धर्म-अध्यात्म

आज का पंचांग : 22 अक्टूबर 2020

Admin2
22 Oct 2020 1:17 AM GMT
आज का पंचांग : 22 अक्टूबर 2020
x

आज का पंचांग 

पंचांग : आज का पंचांग

राष्ट्रीय मिति अश्विन 30 शक संवत 1942 आश्विन शुक्ल षष्ठी बृहस्पतिवार विक्रम संवत 2077। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 06 रवि-उल्लावल 04 हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 अक्टूबर सन् 2020 ई॰।

सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। षष्ठी तिथि प्रातः 07 बजकर 40 मिनट तक उपरान्त सप्तमी तिथि का आरंभ।

पूर्वाषाढ़ नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 59 मिनट तक उपरान्त उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ, सुकर्मा योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 35 मिनट तक उपरान्त घृतिमान योग का आरंभ।

तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 40 मिनट तक उपरान्त वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन-रात धनु राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्‍ली 22 अक्‍टूबर : सुबह 06 बजकर 26 म‍िनट पर।

सूर्यास्त का समय दिल्‍ली 22 अक्‍टूबर : शाम 05 बजकर 44 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से 02 बजकर 43 मिनट तक। निशीथ काल रात 11 बजकर 40 म‍िनट से 12 बजकर 31 मि‍नट तक। अमृत काल शाम को 08 बजकर 14 म‍िनट से 09 बजकर 49 म‍िनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम को 5 बजकर 33 मिनट से 5 बजकर 57 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त 23 अक्‍टूबर को सुबह 4 बजकर 45 मिनट से 5 बजकर 36 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। यमगंड सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 म‍िनट तक। गुल‍िक काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

आज का उपाय : आज का दिन मां कात्‍यायिनी को समर्पित है। कुंवारी कन्‍याएं सच्‍चे मन से मां की पूजा करें तो उन्‍हें इच्छित वर की प्राप्ति होती है।

Next Story