धर्म-अध्यात्म

आज का राशिफल, 17 फरवरी 2024

Nilmani Pal
17 Feb 2024 12:40 AM GMT
आज का राशिफल, 17 फरवरी 2024
x

मेष राशि- शारीरिक स्थिति पहले से सुदृढ़ हो रही है। आय के नवीन मार्ग बन रहे हैं। रुपये, पैसे की स्थिति, व्यापारिक स्थिति, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती जा रही है। बस अभी निवेश करने से बचें। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- वृषभ राशि की स्थिति बहुत अच्छी है। जिस चीज की जरुरत है उसकी उपलब्धता है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। प्रफुल्लित जीवन गुजार रहे हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है और शारीरिक स्थिति बहुत अच्छी है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- कुछ मन खराब रहेगा। चिड़चिड़ापन बना रहेगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक रहेगा। सफेद वस्तु पास में रखना। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

कर्क राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- कानूनी स्थिति आपकी सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम,संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। प्रेम,संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- मनोरंजन की स्थिति बनी रहेगी। रंगीन बने रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। विनोद प्रिय बने रहेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बड़े अच्छे दिन गुजारेंगे। काली जी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- शत्रु परेशान करेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, लेकिन बाधा के साथ। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। कोई भी व्यक्ति लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करेगा तो उसके लिए शुभ होगा मकर राशि का। प्रेम, संतान अच्छा लेकिन थोड़ा सा आपस में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बनेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भूमि, भवन,वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ उत्सव संभव है, लेकिन कलह भी संभव है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। व्यावसायिक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। काली वस्तु का दान करें।

Next Story