धर्म-अध्यात्म

आज का पंचांग: 19 नवंबर 2020

Subhi
19 Nov 2020 6:32 AM IST
आज का पंचांग: 19 नवंबर 2020
x
आज का पंचांग: 19 नवंबर 2020

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 28 शक संवत् 1942 कार्तिक शुक्ल पंचमी बृहस्पतिवार विक्रम संवत् 2077 । सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 05, रवि उल्सानी 03, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 नवंबर सन् 2020 ई॰।

सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु:। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। पंचमी तिथि रात्रि 10 बजे तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 38 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ।

शूल योग प्रातः 09 बज कर 57 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ बप करण पूर्वाह्न 10 बजकर 39 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा मकर राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्‍ली 19 नवंबर : सुबह 06 बजकर 47 म‍िनट पर।

सूर्यास्त का समय दिल्‍ली 19 नवंबर : शाम 05 बजकर 25 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :

विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 35 म‍िनट तक। निशीथ काल रात 11 बजकर 40 म‍िनट से 19 नवंबर रात 12 बजकर 33 मि‍नट तक। रव‍ि योग सुबह 06 बजकर 46 म‍िनट से 10 बजकर 40 म‍िनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :

राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 बजे से 03 बजे तक। गुल‍िक काल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक। यमगंड सुबह 06 बजे से 7 बजकर 30 म‍िनट तक।

आज का उपाय : श्रीहर‍ि और माता लक्ष्‍मी की संयुक्‍त आराधना करें। द‍िव्‍यांगजनों को सर्दी संबंध‍ित जरूरी वस्‍तुएं दान करें।

Next Story