धर्म-अध्यात्म

आज लगेगा इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए समय

Subhi
25 Oct 2022 5:43 AM GMT
आज लगेगा इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए समय
x

आज साल 2022 का अंतिम और महत्वपूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हिन्दू धर्म में इस अनोखे खगोलीय घटना को धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि 27 साल ऐसा संयोग बन रहा है कि दिवाली के अगले दिन ही सूर्य ग्रहण लग रहा है। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण काल में सूतक लग जाता जाता है जिसमें किसी भी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान नहीं किए जाएंगे। जानिए सूर्य ग्रहण का सूतक काल, समय और किन शहरों में किस समय दिखेगा ग्रहण।

सूर्य ग्रहण 2022 समय

सूर्य ग्रहण आरंभ- 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू

सूर्य ग्रहण समाप्त- 5 बजकर 42 मिनट तक

सूर्य ग्रहण 2022 का सूतक काल

सूतक काल का प्रारंभ: 25 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 17 मिनट से शुरू

सूतक काल का समापन: 25 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 42 मिनट पर

सूर्य ग्रहण पर 27 साल बाद ऐसा संयोग

दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण रहा है। बिल्कुल ऐसा ही ग्रहण आज से 27 साल पहले 24 अक्टूबर 1995 को लगा था। उस समय भी सूर्य ग्रहण तुला राशि में था और इस बार भी इसी राशि में लग रहा है।

कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। इसके अलावा भारत में सूर्य ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता सहित कुछ जगहों पर दिखाई दे सकता है।

किस शहर में कब दिखेगा सूर्य ग्रहण

नई दिल्ली- 25 अक्टूबर को शाम 04:28 से शुरू होकर 05:42 बजे तक

लखनऊ- शाम 04 बजकर 36 मिनट से शाम 05 बजकर 29 मिनट तक

मुंबई- शाम 04 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर 06 बजकर 09 मिनट पर समाप्त

कोलकाता- शाम 04:51 से शुरू होकर 05:04 मिनट पर समाप्त

चेन्नई- शाम 05 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर 05 बजकर 45 मिनट पर समाप्त

भोपाल- शाम 04 बजकर 42 मिनट से 05 बजकर 47 मिनट को समाप्त होगा।

पटना- शाम 04 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर 05 बजकर 14 मिनट तक

हैदराबाद- शाम 04 बजकर 58 मिनट से लेकर 05 बजकर 48 मिनट तक

Next Story