धर्म-अध्यात्म

आज 13 अक्टूबर 2020 का राशिफल: इन राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Triveni
13 Oct 2020 5:25 AM GMT
आज 13 अक्टूबर 2020 का राशिफल: इन राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में मिलेगी सफलता
x
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा?
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, अधिक आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: पुरुषोत्तमी एकादशी।

विशेष: बुध अस्त।

राशिफल

वृष: व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। संतान या शिक्षा भी तनाव का कारण हो सकता है। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन: बुध के वक्री और अस्त होने के कारण त्वचा या उदर विकार की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। दांपत्य जीवन सुखद व उत्साहवर्धक होगा।

कर्क: मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। निजी सुख में व्यवधान आ सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयास सफल होगा।

कन्या: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन उदर विकार या त्वचा रोग की संभावना है। सर्दी, जुकाम आदि के प्रति सचेत रहें।

तुला: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: धन हानि के प्रति सचेत रहें। खासतौर से रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्क रहकर यात्रा करें।

धनु: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भाई या बहन का निरंतर सहयोग मिलेगा।

कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा।


Next Story