धर्म-अध्यात्म

माता पिता के लिए है आज की चाणक्य नीति

Tara Tandi
26 Sep 2023 7:16 AM GMT
माता पिता के लिए है आज की चाणक्य नीति
x
चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों की श्रेणी में रखा गया हैं इनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना गया हैं। चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया है जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य जीवन में सुख, सफलता और सम्मान तीनों हासिल करता है।
चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियों का निर्माण किया है जिसका पालन लाभकारी माना जाता है चाणक्य ने माता ​पिता के लिए भी कुछ खास बातें कहीं हैं जिसके अनुसार कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें मां बाप को अपने बच्चों के सामने नहीं करना चाहिए वरना परिवार पूरी तरह तबाह हो सकता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इसी विषय पर चाणक्य नीति बता रहे हैं।
मां बाप के लिए आज की चाणक्य नीति—
चाणक्य नीति अनुसार बच्चे अधिकतर बातें अपने घर परिवार और माता पिता से ही सीखते हैं इसलिए माता पिता के लिए यह जरूरी है कि वो ऐसा आचरण करें जिसका संतान पर अच्छा प्रभाव पड़ें। अगर मां बाप चाहते हैं कि उनकी संतान संस्कारी हो और सभी का सम्मान करें तो ऐसे में उनके सामने दूसरों से सम्मानजनक व्यवहार ही करें। भूलकर भी बच्चों के सामने किसी का अपमान न करें।
ना ही अपशब्दों का प्रयोग करें ऐसा करने से इसका बुरा असर बच्चों पर पड़ता है और भविष्य में वह आपके और अन्य लोगो के साथ दुव्यवहार कर सकता है। इसके अलावा माता पिता को कभी भी अपनी संतान के सामने दूसरों से झूठ नहीं बोलना चाहिए और ना ही दिखावा करना चाहिए अगर आप ऐसा करते हैं तो आप उनकी नजरों में अपना सम्मान खो देंगे। चाणक्य नीति कहती है कि माता पिता को हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे बच्चों के सामने ना तो झगड़ा करें और ना ही एक दूसरे का अपमान करें। अगर ऐसा करते हैं तो इससे बच्चा संस्कारहीन बन जाएगा और भविष्य में माता पिता का अपमान करने से भी पीछे नहीं हटेगा।
Next Story