धर्म-अध्यात्म

आज विनायक चतुर्थी, जानिए कब है विवाह पंचमी

Triveni
18 Dec 2020 5:09 AM GMT
आज  विनायक चतुर्थी, जानिए कब है विवाह पंचमी
x
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। दिसंबर माह का तीसरा सप्ताह चल रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। दिसंबर माह का तीसरा सप्ताह चल रहा है। इस सप्ताह में विवाह पंचमी यानी श्रीराम विवाह महोत्सव और विनायक चतुर्थी जैसे व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि ये कब हैं?

दिसंबर 2020 के तीसरे सप्ताह के व्रत एवं त्योहार
18 दिसंबर, दिन: शुक्रवार: विनायक चतुर्थी
विनायक चतुर्थी 2020: मार्गशीर्ष मास की विनायक चतुर्थी 18 दिसंबर दिन शुक्रवार को है। इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा विधि विधान से की जाती है। आज के दिन भगवान विष्णु को दूर्वा और मोदक अर्पित किया जाता है। गणेश मंत्रों का जाप कल्याणकारी होता है।

19 दिसंबर, दिन: शनिवार: विवाह पंचमी
विवाह पंचमी 2020: इस वर्ष विवाह पंचमी 19 दिसंबर दिन शनिवार को है। यह हर वर्ष मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को पड़ती है। इस तिथि को भगवान राम तथा माता सीता का विवाह हुआ था। इसे राम विवाह महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन राम और सीता जी का विवाह कराया जाता है।
जो बीत गया
14 दिसंबर, दिन: सोमवार: सोमवती अमावस्या, साल 2020 का अंतिम सूर्य ग्रहण
सोमवती अमावस्या: आज सोमवती अमावस्या के दिन नदी स्नान, दान का बड़ा महत्व है। पति की लंबी आयु के लिए सोमवती अमावस्या का व्रत रखा जाता है। मार्गशीर्ष अमावस्या को पितर अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन पितरों की तृप्ति के लिए तर्पण, दान और पिंडदान भी किया जाता है।
सूर्य ग्रहण 2020: आज 14 दिसंबर को सूर्य ग्रहण है। यह इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। आज शाम को 07 बजकर 03 मिनट से लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका प्रभाव भी नहीं होगा।
15 दिसंबर, दिन: मंगलवार: धनु संक्रांति
धनु संक्रांति 2020: सूर्य देव 15 दिसंबर दिन मंगलवार को धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जो मकर संक्रांति तक धनु राशि में रहेंगे। सूर्य जब एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करता है तो उसे संक्रांति कहा जाता है।


Next Story