहतर रहने वाला है। आपको आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। दीर्घकालीन निवेश के द्वारा भी आज आप लाभ प्राप्त कर सकते है। आपको भाग्य आज किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ दिला सकता है। पारिवारिक मामलो में आज आपको पिता और पिता पक्ष से लाभ और सहयोग मिलने का योग बना हुआ है। आपका वैवाहिक जीवन आज सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप आज रोमांटिक और यादगार समय बिता पाएंगे। आपको आज पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। कोई पुरानी समस्या परेशान कर सकती है। दवाई और परहेज का ध्यान रखें।

कुंभ राशि,आपका अटका काम पूरा होगा

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपका अटका काम पूरा होगा। अधिकारीवर्ग से आपको आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस मे आपको लाभ प्राप्त होगा, आपका फंसा हुआ धन मिल सकता है। लेकिन आपको आज सतर्क भी रहना होगा कुछ लोग हितैषी बनकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। घर में किसी उपकरण या वाहन की खराबी को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आवेश में आकर कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। सिर दर्द और शरीर के ऊपरी भागों में परेशानी संभव है।

मीन राशि,नए काम की शुरुआत कर सकते हैं

मीन राशि के जातको के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी किसी चिंता परेशानी का समाधान होगा। आपको पू्र्व में किए गए काम के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। आप आज कुछ नए काम की शुरुआत कर सकते है। वरिष्ठ व्यक्तियों का सानिध्य और सहयोग मिलेगा। आपकी पहचान का दायरा बढेगा। आर्थिक पक्ष आज संतुलित रहेगा, अनचाहे खर्च पर आज आप कंट्रोल कर पाएंगे। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ मौज मनोरंजन का आनंद ले पाएंगे। घर परिवार में आज आपको बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से आज लाभ मिल सकता है। आपको आज पैरों में दर्द और परेशानी हो सकती है। तनाव और चिंता को हावी न होने दें, योग ध्यान करने से लाभ मिलेगा।​

Next Story
null