- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आज इन राशियों को...

x
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 1 जनवरी 2022 को शनिवार है और इस दिन विधि- विधान से शनिदेव और हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 1 जनवरी 2022 को शनिवार है और इस दिन विधि- विधान से शनिदेव और हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है।पं. वेणीमाधव गोस्वामी से जानिए 1 जनवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...
मेष राशि : शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। कोई रुका धन मिल सकता है।
वृष राशि : आत्मविश्वास में कमी संभव। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि : मन परेशान हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क राशि : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, पर मन परेशान भी हो सकता है। वाहन सुख में कमी आ सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
सिंह राशि : शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि : आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यभार भी बढ़ेगा।
तुला राशि : संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आय बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि : बातचीत में संयत रहें। परिवार में शांति हेतु प्रयास करें। मां की सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।
धनु राशि : मन अशांत रहेगा। व्यर्थ के विवाद और झगड़ों से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।
मकर राशि : मूड में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिल सकता है।
कुंभ राशि : नौकरी के लिए परीक्षा और साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
मीन राशि : मन परेशान हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव तथा साज-सज्जा पर खर्च बढ़ेंगे।

Bhumika Sahu
Next Story