धर्म-अध्यात्म

आज लक्ष्मी जयंती पर ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, बनी रहेगी मां की असीम कृपा

Triveni
28 March 2021 2:05 AM GMT
आज लक्ष्मी जयंती पर ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, बनी रहेगी मां की असीम कृपा
x
आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि है। आज के दिन लक्ष्मी जयंती मनाई जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि है। आज के दिन लक्ष्मी जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को विशेष फल की प्राप्ति होती है। यह दिन मां की अवतरण तिथि मानी जाती है। कहा जाता है कि लक्ष्मी जयंती के दिन अगर मां के 1008 नामों का उच्चारण किया जाए तो भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती हैं। तो आइए जानते हैं इस दिन कैसे करें मां लक्ष्मी की पूजा।

लक्ष्मी जयंती पर इस तरह करें पूजा:
इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाना चाहिए। फिर सभी नित्यकर्मों से निवृत्त होकर स्नानादि कर लें। फिर मां लक्ष्मी का ध्यान करें। इसके बाद मंदिर में आसन बिछाएं और पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं। इसके बाद चौकी लें और उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। इस पर मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर रखें। फिर लोटे में जल लें और आचमन करें। फिर मां को लाल रंग का फूल चढ़ाएं।
मां लक्ष्मी को सिंदूर लगाएं और इत्र भी चढ़ाएं। इसके बाद भोग लगाएं और मां को जल अर्पित करें। इसके बाद धूप और दीपक जलाएं और आरती करें। इसके बाद लक्ष्मी चालीसा और मंत्र का जाप करें। इसके बाद मां की आरती करें।
इन मंत्रों का करें जाप:
ॐ धनाय नम:
धनाय नमो नम:
ओम लक्ष्मी नम:
ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:
मान्यता है कि अगर पूजा करते समय मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप किया जाए तो जीवन में आ रही सभी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।


Next Story