धर्म-अध्यात्म

आज का पंचांग: 15 मई 2021

Rounak Dey
15 May 2021 12:35 AM GMT
आज का पंचांग: 15 मई 2021
x

आज का पंचांग

आज का पंचांग

राष्ट्रीय मिति वैशाख 25, शक संवत् 1943 वैशाख शुक्ल, तृतीया शनिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 02, शव्वाल 02, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 मई 2021 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु।

राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि प्रातः 08 बजे तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ, मृगशिरा नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 39 मिनट तक उपरांत आद्रा नक्षत्र का आरंभ।
घृतिमान योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 28 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ, गर करण प्रातः 08 बजे तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 15 मई: सुबह 05 बजकर 30 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 15 मई: शाम 07 बजकर 06 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्तः
अभ‍िजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से 03 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 51 मिनट से 07 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। अमृत काल मध्यरात्रि 12 बजकर 10 म‍िनट से 01 बजकर 56 मिनट तक। रव‍ि योग सुबह 08 बजकर 39 म‍िनट से 16 मई सुबह 05 बजकर 30 म‍िनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 05 बजकर 30 मिनट से 06 बजकर 25 मिनट तक रहेगा इसके बाद सुबह 06 बजकर 25 मिनट से 07 बजकर 19 मिनट तक। भद्रा रात 09 बजकर 03 म‍िनट से 16 मई सुबह 05 बजकर 30 म‍िनट तक।
आज के उपाय : पीपल के नीचे या फ‍िर शन‍ि मंद‍िर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही क‍िसी न‍िराश्रित और द‍िव्‍यांग को भोजन कराएं।
Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story