धर्म-अध्यात्म

आज का पंचांग: 06 फरवरी 2021

Rounak Dey
6 Feb 2021 6:21 AM IST
आज का पंचांग: 06 फरवरी 2021
x

आज का पंचांग

आज का पंचांग

राष्ट्रीय मिति माघ 17 शक संवत् 1942 माघ कृष्ण, नवमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2077। सौर माघ मास प्रविष्टे 24 जमादि उल्सानी 23, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 फरवरी 2021 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि प्रातः 08 बजकर 14 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ, अनुराधा नक्षत्र सायं 05 बजकर 18 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ।
ध्रुव योग सायं 04 बजकर 37 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ, गर करण प्रातः 08 बजकर 14 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 06 फरवरी: सुबह 07 बजकर 06 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 06 फरवरी: शाम 06 बजकर 04 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 25 मिनट से 03 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 53 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक। अमृत काल सुबह 07 बजकर 24 मिनट से 08 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 07 बजकर 06 मिनट से 08 बजकर 34 मिनट तक। वर्ज्य काल रात्रि 10 बजकर 39 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 11 मिनट तक। भद्राकाल शाम 07 बजकर 18 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 26 मिनट तक।
आज के उपायः शन‍िदेव की उपासना करें और दिव्यांगजनों को यथाशक्ति दान करें।
Next Story