धर्म-अध्यात्म

आज गणेश जयंती पर बन रहे ये 2 खास योग

Subhi
4 Feb 2022 7:41 AM IST
आज गणेश जयंती पर बन रहे ये 2 खास योग
x
गणेश चतुर्थी इस साल 4 फरवरी, 2022 शुक्रवार को मनाई जाएगी। गणेश चतुर्थी पर इस साल शिव योग व रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। इन दो शुभ योगों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करना बेहद शुभ माना जाता है।

गणेश चतुर्थी इस साल 4 फरवरी, 2022 शुक्रवार को मनाई जाएगी। गणेश चतुर्थी पर इस साल शिव योग व रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। इन दो शुभ योगों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करना बेहद शुभ माना जाता है। जानिए गणेश जयंती का धार्मिक महत्व व पूजन मुहूर्त-

गणेश जयंती 2022 शुभ मुहूर्त-

04 फरवरी, शुक्रवार को चतुर्थी तिथि सुबह 04 बजकर 38 मिनट से प्रांरभ होगी, जो कि 05 फरवरी शनिवार को सुबह 03 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी। 04 फरवरी को पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 30 मिनट से दोपहर 01 बजकर 41 मिनट तक है। पूजन की कुल अवधि 02 घंटा 11 मिनट है।

गणेश जयंती आज, जानिए शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और सबकुछ

गणेश जयंती पर बन रहे ये दो शुभ योग-

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 4 फरवरी को सुबह 07 बजकर 08 मिनट से दोपहर 03 बजकर 58 मिनट तक रवि योग रहेगा। इसके बाद शाम को 07 बजकर 10 मिनट पर शिव योग रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रवि व शिव योग में किए गए कार्यों का फल कई गुना ज्यादा मिलता है। गणेश जयंती के मौके पर शिव योग का बनना बेहद उत्तम व लाभकारी माना जा रहा है।


Next Story