धर्म-अध्यात्म

आज का राशिफल 19 अगस्त 2023

Admin Delhi 1
19 Aug 2023 1:51 AM GMT
आज का राशिफल 19 अगस्त 2023
x

आज का राशिफल 19 अगस्त 2023

मेष

वैवाहिक जीवन की कटुता दूर होगी। दोस्तों की सलाह से आपको लाभ मिलेगा।विद्यार्थी पढ़ाई के साथ ही कोई दूसरा जॉब करने का विचार बना सकते हैं। अपने शौक को पूरा करने का प्रयास करेंगे। दूसरों की गलतियों का मज़ाक न उड़ायें। किसी नवीन योजना में निवेश न करें।

वृषभ

बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें।फैसले लेने में जल्दबाज़ी न करें। प्रेम सम्बन्धों के मामले में थोड़े संवेदनशील हो सकते हैं।पैरों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। गलत परियोजनाओं के कारण व्यवसाय में अवरोध आ सकते हैं।

मिथुन

बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा। दफ्तर के विवादों का निपटारा होगा। परिवार में आपका मान कम हो सकता है। अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। बार-बार अपने विचारों को न बदलें। सम्पति पर निवेश को लेकर सावधानी रखें।

कर्क

किसी नये काम को लेकर शोध कार्य कर सकते हैं। आपके कार्य की गति में तीव्रता आयेगी। व्यवसाय में आप कुछ बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। कोर्ट-केस के मामलों में जीत मिलने की सम्भावना बन रही है। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे।

सिंह

स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। लगन और मेहनत से काम करें।परिवार में विवाद की स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कड़वी जबान का प्रयोग करने से नुकसान होगा। आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव करना पड़ सकता है।

कन्या

कठिन परिस्थिति एकाग्रता को प्रभावित कर सकते हैं। अपनी गलतियां समझ में आयेंगी।तकनीकी सम्बन्धी कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। दिखावे में आप काफी धन खर्च कर सकते हैं।

तुला

निर्माण कार्यों को लेकर थोड़ी परेशानियाँ आने की सम्भावना है। आपके काम प्रभावित होने की सम्भावना है।व्यर्थ की नोंक-झोंक में अपना समय बर्बाद न करें। आज नये कार्यों की शुरुआत करना हितकर नहीं है।

वृश्चिक

मित्रों के साथ पार्टी की योजना बना सकते हैं। आप सक्रियता महसूस करेंगे।सन्तान को लेकर चिन्ता दूर होगी। IT क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। महत्वपूर्ण व्यापारिक अनुबन्ध होने की सम्भावना बन रही है। बिजनेस को लेकर परेशानियाँ दूर होंगी।

धनु

लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगी।जिम्मेदारियों को लेकर आप तत्पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र का विवाद दूर होगा। व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। जॉब बदलने का विचार कर सकते हैं। दैनिक आय में वृद्धि होगी।

मकर

सामाजिक कार्यक्रमों में आप भाग लेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।कार्यक्षेत्र की राजनीति से आपको बचने की आवश्यकता है। वरिष्ठ लोगों की सहूलियतों का ध्यान रखें। उच्च शिक्षा में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ

अनैतिक कार्यों के कारण परेशानी होगी। कारोबार में नया प्रयोग करने से समस्या हो सकती है।अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिये। गैस और कब्ज की शिकायत हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध थोड़े कमजोर रहेंगे।

मीन

प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में आ रही कुछ महत्वपूर्ण त्रुटियों को दूर करने में आसानी होगी।सरकारी काम में सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है। ऑनलाइन कारोबार में बड़ा धन लाभ हो सकता है।

Next Story