धर्म-अध्यात्म

आज का राशिफल, 23 सितंबर 2023

Subhi
23 Sep 2023 12:43 AM GMT
आज का राशिफल, 23 सितंबर 2023
x

राशिफल 23 सितंबर की बात करें, तो आज ग्रह गोचर का आकलन करने से मालूम होता है कि चंद्रमा आज दिन रात गुरु की राशि धनु में संचार करेंगे। ऐसे में आज गुरु की शुभ दृष्टि चंद्रमा पर बनी रहेगी। इसके साथ ही आज शनिवार के दिन शुभ सौभाग्य योग भी मौजूद रहेगा। ऐसे में आज का दिन मेष, मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। जानिए आज शनि सौभाग्य योग के बीच आज का राशिफल आपके बारे में क्या कहता है।

मेष राशि वालों के लिए दिन आनंददायक रहेगा

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके अंदर सकारात्मक भाव का संचार होगा और आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको सुख सुविधाओं में वृद्धि करने वाले वस्तुओं की प्राप्ति होगी। शाम का समय आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। कारोबार मे आपको लाभ मिलेगा, बड़ी मात्रा में धन मिलने से आप मन ही मन हर्षित होंगे। पारिवारिक जीवन में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप अपने बच्चों के लिए कुछ जरूरी सामान खरीदने पर धन खर्च करेंगे। शुभ कार्य और धर्म कर्म पर भी आज आपका धन खर्च होगा।

वृषभ राशि वालों के लालच के चक्कर में नुकसान हो सकता है

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज दिन कुछ उतार चढाव वाला रहेगा। सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। बिजनस में भी आज आपको किसी के बहकावे और लालच में नहीं आना चाहिए, अन्यथा आपको फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है। शाम का समय: आज आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं, जिसमें आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी और आपके संपर्क का दायरा बढेगा। आपके लिए सलाह है विवादित विषयों पर आप दूर रहें।

​मिथुन राशि के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी होगा

आज मिथुन राशि के सितारे बता रहे हैं कि आज आप अपने कार्य व्यवसाय के कुछ नए और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शुरू करेंगे, जिनसे आपको भविष्य में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से सम्मान सहयोग और आर्थिक लाभ होता नजर आ रहा है। अगर आप अपना पैसा किसी जमीन को खरीदने में निवेश कर रहे हैं तो आपके लिए यह बहुत ही लाभकारी रहेगा। आज आप शाम का समय अपने माता-पिता और वरिष्ठजनों के साथ बिताएंगे और किस किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होगी। आज मिथुन राशि के जातकों को आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

​कर्क राशि वालों को उन्नति का मौका मिलेगा

आज शनिवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए भी अनुकूल रहने वाला है। आज नौकरी कारोबार में आपको उन्नति का मौका मिलेगा। कई जातकों के मन में नौकरी कारोबार में बदलाव का विचार भी आ सकता है जिसमें इन्हें प्रयास के अनुसार सफलता भी मिलेगी। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चे के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। अगर आप किसी बैंक या संस्था से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आज वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आप किसी परीक्षा प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं तो आपको आज सफलता मिल सकती है। आपके प्रभाव में इजाफा होगा।

सिंह राशि के जातकों को आज पीपल की पूजा करनी चाहिए

आज सिंह राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको माता-पिता के सहयोग से किये गये सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आज आपका जीवनसाथी के साथ सहयोग और स्नेह बना रहेगा। भाई-बहनों से कोई विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। आज शाम के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई बिजनेस चलाने का फैसला किया है तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। साझेदारी के काम में आज आपको सितारे लाभ दिलाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

​कन्या राशि के लिए आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा

कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि आज आप कार्य व्यवसाय की कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम करेंगे जिसमें आपको सफलता मिलेगी और इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप अपना पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। पारिवारिक विवाद चल रहा है तो परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह से वह समाप्त हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

​तुला राशि वालों को अपनी योजना में सफलता मिलेगी

तुला राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। इसलिए आज आपको अपने महत्वपूर्ण और पेंडिंग काम को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए। आपके लिए सलाह है कि कार्यक्षेत्र में आज आप समझदारी से और आंख कान खोलकर रखें क्योंकि आपके सहकर्मी और विरोधी आपके बारे में चुगली कर सकते हैं, जिसके कारण आपको अपने वरिष्ठजनों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। माता के साथ आज आपका रिश्ता बेहतर होगा और इन्हें आपको आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।

​वृश्चिक राशि वालों को लाभदायक डील मिलेगी

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कारोबार व्यापार में कोई अच्छी डील मिल सकती है जिससे आपको लाभ होगा। लव लाइफ में आज अपने पार्टनर को अपने परिवार वालों से आप मिलवा सकते हैं। प्रेमी के साथ आज घूमने का भी प्लान बन सकता है। आज आपको अपने ननिहाल पक्ष से लाभ और सम्मान मिलता नजर आ रहा है। यदि आज आप किसी नए व्यक्ति को अपने व्यवसाय में शामिल करना चाहते हैं तो उसके बारे में अच्छे से पता कर लें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि आप वाणी पर संयम रखें।

​धनु राशि वालों को आज भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा

आज धनु राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज व्यवहारिक होकर काम करना होगा। सितारे बताते हैं कि आज आज किसी की मदद करेंगे तो लोग इसे आपकी उदारता और समझने की बजाय आपका स्वार्थ समझ लेंगे। इसलिए बिना मांगे किसी की सहायता न करें और भावुकता से बचें। बिजनस में आज एक के बाद एक कार्य आपके हाथ में आते जाएंगे, जिससे आपकी व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन अगर ऐसा हो तो सबसे पहले वही काम करें, जो आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा।

​मकर राशि वालों को लाभदायक अवसर मिलेंगे

आज मकर राशि के सितारे बताते हैं कि आपको आज परिवार में एक के बाद एक लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन लाभ के साथ उलझन और परेशानी भी आज बनी रहेगी। नौकरी में आपके प्रतिद्वंद्वी आपके लिए सिरदर्द बन सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपके जीवन में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं, जिससे आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से कोई जरूरी सूचना मिल सकती है।

​कुंभ राशि के जातकों को आज वाणी पर संयम रखना चाहिए

कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको गंभीरता पूर्वक काम करना चाहिए और वाणी को संयमित रखना चाहिए। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिससे आपका मन विचलित होगा। अगर आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, प्रयास कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज शाम को आप अपने किसी मेहमान के घर जा सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज आपको हाथ समेटकर चलना होगा, नहीं तो बजट से बाहर खर्च हो सकता है।

​मीन राशि वाले काम अटकने से चिंतित होंगे

आज मीन राशि के सितारे बताते हैं आज आपको अपने कार्य व्यवसाय को लेकर चिंता हो सकती है। आपका कुछ घरेलू काम भी आज अटक सकता है जिसकी वजह से भी आप परेशान होंगे। लेकिन आज की अच्छी बात यह रहेगी कि अगर आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज किसी बात पर बहस और विवाद होने की आशंका है। आर्थिक मामलों में सलाह है कि किसी संबंधी के साथ आज धन का लेनदेन न करें।

Next Story