धर्म-अध्यात्म

आज का पंचांग: 30 मार्च 2021

Admin2
30 March 2021 12:39 AM GMT
आज का पंचांग: 30 मार्च 2021
x

आज का पंचांग

आज का पंचांग

राष्ट्रीय मिति चैत्र 09, शक संवत 1943 चैत्र कृष्ण द्वितीया, मंगलवार विक्रम संवत 2077। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 17, शब्बान 16, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 मार्च सन् 2020 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु:।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि सायं 05 बजकर 28 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ, चित्रा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 22 मिनट तक उपरांत स्वाती नक्षत्र का आरंभ।
व्याघात योग अपराह्न 01 बजकर 54 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ, तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 12 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 30 मार्च: सुबह 06 बजकर 13 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 30 मार्च: शाम 06 बजकर 37 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 49 मिनट तक। अमृत काल सुबह 06 बजकर 41 मिनट से 08 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। द्विपुष्कर योग सुबह 06 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 42 मिनट से 09 बजकर 32 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्‍यरात्रि 11 बजकर 16 मिनट से 12 बजकर 02 मिनट तक। वर्ज्य काल शाम 05 बजकर 21 मिनट से 06 बजकर 47 मिनट तक। भद्राकाल मध्‍यरात्रि 03 बजकर 45 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 12 मिनट तक।
आज के उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।
Admin2

Admin2

    Next Story