धर्म-अध्यात्म

आज का राशिफल : 05 मार्च 2021

Apurva Srivastav
5 March 2021 12:45 AM GMT
आज का राशिफल : 05 मार्च 2021
x
5 मार्च शुक्रवार को चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि में होंगे।

मेष: 5 मार्च शुक्रवार को चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि में होंगे। यहां चंद्रमा के साथ केतु होंगे जबकि वृष राशि में चल रहे मंगल और राहु की चंद्रमा पर सीधी दृष्टि रहेगी। ऐसे में जा कालसर्प योग के साथ ग्रहण योग भी बना रहेगा। इन स्थितियों में आज का दिन आपका कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल….

व्यावसायिक सहयोगी व्यापार में वृद्धि के लिए आपसे सलाह और मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। नौकरी करते हैं तो क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें अन्यथा अधिकारियों से अनबन नुकसानदायक हो सकती है। सामाजिक कार्य में हिस्सा लेने पर सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए संबंध बनेंगे और भाग्य का साथ से पुराने अटके हुए कार्य पूरे होंगे। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। दाम्पत्य में सरसता और मधुरता बनी रहेगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:
व्यापारियों को अधिक मेहनत करने की पड़ेगी और नए सौदों को व्यापार में शामिल करना होगा, तभी व्यापार में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। सरकारी नौकरी करने वाले जातक अपना कार्य ईमानदारी से करें अन्यथा अधिकारियों का क्रोध मिल सकता है। परिवार में भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा और जीवनसाथी से सम्मान प्राप्त होगा। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेंगे और नई योजनाएं की तरफ ध्यान देंगे, जिससे अचानक लाभ हो सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:
आज आप व्यवहार कुशलता और मधुर वाणी से रिश्तों में और कार्यक्षेत्र में सुखद अनुभव पाएंगे। कुछ ना कुछ लाभ भी आपको मिलता रहेगा। लेखन से जुड़े जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे भाइयों और मित्रों की मदद से हल होते दिखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत से अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी और उनसे संबंध सुधरेंगे। लव लाइफ में उपहार व सम्मान प्राप्त होगा। सायंकाल का समय परिजनों के साथ हंसी मजाक में गुजरेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:
कोई शुभ सूचना मिलने से परिवार में खुशनुमा का वातावरण रहेगा। सुबह से ही आप अपनी मस्ती में रहेंगे और कार्यक्षेत्र में भी काम का अच्छा वातावरण रहेगा। व्यस्तता के बीच अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। राजकीय पक्ष से संबंधित जातकों को व्यावसायिक लाभ होगा। शत्रुओं की वजह से कुछ परेशानी होगी लेकिन आप अपने काम पर ध्यान देते रहें। सामाजिक क्षेत्र में मेल जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। निवेश से लाभ होगा लेकिन दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:
छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लव लाइफ में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें। भाई-बहनों की समस्या से मुक्ति मिलेगी और पारिवारिक खर्चों पर भी नियंत्रण पा लेंगे। खरीद-फरोख्त से जुड़े व्यापारियों को लाभ होगा। किसी भी प्रकार के कर्ज से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। लोकापवाद से बचने का प्रयास करें। सायंकाल के समय सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:
व्यापार संबंधित योजनाओं हेतु विशेषज्ञों की सलह मददगार होगी और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आपकी कार्यशैली में सुधार आएगा और अधिकारी की मदद भी आपको मिलती रहेगी। आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा और रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। परिवार में विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखेंगे तो घर-गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। सायंकाल के समय राजकीय मदद भी मिलेगी और अचानक लाभ होने के योग बनेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
सामाजिक कार्यों से संबंधित यात्रा के योग बन रहे हैं और संतान के रिश्ते के लिए अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे। विदेश से आपको शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा लेकिन अभी किसी को कर्ज देने से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कोई पुराना रोग फिर से कष्ट दे सकता है। छात्रों को गुरुजनों की मदद से प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। सगे-संबंधियों की वजह से धन-संपत्ति के मामले में कुछ परेशानी हो सकती है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
नया कार्य शुरू करने के लिए ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा और आपके द्वारा किए गए धार्मिक कार्यों की वजह से पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आज कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा और अधिकारी वर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कई लोगों से मुलाकात करनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय भाइयों से शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
भाग्य वृद्धि और धनलाभ की संभावनाए बन रही हैं। पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य की वजह से बाहर जाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में सुख और संतोष की भावना का अनुभव होगा। किसी विशेष घटना के चलते रूका हुआ धन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में किसी परेशानी के चलते आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म की ओर बढ़ेगा। घर के जरूरी कार्यों में कोताही न बरतें। लव लाइफ के लिए समय निकाल लेंगे और कहीं बाहर खाने का प्लान बना सकते हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:
विपरीत परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अपने काम को समय पर पूरा करने के कोशिश करें अन्यथा अधिकारियों से अनबन हो सकती है। संतान और जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। लेकिन अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ सकता है। विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले लोगों को विदेश जाने के लिए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा

कुंभ:

कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और मित्रों का समर्थन से धीरे-धीरे सभी चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी। छात्रों को कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा, जो भविष्य के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को ट्रासंफर की सूचना मिल सकती है। लव लाइफ में मधुरता आएगी और अपने रिश्ते को नए पड़ाव पर ले जाने की कोशिश करेंगे। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

राजनीति से संबंधित जातकों को अच्छा जनसमर्थन मिलेगा लेकिन शत्रुओं की वजह से अपयश का सामना भी करना पड़ सकता है। छात्रों की किसी कंपटीशन में जीत हो सकती है, जिससे भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्षेत्र में आय व पद बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्त के रूप में छिपे हुए आपके शत्रुओं से सावधान रहें। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात अच्छी होगी और उनकी मदद से अधूरे कार्य पूरे होंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

Next Story