धर्म-अध्यात्म

आज का पंचांग: 29 नवंबर 2020

Admin2
29 Nov 2020 1:02 AM GMT
आज का पंचांग: 29 नवंबर 2020
x

आज का पंचांग 

आज का पंचांग: 29 नवंबर 2020

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 08 शक सम्वत 2942 कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी रविवार विक्रम संवत् 2077 । सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 15, रबि उल्सानी 13, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 नवंबर सन् 2020 ई॰ । सूर्यदक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु:।

राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। चतुर्दशी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 48 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ, कृतिका नक्षत्र अगले दिन सुबह 06 बजकर 03 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ।
परिघ योग पूर्वाह्न 10 बजकर 09 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ, चंद्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 01 मिनट तक मेष उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 01 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय दिल्‍ली 29 नवंबर : सुबह 06 बजकर 47 म‍िनट पर।
सूर्यास्त का समय दिल्‍ली 29 नवंबर : शाम 05 बजकर 25 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 48 म‍िनट से दोपहर 12 बजकर 30 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 36 म‍िनट तक। निशीथ काल रात 11 बजकर 43 म‍िनट से 30 नवंबर रात 12 बजकर 37 मि‍नट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल दोपहर 04 बजकर 30 म‍िनट से 06 बजे तक। गुल‍िक काल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 म‍िनट तक। यमगंड दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 म‍िनट तक।
आज का उपाय : सूर्य देव को जल में रोली डालकर अर्घ्‍य दें। साथ ही न‍िराश्रितजनों को सर्दी की जरूरी वस्‍तुएं दान करें।
Next Story