धर्म-अध्यात्म

आज का पंचांग: 25 अक्टूबर 2020

Gulabi
25 Oct 2020 1:00 AM GMT
आज का पंचांग: 25 अक्टूबर 2020
x
आज का पंचांग: 25 अक्टूबर 2020
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राष्ट्रीय मिति कार्तिक 03 शक संवत् 1942 आश्विन शुक्ल नवमी, रविवार, विक्रम संवत् 2077। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 09, रवि-उल्लावल 07, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 अक्टूबर सन् 2020 ई॰।

सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहूकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। नवमी तिथि प्रातः 07 बजकर 42 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।

घनिष्ठा नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 23 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ, गण्ड योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 28 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ।

कौलव करण प्रातः 07 बजकर 42 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 03 बजकर 26 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्ली 25 अक्टूबर: सुबह 06 बजकर 28 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय दिल्ली 25 अक्टूबर: शाम 05 बजकर 41 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्तः

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से 02 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 30 मिनट से 05 बजकर 54 मिनट तक। अमृतकाल शाम को 5 बजकर 14 मिनट से 6 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। रवि योग पूरे दिन रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त 26 अक्‍टूबर को सुबह 4 बजकर 47 मिनट से 5 बजकर 38 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः

राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। यमगंड सुबह 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 4 बजकर 12 मिनट से 4 बजकर 57 मिनट तक।

आज के उपायः आज रविवार का दिन है। आपको साईं बाबा का ध्‍यान करना चाहिए और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

Next Story