धर्म-अध्यात्म

आज का पंचांग: 31 जनवरी 2021

Rounak Dey
31 Jan 2021 5:45 AM IST
आज का पंचांग: 31 जनवरी 2021
x

आज का पंचांग

आज का पंचांग

राष्ट्रीय मिति माघ 11, शक संवत् 1942 माघ कृष्ण तृतीया रविवार, विक्रम संवत् 2077। सौर माघ मास प्रविष्टे 18, जमादि उल्सानी 17, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 जनवरी 2021 ई॰।

सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल शिशिर ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। तृतीया तिथि रात्रि 08 बजकर 25 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 18 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ, शोभन योग मध्याह्न 12 बजकर 32 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ, वणिज करण प्रातः 09 बजकर 19 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ।
चंद्रमा अगले दिन सुबह 06 बजकर 58 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 31 जनवरी : सुबह 07 बजकर 10 म‍िनट पर।
सूर्यास्त का समय 31 जनवरी : शाम 6 बजे पर।
आज का शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से 03 बजकर 06 म‍िनट तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम को 5 बजकर 49 मिनट से 6 बजकर 13 मिनट तक।
अमृ‍त काल शाम को 7 बजकर 13 म‍िनट से 8 बजकर 44 मिनट तक।
निशीथ काल रात 12 बजकर 08 म‍िनट से रात 01 बजकर 1 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 5 बजकर 24 मिनट से 6 बजकर 17 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग रात को 1 बजकर 18 मिनट से 7 बजकर 9 मिनट तक।
सुबह 9 बजकर 55 मिनट से 11 बजकर 18 मिनट तक लाभ और दोपहर में 2 बजकर 2 मिनट से 3 बजकर 24 मिनट तक अमृत चौघड़ि‍या।
आज का अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।
गुल‍िक काल शाम को 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 म‍िनट तक।
यमगंड दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।
आज का उपाय : आज के दिन आपको साईं मंदिर में जाकर दर्शन करने चाहिए। आपकी सारी समस्‍याएं दूर हो जाएंगी।
Next Story