धर्म-अध्यात्म

आज का पंचांग: 19 अक्टूबर 2020

Admin2
19 Oct 2020 1:42 AM GMT
आज का पंचांग: 19 अक्टूबर 2020
x
राशिफल: आज का पंचांग

राष्ट्रीय मिति अश्विन 27 शक सम्वत 1942 आश्विन शुक्ल तृतीया सोमवार विक्रम संम्वत 2077। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 03 रवि-उल्लावल 01 हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 19 अक्टूबर सन् 2020 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद् ऋतु।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। तृतीया तिथि अपराह्न 02 बजकर 08 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ, अनुराधा नक्षत्र अगले दिन तड़के 03 बजकर 53 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ।

आयुष्मान योग अपराह्न 01 बजकर 18 मिनट उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ, गर करण अपराह्न 02 बजकर 08 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्‍ली 19 अक्‍टूबर : सुबह 06 बजकर 24 म‍िनट पर।

सूर्यास्त का समय दिल्‍ली 19 अक्‍टूबर : शाम 05 बजकर 47 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 म‍िनट से 12 बजकर 28 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजे से दोपहर 02 बजकर 45 मिनट तक। निशीथ काल रात 11 बजकर 41 म‍िनट से 20 अक्‍टूबर रात 12 बजकर 31 मि‍नट तक। अमृत काल सुबह 06 बजकर 27 म‍िनट से 07 बजकर 54 म‍िनट तक। आज सूर्योदय से अगले दिन सुबह 3 बजकर 53 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त :

राहुकाल शाम 07 बजकर 30 से 09 बजे तक। यमगंड सुबह 10 बजकर 30 म‍िनट से 12 बजे तक तक। गुल‍िक काल दोपहर 01 बजकर 30 म‍िनट से 03 बजे तक।

आज का उपाय : दुर्गा सप्तशती 5 वें अध्याय का पाठ करें। जल में दूध मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें

Next Story