- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आज का राशिफल 26 जुलाई...

x
धर्म अध्यात्म: आज का राशिफल 26 जुलाई 2023
मेष
आपके द्वारा लिये गये निर्णयों की सर्वत्र प्रशंसा होगी। घर के लिये आज आप शॉपिंग कर सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। शादी में आ रही बाधा दूर होगी। लोग आपको काफी सम्मान देंगे। युवा डेट पर जा सकते हैं।
वृषभ
अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। सन्तान के भविष्य को लेकर चिन्ता लगी रहेगी। किसी उत्सव में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। निम्न रक्तचाप की समस्या हो सकती है। कारोबार में आप अपने मन की करेंगे जिसके कारण आपको इच्छित लाभ भी मिलेगा। परिवार के लोगों के दबाव में रहेंगे।
मिथुन
घर के सदस्यों के साथ खेलकूद की गतिविधि में भाग लेंगे। अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने का विचार बना सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिये। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छा जनसमर्थन मिलेगा। कारोबारी पार्टनर्स के साथ आपका तालमेल काफी अच्छा रहेगा।
कर्क
कोर्ट-कचहरी के मामलों में समस्या होगी। परिवार के सदस्यों के मध्य विवाद हो सकता है। अपनी जीवनशैली में सुधार करें। व्यर्थ के तर्क-वितर्क में अपना समय बर्बाद करने से बचें। अजनबियों की बातों का ज्यादा भरोसा न करें। समझदारी के अभाव के कारण के कारण समस्या होगी।
सिंह
आपको परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। हमेशा अपनी सोच सकारात्मक रखें। कारोबार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। किसी महत्वाकांक्षी योजना को शुरू करने के लिये दिन हितकारी है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अथवा घातक परिणाम मिल सकते हैं।
कन्या
अच्छी तरह से परखे और सुनें बिना बातों पर प्रतिक्रिया न दें। पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो सकती है। अपने गुस्से पर नियन्त्रण रखें। अपने करियर को लेकर थोड़े नाखुश रहेंगे। धन उधार देने से बचें क्योंकि फँसने की पर्याप्त सम्भावना है। अध्ययन से जुड़े कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
तुला
पारिवारिक विवादों को निपटाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। इसके बावजूद आज का दिन आराम में बीतेगा। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। करियर में आपको उत्तम विकल्प मिलने की सम्भावना है।
वृश्चिक
जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाखुश होगा। हृदय रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। शुभचिन्तकों के सुझावों को गम्भीरता से लें। धन की स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
धनु
आमदनी में वृद्धि होगी। कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। रिश्तेदारों की मदद मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिये दिन काफी अनुकूल है
मकर
मैनेजमेंट क्षमता की प्रशंसा होगी। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। काफी दिनों से रुके कार्यों के पूरे होने से मन में सन्तुष्टि होगी। आप कुछ नवाचार करना चाहते हैं जिसके लिये प्रयास भी करेंगे।
कुंभ
दफ्तर की जटिलता समाप्त होगी। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। अपनी बातों को मनवाने के लिये किसी पर दबाव न डालें। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। बुद्धिमान साथियों और सन्तजनों का दर्शन लाभ मिलेगा। किसी रिश्तेदार के यहाँ घूमने जा सकते हैं।
मीन
सावधान रहें। आपको कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ेगा। अहंकार के कारण निजी रिश्तों में टकराहट पैदा हो सकती है। आपकी दैनिक आय में कमी आ सकती है। बनते कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। नकारात्मक बातों को स्वयं पर हावी न होने दें।

Manish Sahu
Next Story