धर्म-अध्यात्म

आज का राशिफल: 5 मई 2021

HARRY
5 May 2021 12:35 AM GMT
आज का राशिफल: 5 मई 2021
x

आज का राशिफल

आज का राशिफल

मेष:

5 मई बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कुंभ राशि में हो रहा है। इस राशि में गुरु पहले से ही संचार कर रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरु और चंद्र के एक राशि में उपस्थित होने से गजकेसरी योग बनता है जो एक प्रकार का राजयोग होता है। आज इस शुभ योग में किन-किन राशियों पर सितारे मेहरबान रहेंगे, देखें आज का राशिफल…
आज आपके समस्त कार्य निर्धारित रूप से चलते रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आर्थिक लाभ रुक-रुक कर होने से धन संबंधित परेशानियां कुछ हद तक सुलझती जाएंगी। दोपहर के बाद किसी गुप्त चिंता के कारण मन व्याकुल हो सकता है लेकिन जल्द ही इस समस्या से भी छुटकारा पा लेंगे। आस-पड़ोसियों से संबंधों में सुधार आएगा। संतान की मनमानी से परेशान हो सकते हैं। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। जीवनसाथी से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
आज दिन का पूर्वार्ध आलस्य से भरा रहेगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थ्य महसूस कर सकते हैं। जोड़ो में दर्द अकड़न की समस्या परेशान कर सकती है। कार्यों को विलंब से करने पर व्यवसाय की गति धीमी हो सकती है, जिससे आर्थिक आयोजन प्रभावित होंगे। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आएगा। नौकरीपेशा जातक आकस्मिक लाभ से रोमांचित होंगे। व्यवसायी वर्ग भी खर्च लायक लाभ अर्जित कर लेंगे। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। सायंकाल में किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:
आज का दिन मिश्रित फलकारक रहेगा। व्यापारिक खर्चों को नियंत्रित करने की आवश्यकता है और धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। सरकारी कार्य आज सावधानी से करें अन्यथा लंबित कार्यों से परेशानी बढ़ सकती है। सामाजिक कार्यों में व्यवधान उपस्थित हो सकता है। कुछ अकस्मात लाभ होने से धर्म, अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी और बातचीत से समस्याओं का समाधान निकालेंगे। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सायंकाल के समय गाने बजाने तथा संगीत में रूचि बढ़ेगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। छात्रों को अपनी तैयारियों का पुनरीक्षण करने का मौका मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। राजकीय धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापार के क्षेत्र में सुधार आने से नए अवसरों की प्राप्ति होगी। माता-पिता की सेहत का आज विशेष ध्यान रखें, अकल्पित आशीर्वाद मिलने का चांस है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और प्रशंसकों की संख्या में वृद्धि होगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसी में उलझन आ सकती है। फिर भी आप हिम्मत नही हारेंगे और प्रयास करते रहेंगे, जिससे कार्य सुधरेंगे लाभ की संभावनाएं बनेंगी। माताा-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। दौड़ धूप अधिक रहने से शारीरिक शिथिलता बनेगी। किसी अभीष्ट सिद्धि के योग बन रहे है आलस्य ना करें अन्यथा लाभ से वंचित रह सकते हैं। प्रियजनों के साथ आनंद के क्षण बिताने का समय मिलेगा। घर मे स्थिति सामान्य रहेगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:
आपको आज के दिन प्रत्येक कार्यो में सावधान रहने की आवश्यकता है। धन के पीछे भागने की प्रवृत्ति पर आज लगाम लगाकर रखें अन्यथा धन के साथ-साथ मान हानि भी हो सकती है। दोपहर से पहले पुराने कार्यों को पूर्ण कर लें, जिससे धन मिलने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। इसके बाद का समय प्रतिकूल बनता जाएगा। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी हर प्रकार से आपके कार्यों में व्यवधान डालने का प्रयास कर सकते हैं लेकिन उनको हार ही मिलेगी। परिजनों से मामूली बात पर झगड़ा हो सकता है, वाणी एवं व्यवहार से संयम बरतें। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा। सुबह जल्दी कार्यों में जुटने का फल शीघ्र ही धन लाभ के रूप में मिलेगा। अधिकांश कार्य थोड़े से परिश्रम से पूर्ण हो जाएंगे। अधिकारी वर्ग मुश्किल कार्यों में सहयोग करेंगे। आज आप जोड़-तोड़ वाली नीति अपना कर कठिन परिस्थितियों में अपना काम निकाल लेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता की उम्मीद जागेगी, प्रयास करते रहें। दाम्पत्य जीवन मे छोटी-मोटी बातों को दिल पर ना लें, स्थिति सामान्य ही रहेगी। आज नए कार्यों में निवेश करना पड़े तो शुभ रहेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
आपका आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ में व्यतीत हो सकता है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से थकावट रहेगी, जिसकी वजह से कार्यों को बेमन से करना पड़ेगा। आज आप चाहें कितना भी परोपकार करें, फिर भी लोगो को खुश नही रख पाएंगे। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। गृहस्थ का वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा। संतान की प्रगति से संतोष होगा। सरकारी कार्यो में धन खर्च होगा लेकिन कार्य पूरा होता नजर आएगा। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
आज का दिन आशाओं के विपरीत रहने वाला है। सोची हुई योजनाएं आरंभ में सफल होती नजर आएंगी लेकिन कुछ विघ्न आने से निराशा ही मिलेगी। आप जिससे भी सहायता मांगेंगे, वो भ्रम की स्थिति में रखेगा। आत्मनिर्भर होकर अपने कार्यो को करें और दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में साझेदारों से धन को लेकर अनबन हो सकती है। मीठा व्यवहार रखने पर भी लोग आपको केवल कार्य निकालने के लिए इस्तेमाल करेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:
आज के दिन लाभ के अवसर आपकी तलाश में रहेंगे। दिन में जिस किसी के भी संपर्क में रहेंगे, उससे कुछ ना कुछ लाभ अवश्य होगा। कार्यक्षेत्र पर एक से अधिक साधनों से आय होगी। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को प्रमोशन के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा और मान-सम्मान बढेगा। परिजनों का मार्गदर्शन आज प्रत्येक क्षेत्र पर काम आएगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता रहेगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:
आज का दिन काफी उठा पटक वाला रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं में अचानक बदलाव करना पड़ेगा। दिन के आरंभ में कार्यों की गति धीमी हो सकती है। समय पर वादा पूरा ना करने से व्यावसायिक संबंध खराब हो सकते हैं। कार्यों के प्रति नीरसत अधिक रहेगी। किसी भी कार्य को लेकर ठोस निर्णय नही ले पाएंगे लेकिन जिस भी कार्य में निवेश करेंगे, उसमे विलंब से ही सही सफल अवश्य होंगे। धन लाभ भी आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:
आज का दिन आशानुकूल रहेगा। सेहत उत्तम रहने से कार्यों को मन लगाकर करेंगे लेकिन किसी के हस्तक्षेप करने से मन विक्षिप्त हो सकता है। किसी के ऊपर ध्यान ना दें। एकाग्र होकर अपने कार्य में लगे रहें, धन एवं सम्मान दोनों मिलने के योग है। लेकिन उधार के व्यवहार बढ़ने से असुविधा भी होगी। व्यावसाय में वृद्धि के लिए निवेश करना शुभ रहेगा। भाई-बंधुंओं का सहयोग आज अपेक्षाकृत ही रहेगा। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
HARRY

HARRY

    Next Story