धर्म-अध्यात्म

आज का पंचांग: 8 मई 2021

Rounak Dey
8 May 2021 12:39 AM GMT
आज का पंचांग: 8 मई 2021
x

आज का पंचांग

आज का पंचांग

राष्ट्रीय मिति वैशाख 18, शक संवत् 1943 वैशाख कृष्ण, द्वादशी शनिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 26, रमजान 25, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 मई 2021 ई॰।

सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि सायं 05 बजकर 21 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ।
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 47 मिनट तक उपरान्त रेवती नक्षत्र का आरंभ, विष्कुम्भ योग सायं 07 बजकर 58 मिनट तक उपरान्त प्रीति योग का आरंभ।
तैतिल करण सायं 05 बजकर 21 मिनट तक उपरान्त गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन-रात मीन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : शनि प्रदोष व्रत।
सूर्योदय का समय 8 मई : सुबह 05 बजकर 35 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 8 मई : शाम 07 बजकर 1 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मूहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजेकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से 03 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 11 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 31 मिनट से सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 10 मिनट से 4 बजकर 52 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिककाल रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट यमगंड रहेगा। पंचक पूरे दिन रहेगा।
आज के उपाय : आज शनि प्रदोष का व्रत है। काले तिल का दान करें। शिवजी के साथ शनिदेव प्रसन्‍न होंगे।
Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story