धर्म-अध्यात्म

आज 10 अक्टूबर 2020 का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल

Triveni
10 Oct 2020 5:11 AM GMT
आज 10 अक्टूबर 2020 का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त,  दिशाशूल और राहुकाल
x
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार दिन है। आज 10 अक्टूबर है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार दिन है। आज 10 अक्टूबर है। आज शाम 6 बजे के बाद नवमी तिथि लग जाएगी। सुबह में डेढ़ घंटे के लिए राहुकाल लग रहा है। आज शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने का वि​धान है। हालांकि शनि के कष्टों से मुक्ति के लिए आज के दिन हनुमान जी की आराधना करना श्रेष्ठ होता है। आज शनि दोष से मुक्ति के लिए उपाय भी किए जाते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।


आज का पंचांग

दिन: शनिवार, अधिक आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

विशेष: सूर्य चित्रा नक्षत्र में।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु अधिक आश्विन मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी 18 घंटे 17 मिनट तक, तत्पश्चात् नवमी पुनर्वसु नक्षत्र 25 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् पुष्य नक्षत्र शिव योग 24 घंटे 28 मिनट तक, तत्पश्चात् सिद्धि योग मिथुन में चंद्रमा 19 घंटे 10 मिनट तक तत्पश्चात् कर्क में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज सूर्योदय सुबह 06 बजकर 19 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त आज शाम को 05 बजकर 57 मिनट पर होना है।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज चंद्रोदय देर रात 12 बजकर 04 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त अगले दिन 11 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 33 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक।

अमृत काल: देर रात 10 बजकर 49 मिनट से देर रात 12 बजकर 28 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 04 मिनट से दोपहर 02 बजकर 51 मिनट तक।

आज अधिक आश्विन कृष्ण अष्टमी है। अधिकमास में भगवान विष्णु और भगवान शिव की भी पूजा करना उत्तम माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Next Story