धर्म-अध्यात्म

आज का पंचांग: 24 अप्रैल 2021

Subhi
24 April 2021 12:48 AM GMT
आज का पंचांग: 24 अप्रैल 2021
x
आज का पंचांग

राष्ट्रीय मिति वैशाख 04, शक संवत् 1943 चैत्र शुक्ल, द्वादशी शनिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 12, रमजान 11, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 अपै्रल 2021 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु।

राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि सायं 07 बजकर 18 मिनट तक उपरान्त त्रयोदशी तिथि का आरंभ, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 22 मिनट तक उपरांत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ।

ध्रुव योग पूर्वाह्न 11 बजकर 42 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ, बव करण प्रातः 08 बजकर 33 मिन्ट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 56 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत व त्योहार – शनि प्रदोष व्रत।
सूर्योदय का समय 24 अप्रैल: सुबह 05 बजकर 46 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 24 अप्रैल: शाम 06 बजकर 52 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 39 मिनट से 07 बजकर 03 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 09 बजकर 47 मिनट से 11 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। त्रिपुष्कर योग सुबह 06 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 17 मिनट तक। रवि योग अगली सुबह 04 बजकर 24 मिनट से 05 बजकर 46 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 05 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 31 मिनट तक। वर्ज्य काल दोपहर 12 बजकर 59 मिनट से 02 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।
आज के उपायः शन‍िदेव की उपासना करें और दिव्यांगजनों को यथाशक्ति दान दें।
Subhi

Subhi

    Next Story