धर्म-अध्यात्म

आज गुरुवार के दिन बन रहा ये खास योग, इन पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Subhi
2 Jun 2022 3:06 AM GMT
आज गुरुवार के दिन बन रहा ये खास योग, इन पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
x
आज 2 जून, गुरुवार को रम्भा तृतीया व्रत है। आज के दिन बनने वाले वृद्धि योग के कारण इस दिन का महत्व बढ़ रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृद्धि योग में किए गए कार्यों में वृद्धि होती है।

आज 2 जून, गुरुवार को रम्भा तृतीया व्रत है। आज के दिन बनने वाले वृद्धि योग के कारण इस दिन का महत्व बढ़ रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृद्धि योग में किए गए कार्यों में वृद्धि होती है। इस योग में किए गए कार्य सफल होते हैं। वृद्धि योग देर सुबह 02 बजकर 37 मिनट के बाद प्रारंभ हो चुका है। जानें किन राशि वालों पर रहती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा-

1. वृषभ- वृषभ राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी की इन राशि वालों पर हमेशा कृपा रहती है। मान्यता है कि इस राशि से जुड़े जातकों को कम प्रयास में ही सफलता हासिल हो जाती है।

2. कर्क- कर्क राशि वालों के स्वामी चंद्रदेव हैं। जिसके कारण मां लक्ष्मी की इन राशि वालों पर कृपा दृष्टि रहती है। इनके जीवन में कभी सुख-सुविधाओं का अभाव नहीं होता है।

जून में कब है निर्जला एकादशी का व्रत? जानें डेट, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजन सामग्री व पूजा विधि

3. सिंह- सिंह राशि वालों के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं। जिसके कारण इस राशि से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का कम ही सामना करना पड़ता है। हालांकि कई बार इस राशि से जुड़े जातकों को गुस्से के कारण नुकसान का सामना करना पड़ता है।

4. तुला- तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, तुला राशि वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इन्हें भाग्य का साथ मिलता है। धन समृद्धि में कभी कमी नहीं होती है।

5. वृश्चिक- इस राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव हैं। कहा जाता है कि इस राशि से जुड़े जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि होती है। हालांकि मंगल ग्रह का प्रभाव होने के कारण ये जिद्दी स्वभाव होते हैं। इस राशि के जातक भी किस्मत के धनी होते हैं, लेकिन कई बार ये अपने कार्यों से बनते काम बिगाड़ लेते हैं।

Next Story