धर्म-अध्यात्म

आज का पंचांग : 31 अक्टूबर 2020

Admin2
31 Oct 2020 1:24 AM GMT
आज का पंचांग : 31 अक्टूबर 2020
x

आज का पंचांग 

आज का पंचांग : 31 अक्टूबर 2020

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 09 शक संवत् 1942 आश्विन शुक्ल पूर्णिमा शनिवार, विक्रम संवत् 2077। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 15, रवि-उल्लावल 13, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 अक्टूबर सन् 2020 ई०। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु।

राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक । पूर्णिमा तिथि रात्रि 08 बजकर 19 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ, अश्विन नक्षत्र सायं 05 बजकर 58 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ।

सिद्धि योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 26 मिनट तक म व्यातीपात योग का आरंभ, विष्टि करण प्रातः 07 बजकर 03 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात मेष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्ली 31 अक्टूबर: सुबह 06 बजकर 32 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय दिल्ली 31 अक्टूबर: शाम 05 बजकर 36 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्तः

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 25 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक। अमृत काल सुबह 09 बजकर 52 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्तः

राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 06 बजकर 32 मिनट से 08 बजकर 01 मिनट तक। वर्ज्य का दोपहर 01 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 16 मिनट तक। भद्रा सुबह 06 बजकर 32 मिनट से 07 बजकर 01 मिनट तक।

आज के उपायः शन‍िदेव की उपासना करें और दिव्यांगजनों को यथाशक्ति दान करें।

Next Story