धर्म-अध्यात्म

आज का पंचांग: 19 जनवरी 2021

HARRY
19 Jan 2021 12:49 AM GMT
आज का पंचांग: 19 जनवरी 2021
x

आज का पंचांग

आज का पंचांग: 19 जनवरी 2021

राष्ट्रीय मिति पौष 29 शक संवत् 1942 पौष शुक्ल षष्ठी मंगलवार, विक्रम संवत् 2077। सौर माघ मास प्रविष्टे 06, जमादि उल्सानी 05, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 जनवरी 2021 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 55 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ।
शिव योग सायं 06 बजकर 48 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ, तैतिल करण पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 19 जनवरी: सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 19 जनवरी: शाम 05 बजकर 49 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 18 मिनट से 03 बजे तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 39 मिनट से 06 बजकर 03 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग सुबह 07 बजकर 14 मिनट से 09 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 09 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 04 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्‍यरात्रि 11 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 05 मिनट तक। वर्ज्य काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 16 मिनट से 01 बजकर 02 मिनट तक। पूरे दिन पंचक काल रहेगा।
आज के उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।
Next Story