धर्म-अध्यात्म

आज का राशिफल: 23 दिसंबर 2020

HARRY
23 Dec 2020 12:49 AM GMT
आज का राशिफल: 23 दिसंबर 2020
x

आज का राशिफल 

आज का राशिफल: 23 दिसंबर 2020

मेष:

आज का राशिफल 23 दिसंबर बुधवार को ग्रह नक्षत्रों की स्थिति का आकलन करने से ज्ञात होता है कि चंद्रमा मीन राशि में मंगल के साथ धन योग बना रहे हैं। इसके अलावा सभी ग्रह राहु केतु के मध्य में संचार कर रहे हैं जिससे कालसर्प योग भी बना हुआ है। ग्रहों की यह स्थिति आज आपके लिए क्या कहती है, देखिए दिन कैसा बीतेगा आपका…

सामाजिक कार्य करने से आपके खानदान का गौरव बढ़ेगा। साथ ही भाग्य का साथ मिलने से आपके निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और आपका व्यवहार सफलता की कुंजी बनेगा। परिजनों से सुखद समाचार मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों की आमदनी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी का सहयोग मददगार साबित होगा। राजकीय धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सायंकाल के समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
संतान के श्रेष्ठ आचरण और उनकी सफलता से यश और हर्ष होगा। घर से निकलते वक्त माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं, कार्य में सफलता मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आमदनी के नए मार्ग बनेंगे। अनावश्यक व्यापारिक खर्चों को नियंत्रण करने की जरूरत होगी। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग कठिनाइयों से मुक्ति दिलाएगा। सायंकाल के समय देवदर्शन और पुण्य कार्यों पर व्यतीत होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की कृपा मिलेगी और अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। पारिवारिक संपत्ति से लाभ होगा और भाई की सलाह से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। राजकीय कार्य से जुड़े जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें और कोर्ट-कचहरी के मामले के लिए दिन अनुकूल नहीं है। नगद धन की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय स्थिति में सुधार आएगा और मित्रों के साथ समय गाने बजाने और मौज मस्ती में व्यतीत होगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:
अगर आपकी उन्नति रुकी हुई है तो आज भाग्य का साथ मिलेगा और कार्यशैली में सुधार आएगा। इसके अतिरिक्त कार्यक्षेत्र में वाक्पटुता से बड़े अफसर को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे और निर्णय लेने की क्षमता का लाभ होगा। पिता के मार्गदर्शन में लिए गए निर्णय सफल होंगे और व्यस्तता के बीच लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। किसी को आज कर्ज न दें अन्यथा आज दिए धन की वापसी मुश्किल है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और कारोबार से संबंधित यात्रा का प्रबल योग बना हुआ है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:
व्यापारियों के व्यापार में सकारात्मक परिवर्तन होंगे और उनसे जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। रोजागर जातकों के प्रयास में शुभ समाचार मिलेगा और अधिकार बढ़ेंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ व सम्मान मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के भविष्य की उन्नति से शुभ समाचार मिलेगा। धन लाभ के आज कई मार्ग प्रशस्त होंगे और सामाजिक कार्य में लिप्त रहेंगे। रिश्तों में चली आ रही कड़वाहट खत्म हो जाएगी और पारिवारिक समस्या का भी अंत होगा। विषाणु जनित रोगों से सावधान रहें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:
ऑफिस में आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी और उत्तरदायित्व भी बढ़ेंगे। अपनी शान शौकत के लिए कुछ धन अपव्यय कर सकते हैं। दूसरों की सेवा का लाभ आज आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज संभलकर कार्य करें अन्यथा शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा लेकिन किसी भी प्रकार का निवेश हानिकारक सिद्ध हो सकता है। सायंकाल के समय अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
आज का दिन मिश्रित फलकारक रहेगा। आध्यत्म की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा और छात्रों को मनचाही सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर कार्य करें अन्यथा नुकसान होने की आशंका बन रही है। ससुराल पक्ष के व्यक्ति से सहायता मिलने की संभावना बन रही है। कानून का पालन करें अन्यथा राजकीय दण्ड भी प्राप्त हो सकता है। सायंकाल के समय मान-हानि का आशंका बन रही है, इसलिए अपने वाणी व व्यवहार पर संयम रखें। हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
पारिवारिक संपत्ति से लाभ की संभावना बन रही है। नौकरी करने वाले जातकों की पद व अधिकारों में वृद्धि होगी। साहस व पराक्रम के सामने शत्रु नतमस्तक होंगे। साथ ही संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं का सुख पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। किसी अधिकारी की वजह से अटके हुए कार्य में प्रगति आएगी। साझेदारी में किए कार्यों से सावधान रहें अन्यथा वाद-विवाद की आशंका बन रही है। सायंकाल के समय आपकी रुचि तप-यज्ञ एवं इश्वरीय ज्ञान की ओर बढ़ेगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
सामाजिक स्तर में वृद्धि होगी और व्यापारिक यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी। आज गुरुओं का ज्ञान प्राप्त होगा और दान-पुण्य में मन लगेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और नई विचारों पर काम करने से आपकी ख्याति बढ़ेगी। लव लाइफ में नए संबंध स्थापित होंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। संतान का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सायंकाल के समय विश्वास प्राप्त व्यक्ति या फिर नौकर-चाकर विश्वासघात करने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। सुबह से ही ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिससे आपकी शारीरिक शक्ति एवं उत्साह में वृद्धि होगी वहीं ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने से हर्ष होगा और घर की जरूरी चीजों की खरीददारी होगी। कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपके खिलाफ षणयंत्र कर सकता हैं, सावधान रहें और अपना काम पूरा करें। जीवनसाथी के सानिध्य में मानसिक शांति प्राप्त होगी। सायंकाल के समय शीघ्रगामी वाहनों से सतर्क रहें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:
कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किए गए कार्य से केवल हानि हो सकती है। खरीद-फरोख्त के कार्य में लाभ होगा और मित्रों की सहयोग से किए जा रहे कार्यों में सफलता मिलेगी। माता-पिता की सेवा का अवसर मिलेगा। भाई की सलाह पारिवारिक बिजनस में लाभदायक रहेगी। संतान की नौकरी एवं विवाह इत्यादि मंगल कार्यों के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में आज कुछ उपहार मिल सकते हैं और छात्रों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:
नई योजनाओं पर कार्य करेंगे तो सफलता की पूर्ण संभावना है। आपके साहस एवं पराक्रम से आत्म-विश्वास बढ़ेगा। परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अगर आप किसी व्यक्ति या संस्था से कर्ज लेना चाहते हैं तो आज का समय अनुकूल नहीं है। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी और सुख-समृद्धि का विकास होगा। छात्रों को उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा और परिवार का वातावरण मधुर रहेगा। सायंकाल के समय मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।


Next Story